राजस्थान की जलवायु
प्रश्न 11 राजस्थान में न्यूनतम दैनिक तापांतर कौन से महीनों में पाया जाता है -
(अ) जनवरी एवं फरवरी
(ब) मई एवं जून
(स) जुलाई एवं अगस्त
(द) अक्टूबर एवं नवंबर
व्याख्या :
राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु में दैनिक तापांतर अधिक और वर्षा ऋतु में दैनिक तापांतर न्यूनतम होता है।
प्रश्न 12 निम्नलिखित में से कौन से जिलों का समूह प्राप्त मॉनसूनी वर्षा की मात्रा के अनुसार अवरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित है -
(अ) धौलपुर, राजसमंद, जालौर
(ब) भीलवाड़ा, बारां, सीकर
(स) राजसमंद, जालौर, धौलपुर
(द) पाली, जयपुर, भरतपुर
व्याख्या :
पूर्वी राजस्थान के जिलों में पश्चिम राजस्थान की तुलना में अधिक वर्षा होती है। धौलपुर आर्द्र जलवायु प्रदेश में आता है यहां औसत वर्षा 60 से 80 सेमी. होती है। वहीं राजसमंद का कुछ भाग उपआर्द्र और जालौर अर्द्ध शुष्क प्रदेश में आते हैं।
प्रश्न 13 भारत मौसम विज्ञान विभाग (I.M.D.) की परिभाषा के अनुसार भयंकर सूखा (Severe Drought) होता है - जब वर्षा में कमी होती है
(अ) 40% से 65% के बीच
(ब) 50% से अधिक
(स) 50% से कम
(द) 25% से 49% के बीच
व्याख्या :
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, किसी क्षेत्र में मौसम संबंधी सूखा उस स्थिति के रूप में परिभाषित की जाती है जब क्षेत्र में प्राप्त मौसमी वर्षा इसके दीर्घकालिक औसत से 75 फीसदी से कम होती है। यदि वर्षा की कमी 26 से 50 फीसदी होती है तो मध्यम सूखे के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
प्रश्न 14 राजस्थान में वर्षा की परिवर्तिता सबसे कम है -
(अ) पश्चिमी भाग में
(ब) उत्तर-पश्चिमी भाग में
(स) दक्षिण-पूर्वी भाग में
(द) जैसलमेर तथा आसपास के क्षेत्र में
व्याख्या :
दक्षिण राजस्थान में वर्षा की परिवर्तिता सबसे कम है।
प्रश्न 15 निम्नलिखित में से कौन सा जिला न्यूनतम औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है -
(अ) उदयपुर
(ब) दौसा
(स) नागौर
(द) चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
उदयपुर - 64.5 सेमी.
दौसा - 56.10 सेमी.
नागौर - 31.17 सेमी.
चित्तौड़गढ़ - 86.15 सेमी.
प्रश्न 16 मेवात एवं डांग क्षेत्र निम्नलिखित में से कोपेन के किस जलवायु प्रदेश में सम्मिलित हैं -
(अ) Aw
(ब) BShw
(स) Bwhw
(द) Cwg
व्याख्या :
राजस्थान राज्य के पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी जिले मेवात एवं डांग क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं। ये जिले कोपेन के Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग के अंतर्गत आते हैं।
प्रश्न 17 निम्नलिखित में से राजस्थान के जिलों का कौन सा समूह दक्षिण पश्चिम मानसून से औसत वर्षा की मात्रा के अनुसार आरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित हैं -
(अ) जयपुर, हनुमानगढ़, बून्दी, बाँसवाड़ा
(ब) हनुमानगढ़, जयपुर, बून्दी, बाँसवाड़ा
(स) बून्दी, हनुमानगढ़, जयपुर, बाँसवाड़ा
(द) बाँसवाड़ा, बून्दी, जयपुर, हनुमानगढ़
व्याख्या :
अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है। बाँसवाड़ा में दक्षिण पश्चिम मानसून से सर्वाधिक वर्षा होती है।
प्रश्न 18 निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की जलवायु बहुत आर्द्र है -
(अ) सिरोही
(ब) बीकानेर
(स) बाड़मेर
(द) जैसलमेर
व्याख्या :
राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्रता वाला जिला झालावाड़ तथा न्यूनतम जिला जैसलमेर है। राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्रता वाला स्थान माउण्ट आबू (सिरोही) तथा कम आर्द्रता फलौदी(जोधपुर) है।
प्रश्न 19 तापमान एवं वर्षा के आधार पर राजस्थान को कितने प्रमुख जलवायु प्रदेशों में बाँटा जा सकता है -
(अ) चार
(ब) पाँच
(स) दो
(द) तीन
व्याख्या :
राजस्थान को जलवायु की दृष्टि से पांच भागों में बांटा है।
- शुष्क जलवायु प्रदेश(0-20 सेमी.)
- अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश(20-40 सेमी.)
- उपआर्द्र जलवायु प्रदेश(40-60 सेमी.)
- आर्द्र जलवायु प्रदेश(60-80 सेमी.)
- अति आर्द्र जलवायु प्रदेश(80-100 सेमी.)
प्रश्न 20 राजस्थान के किस जिले में शुष्क प्रकार की जलवायु पायी जाती है -
(अ) सवाई माधोपुर
(ब) राजसमंद
(स) सिरोही
(द) बीकानेर
व्याख्या :
जैसलमेर, उत्तरी बाड़मेर, फलौदी, दक्षिणी गंगानगर, अनूपगढ़ तथा बीकानेर व जोधपुर का पश्चिमी भाग में शुष्क प्रकार की जलवायु पायी जाती है।
page no.(2/23)