Major Development in the Field of IT
प्रश्न 11 Rupee Card (रूपे कार्ड) की विनिर्माता है-
(अ) RPCI
(ब) NSDL
(स) NPCI
(द) RBI
व्याख्या :
रूपे कार्ड को NPCI द्वारा बनाया गया। NPCI का पूर्ण रूप National Payment Corporation of India (NPCI) है।
प्रश्न 12 भारत में IT Act कब पास किया गया था-
(अ) 2000
(ब) 2001
(स) 2002
(द) 2004
व्याख्या :
IT (Information Technology) Act 2000 भारत में सूचना प्रौद्योगिकी से सम्बन्ध रखता है।
प्रश्न 13 राजस्थान सरकार द्वारा स्टार्टअप एवं वेंचर केपिटलिस्ट के लिए लॉन्च किए गए वनस्टॉप सॉल्यूशन का नाम क्या है—
(अ) Rajasthan Start
(ब) Istart
(स) Money Start
(द) Business Start
व्याख्या :
कोई भी व्यक्ति जिसके पास किसी स्टार्टअप हेतु idea एवं planning है, उस व्यक्ति को स्टार्टअप support के लिए राजस्थान सरकार द्वारा Istart योजना शुरू की गई।
प्रश्न 14 Raj Dhara किस तरह की सेवा है-
(अ) GPS (Global Positioning System)
(ब) GST (Goods & Services Tax)
(स) GIS (Geographical Information System)
(द) None of the above
व्याख्या :
Raj Dhara (राज धरा) GIS (Geographical Information System) आधारित ऐसी एप्लीकेशन है, जो भौगोलिक सिस्टम को दृष्टिगत रखते हुए location बताती है। इसका प्रयोग राजस्व संबंधी कार्यों में उपयोगी होता है।
प्रश्न 15 खुदरा स्थानों पर भुगतान करने के लिए काम में लिया जाता है—
(अ) NetBanking
(ब) SOP
(स) POS
(द) PSS
व्याख्या :
POS का पूर्ण रूप Point of Sale होता है। यह खुदरा स्थानों पर भुगतान करने हेतु प्रयुक्त होता है। जैसे— राशन की दुकान, पेन्शन वितरण आदि में POS मशीन का प्रयोग होता है।
प्रश्न 16 Digilocker का सार्थक उद्देश्य है -
(i) भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को कम करना
(ii) ई. दस्तावेजों के उपयोग को कम करना
(iii) ई-दस्तावेजों की प्रमाणिकता को सुनिश्चित करना
(iv) फर्जी दस्तावेजों के उपयोग को कम करना।
(अ) केवल i, ii
(ब) केवल iii, iv
(स) केवल i, ii, iii
(द) केवल i, iii, iv
व्याख्या :
डिजिलॉकर (Digilocker) कागजों एवं भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को कम करने हेतु प्रयुक्त होता है। डिजिलॉकर का संस्करण इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DEITY) द्वारा जारी किया गया है। डिजिलॉकर फर्जी दस्तावेजों के use को खत्म करने एवं ई-दस्तावेजों की प्रमाणिकता हेतु प्रयुक्त होता है।
प्रश्न 17 Digital सेवा ATVM का पूर्ण रूप है -
(अ) Automatic Ticket Vault System
(ब) Automatic Ticket Vending Machine
(स) Automatic Ticket Vise Machine
(द) None of these
व्याख्या :
Digitalization को बढ़ावा देने हेतु user द्वारा मशीन मे धन डालकर Railway, Bus आदि का टिकट प्राप्त करने हेतु ATVM का प्रयोग होता है। ATVM का पूर्ण रूप Automatic Ticket Vending Machine होता है।
प्रश्न 18 राजस्थान सरकार ने 2023 में Rajasthan IT Day का आयोजन कहाँ किया -
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) उदयपुर
व्याख्या :
Rajasthan में Information Technology को बढ़ावा देने हेतु Rajastha IT Day 2023 का आयोजन 19 से 21 मार्च 2023 को राज्य की राजधानी जयपुर में किया गया। इस IT Day में Information Technology से सम्बन्धित event, quize कराए गए एवं Mega Job Fair भी आयोजित किया गया।
प्रश्न 19 कोरोना-काल में COVID-19 संक्रमण संबंधी अपडेट एवं क्वारन्टीन प्रक्रिया हेतु प्रयुक्त की गई Application का नाम है -
(अ) राजकोविड वर्ल्ड एप
(ब) ई-कोविड एप
(स) राजकोविड इन्फो एप
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
व्याख्या :
राजकोविड इन्फो ऐप (Raj-Covid Info App) कोरोना संक्रमण के दौरान राजस्थान में मनुष्यों में Covid-19 के संक्रमण की जानकारी एवं पेशेन्ट ट्रेकिंग/क्वारन्टीन प्रक्रिया के क्रियान्वयन एवं मानिटरिंग हेतु प्रयुक्त हुई। इस app की सहायता से Covid- 19 की प्रभावी मॉनिटरिंग की गई। इससे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सूचना प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका साबित हुई।
page no.(2/2)