Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

3 June 2022

विश्‍व प्रसिद्ध धरोहर स्‍थल उत्‍तराखण्‍ड की फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल गई

‍विश्‍व प्रसिद्ध धरोहर स्‍थल उत्‍तराखण्‍ड की फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल गई है। नंदा देवी राष्‍ट्रीय उद्यान की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटी के प्रवेश द्वार घांघरिया में भी गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। फूलों की घाटी 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में समुद्री सतह से तीन हज़ार 962 मीटर की ऊंचाई पर है। छह नवंबर 1988 को यूनेस्‍को ने इस घाटी को विश्‍व धरोहर स्‍थल घोषित किया था। इस मौसम में फूलों की घाटी में पांच सौ से अधिक रंग-बिरंगे फूलों की प्रजातियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बना अमेरिका का ‘फ्रंटियर’

कंप्यूटर विशेषज्ञों के एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन द्वारा प्रकाशित 59वीं टीओपी500 सूची में प्रदर्शन के 1.1 एक्सफ्लॉप के साथ दुनिया की सबसे तेज मशीन के रूप में 'फ्रंटियर' शीर्षक वाले अमेरिका-निर्मित सुपर कंप्यूटर ने जापान के 'फुगाकू' (रिकेन इंस्टीट्यूट और फुजित्सु द्वारा विकसित) को पीछे छोड़ दिया। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी के ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी में फ्रंटियर सुपरकंप्यूटर एक अभूतपूर्व स्तर का कंप्यूटिंग प्रदर्शन हासिल करने वाला पहला है, जिसे एक्सास्केल के रूप में जाना जाता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दामिनी एप को देश की सभी स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए

गृह मंत्री अमित शाह ने मॉनसून के दौरान देश में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की गई तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने मौसम विभाग द्वारा विकसित मौसम पूर्वानुमान से संबंधित 'उमंग', 'रेन अलार्म' और 'दामिनी' जैसे विभिन्न मोबाइल ऐप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए ताकि उनका लाभ लक्षित आबादी तक पहुंचे। उन्होंने 'दामिनी' एप को देश की सभी स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। 'दामिनी' ऐप तीन घंटे पहले बिजली की चेतावनी देता है जो जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है।

भारत और इज़राइल ने भविष्य में रक्षा सहयोग का मार्ग प्रशस्त करने के लिए लक्ष्‍यों के विवरण को स्‍वीकृति दी

भारत और इस्राइल ने रक्षा सहयोग और वैश्‍विक तथा क्षेत्रीय स्थिति से सम्‍बंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में इस्राइल के रक्षामंत्री बेन्‍जामिन गॉन्‍ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। श्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि दोनों देशों ने लक्ष्यों के विवरण को मंजूरी दी है। इससे भविष्‍य में रक्षा सहयोग के लिए मार्ग प्रशस्‍त होगा। उन्‍होंने बताया कि दोनों देशों में द्विपक्षीय रणनीतिक तथा रक्षा सहयोग और बढाने के बारे में व्‍यापक सहमति है।

टेलीमैटिक्स विकास केन्द्र-सी-डॉट ने 5-जी समाधान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट), वाईसिग नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड और वीवीडीएन टेक्नोलॉजिस प्राइवेज लिमिटेड ने 5जी समाधानों के लिए ओपन आरएएन बेस्ड रेडियो नेटवर्क के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता किया है। सी-डॉट दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित आरएंडडी केंद्र है। सी-डॉट ने 4जी समाधान सहित विभिन्न अत्याधुनिक दूरसंचार प्रौद्योगिकियां देश में ही तैयार की है और वह 5जी में काम करने के लिए काफी उत्सुक है। वाईसिग नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड ने 5जी मोबाइल कम्युनिकेशन उत्पादों और समाधानों सहित विभिन्न संचार समाधानों के विकास, विपणन और पेशकश के व्यवसाय से जुड़ा भावी स्टार्टअप है। वीवीडीएन टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड 5जी, नेटवर्किंग एवं वाई-फाई, आईओटी और क्लाउड स्टोरेज सर्विसेज सहित विभिन्न प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कार्यरत एक अग्रणी प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी है। इस सहयोग का उद्देश्य 5जी उत्पादों और समाधानों का किफायती स्वदेशी डिजाइन, विकास, विनिर्माण और लागू करने के लिए एकजुट होकर भारतीय आरएंडडी और उद्योग की तकनीक दक्षताओं और पूरक क्षमताओं का दोहन करना है। इस जुड़ाव से स्वदेशी बौद्धिक संपदा को बढ़ाएगा और घरेलू 5जी उत्पादों और सॉल्यूशंस की व्यापक स्वीकार्यता और मुद्रीकरण के लिए नए रास्ते तैयार होंगे।

