प्रकाश
प्रश्न 11 निम्न में से प्राथमिक रंग नहीं है -
(अ) पीला
(ब) हरा
(स) लाल
(द) नीला
प्रश्न 12 अभिलम्ब व आपतित किरण के बीच बनने वाला कोण -
(अ) परावर्तन कोण
(ब) आपतन कोण
(स) अपवर्तन कोण
(द) प्रिज्म कोण
प्रश्न 13 जब धूप वर्षा की बूंदों पर गिरती है, तो इन्द्रधनुष बनता है। इसके लिए निम्न में से कौनसी भौतिक परिघटनाएं जिम्मेवार हैं-
1. परिक्षेपण 2. अपर्वतन 3. आंतरिक परावर्तन
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 1 और 3
(द) 1, 2, और 3
प्रश्न 14 समतल दर्पण मे प्रतिबिम्ब होता है -
(अ) वास्तविक एवं सीधा
(ब) वास्तविक एवं उल्टा
(स) आभासी एवं सीधा
(द) आभासी एवं उल्टा
प्रश्न 15 एस. आई. इकाई मे लेंस की शक्ति की इकाई क्या है ?
(अ) मीटर
(ब) वाट
(स) न्यूटन
(द) डायोप्टर
प्रश्न 16 एक व्यक्ति की लंबाई छः फीट है। उसे अपना पूरा प्रतिबिम्ब दर्पण में देखने के लिए एक ऊध्र्व दर्पण की न्यूनतम ऊंचाई है-
(अ) 7.7 फीट
(ब) 6 फीट
(स) 4.5 फीट
(द) 3 फीट
प्रश्न 17 अबिन्दुकता का दोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से किस लेन्स का प्रयोग करना चाहिए -
(अ) सिलिंडरी लेन्स
(ब) अवतल लेन्स
(स) द्विफोकसी लेन्स
(द) उत्तल लेन्स
प्रश्न 18 कैमरे में किस प्रकार का लेन्स उपयोग में लाया जाता है -
(अ) उत्तल
(ब) समान मोटाई का
(स) वर्तुलाकार
(द) अवतल
प्रश्न 19 निम्नलिखित तिथियों में से किसमें दोपहर को आपकी छाया सबसे छोटी होती है -
(अ) 25 दिसम्बर
(ब) 21 जून
(स) 14 फरवरी
(द) 23 मार्च
प्रश्न 20 साबुन के बुलबुले के चमकीलें रंग निम्नलिखित में से किसके कारण होते हैं -
(अ) व्यतिकरण
(ब) विवर्तन
(स) विक्षेपण
(द) प्रकीर्णन
page no.(2/14)