क्रिया
प्रश्न 21 निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया किस वाक्य में है -
(अ) रामू सदा रोता रहता है।
(ब) हरीश छत पर है।
(स) माधव सोता है।
(द) चंदन ने सब्जी खरीदी।
प्रश्न 22 पूर्णकालिक क्रिया के लिए सही विकल्प चुनिए -
(अ) वह खाना खाकर सो गया।
(ब) वह फुटबाल खेलता रहा।
(स) वह चालाक निकला।
(द) महावीर ने पाठ पढ़ा।
प्रश्न 23 ‘राम पुस्तक पढ़ता है’ में क्रिया है -
(अ) सकर्मक
(ब) अकर्मक
(स) संयुक्त
(द) पूर्वकालिक
प्रश्न 24 ‘डाकिया चिट्ठी लाया’ वाक्य में क्रिया का कौनसा भेद प्रयुक्त हुआ है -
(अ) सकर्मक
(ब) अकर्मक
(स) पूर्वकालिक
(द) प्रेरणार्थक
प्रश्न 25 किस वाक्य में क्रिया की ‘इच्छार्थवृत्ति’ का प्रयोग हुआ है ?
(अ) संभवतः वह शाम तक लौट आएगा।
(ब) डाकिया चिट्ठी क्यों नहीं लाया ?
(स) ईश्वर सबका कल्याण करे।
(द) श्याम विद्यालय चला गया होगा।
प्रश्न 26 किस वाक्य में ‘हेतुहेतुमद् भूतकाल’ का प्रयोग हुआ है -
(अ) गुरूजी आएँगे तो अध्यापन होगा।
(ब) उसने खाना खाया और चल पड़ा।
(स) अब तक बस जा चुकी होगी।
(द) सावधानी बरतते तो दुर्घटना न होती।
प्रश्न 27 इनमें व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है -
(अ) भाववाच्य केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।
(ब) कर्मवाच्य अकर्मक और सकर्मक-दोनों क्रियाओं में होता है।
(स) कर्तृवाच्य भी अकर्मक और सकर्मक-दोनों क्रियाओं में होता है।
(द) सभी प्रेरणार्थक क्रियाएं सकर्मक होती हैं।
प्रश्न 28 किस विकल्प में क्रिया के ‘पूर्णताबोधक पक्ष’ का प्रयोग हुआ है -
(अ) अब बरसात रूक गई है।
(ब) अध्यापक छात्रों को अनुशासन सिखाते हैं।
(स) किसान बहुत परिश्रम करता है।
(द) वह राष्ट्रभक्तिपूर्ण गीत लिखता है।
प्रश्न 29 किस वाक्य में क्रिया के ‘सातत्यबोधक पक्ष’ का प्रयोग हुआ है -
(अ) मैं रोज सुबह टहलने जाता हूँ।
(ब) वह स्नान करके मंदिर जाता है।
(स) विद्यार्थी पुस्तकालय में बैठकर समाचार पत्र पढ़ते हैं।
(द) मोहन अपनी कक्षा में पढ़ा रहा है।
प्रश्न 30 किस वाक्य में ‘अकर्मक’ क्रिया नहीं है -
(अ) बच्चा गहरी नींद में सो रहा था।
(ब) मजदूर छाया में सुस्ता रहा था।
(स) बालक पतंग उड़ा रहा था।
(द) दो छात्र बातें करते हुए जोर-जोर से हँस रहे थे।
page no.(3/10)