मंत्रिमंडल ने सरकारी खरीद पोर्टल- जैम के माध्यम से सहकारी समितियों से खरीद को अनुमति दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी खरीद पोर्टल -गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (GeM) के विस्तार की मंजूरी दे दी है। इससे सहकारी समितियां इस पोर्टल से खरीद कर सकेंगी। इस कदम से कॉपरेटिव समितियों को खुली और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए प्रतिस्पर्धी मूल्य पाने में मदद मिलेगी। आठ लाख 54 हजार से अधिक पंजीकृत कॉपरेटिव और उनके 27 करोड़ सदस्य इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। सहकारिता मंत्रालय जीईएम पोर्टल में शामिल होने वाले कॉपरेटिव की सूची पर निर्णय लेगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 9 अगस्त, 2016 को सरकारी खरीद पोर्टल का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य सरकारी खरीदारों के लिए खुला और पारदर्शी खरीद मंच उपलब्ध कराना है। वर्तमान समय में इस प्लेटफॉर्म से सभी सरकारी खरीदार -केन्द्रीय और राज्य मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थायें और स्थानीय निकाय खरीद कर सकते हैं। वर्तमान अधिदेश के अनुसार जीईएम पोर्टल निजी क्षेत्र के खरीदारों के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि इसमें आपूर्ति करने वाले विक्रेता सरकारी या निजी सभी क्षेत्रों से हो सकते हैं।

केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कल आठ वर्षों में हुए प्रशासनिक और पेंशन सुधारों के बारे में एक पुस्‍तक और उसके ई-संस्‍करण का विमोचन किया।

केन्‍द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने 2014-2022 के बीच आठ वर्षों में हुए प्रशासनिक और पेंशन सुधारों के बारे में एक पुस्‍तक और उसके ई-संस्‍करण का विमोचन किया। इस अवसर पर डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शासनकाल के आठ वर्षों में हुए प्रशासनिक और पेंशन सुधारों का उद्देश्‍य सामाजिक परिवर्तन है। श्री सिंह ने कहा कि 2014 में श्री मोदी के सत्‍ता में आने के बाद से पेंशन और पेंशनधारक कल्‍याण विभाग ने अनेक क्रांतिकारी सुधारों की शुरूआत की। इनमें तलाकशुदा बेटियों और दिव्‍यांगों के लिए पारिवारिक पेंशन के प्रावधानों में छूट देना, वयोवृद्ध पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण-पत्र दाखिल करने के लिए मोबाइल ऐप के ज़रिए चेहरा पहचानने की प्रौद्योगिकी शुरू करना, इलेक्ट्रिॉनिक पेंशन भुगतान आदेश और पेंशन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए डाक विभाग का सहयोग लेना शामिल हैं।

विधिक कार्य विभाग ने कानून के छात्रों के लिए प्रशिक्षु कार्यक्रम शुरू किया है

विधिक कार्य विभाग ने कानून के छात्रों के लिए प्रशिक्षु कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम विभाग के दिल्‍ली, मुम्‍बई, बंगलूरू, कोलकाता और चेन्‍नई कार्यालयों में संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षु कार्यक्रम का उद्देश्‍य कानून के युवा छात्रों को विधिक कार्य विभाग के कामकाज से परिचित कराना और अन्‍य संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षण देना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसंधान और संदर्भ कार्य, संवैधानिक और प्रशासनिक कानून, वित्‍तीय कानून, आर्थिक कानून, श्रम कानून, मध्‍यस्‍थता और अनुबंध कानून जैसे विशिष्‍ट क्षेत्रों में कानूनी सलाह दी जाएगी। एक वक्‍तव्‍य में विधि और न्‍याय मंत्रालय ने बताया कि चुने गए प्रशिक्षुओं को सांकेतिक पारि‍श्रमिक भी दिया जाएगा।

देश में वर्ष 2014 के बाद से रसोई गैस कनेक्शन की संख्या 14 करोड़ 50 लाख से बढ़कर 30 करोड़ 39 लाख हो गयी

