राजस्थान लोक सेवा आयोग
प्रश्न 11 राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही है -
(अ) राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य आयोग के अध्यक्ष को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है।
(ब) अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों की नियुक्तिभारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
(स) राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों में से यथाशक्य निकटतम एक-तिहाई ऐसे व्यक्ति होंगे जो अपनी-अपनी नियुक्ति की तारीख पर भारत सरकार अथवा राजस्थान सरकार के अधीन कम से कम दस वर्ष तक पद धारण कर चुके हैं।
(द) राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य छह वर्ष की अवधि तक या बासठ वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो, अपना पद धारण करेगा।
प्रश्न 12 राजस्थान लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है :
(अ) संघ लोक सेवा आयोग को
(ब) भारत के राष्ट्रपति को
(स) राजस्थान के राज्यपाल को
(द) राजस्थान की राज्य विधानसभा को
प्रश्न 13 निम्न में से कौन सा कथन राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबद्ध में गलत है -
(अ) इसकी स्थापना दिसंबर 1949 को हुई ।
(ब) प्रारंभ में इसमें अध्यक्ष सहित चार सदस्य थे ।
(स) 1951 में राजप्रमुख द्वारा आयोग के कार्यों को नियमित करने के उद्देश्य से विनियम पारित किये गए।
(द) मुख्य न्यायाधीश एस. के. घोष को इसका अध्यक्ष बनाया गया।
प्रश्न 14 राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या सदस्य को कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व किसके द्वारा हटाया जा सकता है -
(अ) राज्यपाल द्वारा
(ब) राष्ट्रपति द्वारा
(स) विधान सभा द्वारा
(द) मुख्य मंत्री द्वारा
प्रश्न 15 राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य को पद से हटाया जा सकता है :
(अ) संसद के महाभियोग प्रस्ताव के तहत् राष्ट्रपति के द्वारा
(ब) राज्यपाल के द्वारा उच्च न्यायालय के जाँच के बाद
(स) राष्ट्रपति के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के जाँच के बाद
(द) विधान सभा के महाभियोग प्रस्ताव के तहत् राज्यपाल द्वारा
प्रश्न 16 राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है -
(अ) राज्यपाल द्वारा
(ब) राज्य मंत्रिमंडल द्वारा
(स) मुख्यमंत्री द्वारा
(द) प्रधान मंत्री द्वारा
प्रश्न 17 राजस्थान राज्य के गठन के समय अनुबंध करने वाले कुल 22 प्रांतों में से मात्र ______ में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे।
(अ) 1
(ब) 3
(स) 4
(द) 2
प्रश्न 18 राजस्थान लोकसेवा आयोग से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
(i) राजस्थान लोकसेवा आयोग का सदस्य अपने पद ग्रहण की तारीख से छह वर्ष की अवधि तक या बासठ वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक इनमें से जो भी पहले हो अपना पद धारण करेगा।
(ii) कोई व्यक्ति जो राजस्थान लोकसेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद धारण करता है, अपनी पदावधि की समाप्ति पर, उस पद पर पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं होगा।
(अ) केवल (i) सही है
(ब) केवल (ii) सही है
(स) (i) व (ii) दोनों सही हैं
(द) न तो (i) और ना ही (ii) सही है
प्रश्न 19 हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान का प्रमुख कार्य है -
(अ) भर्ती
(ब) प्रशिक्षण
(स) सामाजिक विकास
(द) जनगणना
प्रश्न 20 राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को निलम्बित किया जा सकता है -
(अ) राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा
(ब) राजस्थान के मुख्य सचिव द्वारा
(स) राजस्थान के राज्यपाल द्वारा
(द) राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
page no.(2/5)