देश में वर्ष 2014 के बाद से रसोई गैस कनेक्शन की संख्या 14 करोड़ 50 लाख से बढ़कर 30 करोड़ 39 लाख हो गयी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नौ करोड़ रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं और 60 लाख अतिरिक्त कनेक्शन की मंज़ूरी दी गयी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नरेंद्र मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार, आने वाले वर्षों में हर घर तक पाइप लाइन के ज़रिए गैस पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में चौबीस लाख पीएनजी कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 90 लाख 90 हज़ार हो गए हैं। श्री पुरी ने बताया कि इसी अवधि में देश में सीएनजी स्टेशनों की संख्या 936 से बढ़कर चार हजार से अधिक हो गई है। पेट्रोल में एथेनॉल के मिश्रण का ज़िक्र करते हुए श्री पुरी ने बताया कि 2014 तक देश में पेट्रोल में एक दशमलव पांच प्रतिशत एथेनॉल का मिश्रण होता था, जबकि 2014 के बाद एथेनॉल का मिश्रण 9 दशमलव नौ आठ प्रतिशत हो गया है। 2025 तक इथेनॉल मिश्रण 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।

भारतीय नौसेना मुंबई में दो जहाजों--आई.एन.एस. निशंक और आई.एन.एस. अक्षय को विदाई देगी

भारतीय नौसेना मुंबई नौसेना गोदी में अपने दो पोत आईएनएस निशंक और आईएनएस अक्षय को सेवा मुक्त करेगी। इन दोनों को 32 वर्ष की राष्ट्र सेवा के बाद विदाई दी जा रही है। अनेक समुद्री योद्धाओं के अभियान के साक्षी रहे ये पोत हमेशा सम्मान और गौरव के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। नौसेना में जहाज और पोत को जीवंत माध्यम के रूप में महत्व दिया जाता है और उनकी सेवामुक्ति नौसेना कर्मियों के लिये बहुत ही भावपूर्ण होती है।

ग्रेटर पन्ना लैंडस्कैप के लिए एकीकृत लैंडस्कैप प्रबंधन योजना का विमोचन

जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और अन्य संबंधित संगठन के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रेटर पन्ना लैंडस्केप के लिए एकीकृत लैंडस्केप प्रबंधन योजना की अंतिम रिपोर्ट जारी की। इस एकीकृत लैंडस्कैप प्रबंधन योजना को भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में तैयार की है। एकीकृत लैंडस्केप प्रबंधन योजना में बाघ, गिद्ध और घड़ियाल जैसी प्रमुख प्रजातियों के बेहतर आवास संरक्षण और प्रबंधन के लिए प्रावधान हैं। यह जैव विविधता संरक्षण और मानव कल्याण, विशेष रूप से वन आश्रित समुदायों के लिए परिदृश्य को समग्र रूप से समेकित करने में मदद करेगा। इससे मध्य प्रदेश में नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य और दुर्गावती वन्यजीव अभयारण्य तथा उत्तर प्रदेश में रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य के साथ संपर्क को मजबूत करके इस परिदृश्य में बाघ रखने की क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

श्री राजेश गेरा ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के महानिदेशक के पद पर कार्यभार संभाला

श्री राजेश गेरा ने 31 मई 2022 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

उपराष्ट्रपति का सेनेगल दौरा

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों (गैबॉन, सेनेगल और कतर) के दौरे के दूसरे चरण में 1 जून, 2022 को अफ्रीकी देश सेनेगल पहुँचे। वह सेनेगल के राष्ट्रपति मेकी सॉल के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। उपराष्ट्रपति की यह यात्रा भारत-सेनेगल राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। यह यात्रा अफ्रीका के साथ निकटता से जुड़ने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सेनेगल आधिकारिक तौर पश्चिम अफ्रीका का एक देश है जिसकी राज़धानी डकार है। रणनीतिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से अफ्रीका हमारे लिये बहुत महत्त्वपूर्ण है। पिछले 3-4 दशकों से भारत ने इस महाद्वीप के साथ सक्रिय रूप से कार्य किया है। हालाँकि पिछले दशक से इसमें और तेज़ी आई है एवं साथ ही कुछ वर्षों में इस संबंध में कई गुना वृद्धि देखी गई है। अफ्रीकी देशों के साथ भारत की भागीदारी हमेशा द्विपक्षीय रही है। उदाहरण के तौर पर भारत-दक्षिण अफ्रीका के मध्य द्विपक्षीय संबंध को देखा जा सकता है। साथ ही जिन विभिन्न व्यापारिक गुटों के साथ साझेदारी के लिये प्रयास किये जाने की आवश्यकता है उनमें COMESA, ECOWAS, ECCAS, अफ्रीका के प्रमुख मुक्त व्यापार क्षेत्र शामिल हैं।

‘डेक्‍कन क्‍वीन’ ने 1 जून, 2022 को अपने संचालन के 92 वर्ष पूरे कर लिये

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) को महाराष्‍ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे (Pune) से जोड़ने वाली प्रीमियम ट्रेन डेक्‍कन क्‍वीन (Deccan Queen) ने 1 जून, 2022 को अपने संचालन के 92 वर्ष पूरे कर लिये हैं। देश की पहली इलेक्ट्रिक लोको ट्रेन ‘डेक्‍कन क्‍वीन’ का परिचालन 1 जून, 1930 को शुरू किया गया था, इसे सेंट्रल रेलवे के अग्रदूत ‘ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे’ (Great Indian Peninsula Railway- GIPR) द्वारा शुरू किया गया था। इस ट्रेन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं जिनमें भारत की पहली सुपरफास्ट ट्रेन, पहली लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक ढुलाई ट्रेन, ‘पहली महिला-स्पेशल ट्रेन’ और ‘डाइनिंग की सुविधा प्रदान करने वाली पहली ट्रेन’ शामिल है। इसका नाम (डेक्कन क्वीन-Deccan Queen) पुणे के नाम पर रखा गया है जिसे ‘क्वीन ऑफ डेक्कन’ के रूप में भी जाना जाता है।

युवा महिला उद्यमी रश्मि साहू ने जीता टाइम्स बिजनेस अवार्ड 2022

पूर्वी भारत के प्रमुख खाद्य ब्रांड रुचि फूडलाइन और ओडिशा की नंबर 1 मसाला कंपनी की निदेशक रश्मि साहू को टाइम्स बिजनेस अवार्ड 2022 प्रस्तुत किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद द्वारा दिया गया था। यह पुरस्कार पूर्वी भारत के अग्रणी रेडी-टू-ईट ब्रांड की श्रेणी में दिया गया।

राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और ग्रामीण ओलंपिक की घोषणा की

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि राज्य में विभिन्न खिलाड़ियों के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार शुरू किया जाएगा। राजस्थान सरकार राज्य में खेलों के विकास के लिए बड़े फैसले ले रही है और पदक विजेताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि समय के साथ बढ़ेगी। 29 अगस्त, 2022 को राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत होगी। इस इवेंट में सभी उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उपयोग राज्य द्वारा प्रतिभा खोज के लिए एक मंच के रूप में किया जाएगा और यह एक खेल का माहौल भी बनाएगा। ग्रामीण ओलम्पिक के विजेताओं को प्रदेश के पंचायत संवर्ग में रिक्त पदों पर भर्ती में प्राथमिकता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए खेल परिषद का दौरा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। राजस्थान में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 229 खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा आउट ऑफ टर्न नीति के तहत विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्त किया गया है। पैरा ओलंपिक, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के साथ द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को भी पेंशन प्रदान की जाएगी।

THE एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 जारी की गई

1 जून 2022 को टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग का नवीनतम संस्करण जारी किया गया। इस रैंकिंग के 2022 संस्करण में पूरे एशिया के 31 देशों और क्षेत्रों के 616 विश्वविद्यालय शामिल हैं। 2022 की इस रैंकिंग में भारत तीसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है, जिसमें भारतीय 71 संस्थान शामिल हैं। 2021 में 62 भारतीय संस्थानों ने रैंकिंग सूची में जगह बनाई थी। इस सूची में शीर्ष 50 में जगह बनाने वाला एकमात्र संस्थान भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर 42वें स्थान के साथ है। JSS अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च ने इस सूची में 65वें रैंक के साथ अपनी शुरुआत की है। इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ को 68 रैंक और IIT इंदौर को 87 रैंक के साथ है।

आंध्र प्रदेश ACB 14400 एप्प लांच की गई

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा “ACB 14400” नाम का एक एप्प लॉन्च किया गया है। यह एप्प राज्य भर के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लॉन्च किया गया है। इस एप्प को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डेवलप किया है। इस एप्प के माध्यम से लोग राज्य में किसी भी सरकारी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले, लोग एक टोल-फ्री नंबर, 14400 के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते थे, लेकिन इसमें साक्ष्य जमा करने का माध्यम नहीं था। इसलिए, ACB दर्ज मामलों को सुलझाने में सक्षम नहीं हो सका क्योंकि दोषियों को दोषी ठहराने या मामले की जांच करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे। पिछली प्रक्रिया में कठिनाई को देखते हुए, सीएम ने अधिकारियों को एक ऐसा एप्प विकसित करने का निर्देश दिया, जिसके माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके और राज्य के लोगों के लिए एक आसान समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके लोग भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की रिपोर्ट करते समय वीडियो, ऑडियो और छवियों जैसे सबूत संलग्न कर सकते हैं।

‘हर घर दस्तक 2.0’ अभियान लांच किया गया

1 जून 2022 को, ‘हर घर दस्तक 2.0 अभियान’ पूरे देश में शुरू हुआ ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी पात्र लाभार्थियों को पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण प्राप्त हो। यह अभियान 12 से 14 वर्ष की आयु के लोगों के टीकाकरण और 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए एहतियाती खुराक पर विशेष ध्यान देता है। यह दो महीने तक चलने वाला घर-घर अभियान है जो 1 जून से 31 जुलाई 2022 तक चलेगा। नवंबर 2021 में पहला हर घर दस्तक अभियान चलाया गया था। अब तक पूरे देश में टीकों की 193.6 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 96.3% लोगों ने कम से कम एक टीकाकरण खुराक प्राप्त की है और 86.3% लोगों ने दोनों खुराक प्राप्त की हैं।

वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का कपड़ा निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

वित्तीय वर्ष 2021-22 में, भारत ने अपना अब तक का सबसे अधिक परिधान और वस्त्र निर्यात दर्ज किया, जो 44.4 बिलियन डालर था। अमेरिका कपड़ा उत्पादों के लिए शीर्ष निर्यात गंतव्य था। यह सभी परिधान और वस्त्र निर्यात का 27% हिस्सा है। यूरोपीय संघ को निर्यात कुल का 18% हिस्सा गया। निर्यात कुल का 12% बांग्लादेश गया। यूएई को निर्यात कुल का 6% हिस्सा गया। सूती वस्त्रों का निर्यात 39% हिस्सेदारी के साथ 17.2 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा। इस उत्पाद श्रेणी ने वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 2021-22 के दौरान क्रमशः 54% और 67% की वृद्धि दर्ज की।

केंद्र ने सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में एस एल थाओसेन की नियुक्ति की

1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस एल थाओसेन (S L Thaosen) को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी थाओसेन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। सशस्त्र सीमा बल बल नेपाल (1,751 किमी) और भूटान (699 किमी) के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करता है। मौजूदा डीजी कुमार राजेश चंद्रा के पिछले साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद से एसएसबी प्रमुख का पद खाली पड़ा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के DG संजय अरोड़ा तब से सशस्त्र सीमा बल DG का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

एनएआरसीएल ने नटराजन सुंदर को एमडी और सीईओ बनाया

भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व कार्यकारी नटराजन सुंदर 30 मई को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नेशनल एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) में शामिल हुए। सुंदर एक बैंकिंग दिग्गज हैं, जिन्होंने 37 से अधिक वर्षों तक एसबीआई में सेवा की और बैंक के उप एमडी और मुख्य क्रेडिट अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए। उन्हें एक खुले विज्ञापन के माध्यम से एक प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया था और अप्रैल 2022 में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के वरिष्ठ बैंकरों के चयन पैनल द्वारा उनका साक्षात्कार लिया गया था। NARCL ने श्री कर्णम सेकर को बोर्ड का स्वतंत्र निदेशक और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। सेकर जुलाई 2019 से जून 2020 तक इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी और सीईओ थे। इससे पहले वह सितंबर 2018 से अप्रैल 2019 में इसके विलय तक देना बैंक के एमडी और सीईओ थे।

जन औषधि स्टोर ने 100 करोड़ रुपये की राजस्व सीमा को पार किया

जन औषधि स्टोर ने पहली बार 100 करोड़ रुपये को पार किया। जन औषधि स्थानों पर 1,600 से अधिक जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स, 250 सर्जिकल उपकरण, न्यूट्रास्यूटिकल्स, आयुष उत्पाद और सुविधा सेनेटरी पैड उपलब्ध हैं। प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) को फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।

COVAX: बांग्लादेश अब कोविड टीकों का शीर्ष प्राप्तकर्ता

COVAX सुविधा, जो कि महामारी की तैयारी के लिए गठबंधन, गवी, वैक्सीन एलायंस और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सह-नेतृत्व में एक विश्वव्यापी प्रयास है, यूनिसेफ के साथ एक प्रमुख वितरण भागीदार के रूप में, COVID 19 टीकों की लगभग 190 मिलियन खुराक प्राप्त हुई है। . COVAX बांग्लादेश को दी जाने वाली 62 प्रतिशत से अधिक खुराक के लिए जिम्मेदार है। यूनिसेफ ने फरवरी 2021 में बांग्लादेश में COVID 19 टीकाकरण की शुरुआत के बाद, पिछले साल 1 जून को टीकाकरण की पहली COVAX खेप वितरित की। उस समय बांग्लादेश की केवल 4% आबादी को ठीक से टीका लगाया गया था।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी को मिला सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी (Daren Sammy) को एक समारोह के दौरान पाकिस्तान को सेवाओं के लिए सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 38 वर्षीय ऑलराउंडर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पाकिस्तान में वापस लाने में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जा रहा था। यह पाकिस्तान द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। उन्होंने 38 टेस्ट, 126 एकदिवसीय और 68 T20I में वेस्ट इंडीज का प्रतिनिधित्व किया, वह उन सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे हैं जिन्हें दुनिया ने T20 प्रारूप में देखा है और उन्होंने दुनिया भर में कई फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है।

महाराणा प्रताप जयंती

महाराणा प्रताप सिंह मेवाड़ (वर्तमान राजस्थान) के 13वें राजा थे। वे भारत के सबसे यशस्वी राजाओं में से एक माने जाते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म 9 मई, 1540 को हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि को उनका जन्म हुआ था। इस आधार पर 2 जून को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। अकबर मेवाड़ के माध्यम से गुजरात के लिए एक सुरक्षित मार्ग स्थापित करना चाहता था। इसलिए, उसने महाराणा प्रताप सिंह को अन्य राजपूतों की तरह एक जागीरदार बनाने के लिए कई दूत भेजे। राणा ने मना कर दिया। इसलिए हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया।

तेलंगाना स्थापना दिवस

तेलंगाना 2 जून 2014 को भारत के 28 वें राज्य के रूप में सामने आया। हर वर्ष 2 जून को तेलांगना फॉर्मेशन डे मनाया जाता है। यह पहली बार 2014 में मनाया गया जब आंध्र प्रदेश से हटकर तेलंगाना एक अलग राज्य के रूप में विकसित हो गया। यह दिन एक दशक लंबे आंदोलन का अंतिम परिणाम था जिसमें भाषाई आधार पर नहीं बल्कि सांस्कृतिक आधारों पर आधारित एक नया राज्य बनाया गया था।

जाने माने संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का गुरूग्राम में निधन

मशहूर संतूर वादक प‍ंडित भजन सोपोरी का गुरूग्राम में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। वह कैंसर से पीडित थे। श्री सोपोरी आकाशवाणी के भूतपूर्व संगीत निर्देशक भी रहे। उन्‍होंने हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत में भी बडा योगदान दिया। कश्‍मीरी वाद्य यंत्र संतूर को दुनियाभर में पहचान दिलाने का श्रेय पंडित शिव कुमार शर्मा के साथ भजन सोपोरी को भी जाता है।

प्रधानमंत्री ने आईएनए की वयोवृद्ध सेनानी अंजलाई पोन्नुसामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया की प्रतिष्ठित आईएनए की वयोवृद्ध सेनानी अंजलाई पोन्नुसामी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) की महिला रेजीमेंट ‘‘झांसी की रानी’’ की सिपाही रही अंजलाई पोन्नुसामी का 1 जून को निधन हो गया था। पोन्नुसामी, 1943 में आईएनए की महिला रेजीमेंट ‘‘झांसी की रानी’’ में शामिल हुई थीं। अंजलाई पोन्नुसामी करीब 102 वर्ष की थीं। झांसी की रानी रेजिमेंट इंडियन नेशनल आर्मी की महिला रेजिमेंट थी, जिसका उद्देश्य औपनिवेशिक भारत में ब्रिटिश राज को उखाड़ फेंकना था। यह द्वितीय विश्व युद्ध की सभी महिला लड़ाकू रेजिमेंटों में से एक थी। लक्ष्मी सहगल के नेतृत्व में, यूनिट की स्थापना जुलाई 1943 में दक्षिण पूर्व एशिया में प्रवासी भारतीय आबादी के स्वयंसेवकों के साथ की गई थी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर यूनिट का नाम झांसी रेजीमेंट की रानी रखा गया।नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 12 जुलाई 1943 को रेजिमेंट के गठन की घोषणा की। अधिकांश महिलाएं मलायन रबर एस्टेट से भारतीय मूल की स्वयंसेविकायें थीं; इनमें से बहुत कम ही कभी भारत आई थीं ।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.