Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

24 June 2022

प्रधानमंत्री ने ‘वाणिज्य भवन’ का उद्घाटन किया और निर्यात पोर्टल का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 'वाणिज्य भवन' का उद्घाटन किया और निर्यात पोर्टल (NIRYAT) (राष्ट्रीय आयात-निर्यात वार्षिक व्यापार विश्लेषण रिकॉर्ड) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल, श्री सोम प्रकाश और श्रीमती अनुप्रिया पटेल उपस्थित थे। नया निर्यात पोर्टल, हितधारकों को विदेशी व्यापार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी देने के लिए विकसित किया गया है।

ओएनजीसी विदेश ने कोलम्बिया में नई खोज का ऐलान किया

राष्ट्रीय तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लि. (ओएनजीसी) के पूर्ण स्वामित्व वाली आनुषंगिक कंपनी और विदेशी इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने हाल में कोलम्बिया के सीपीओ-5 ब्लॉक, लियानोस बेसिन में ड्रिल किए गए कुएं यूरेका- IX में तेल की खोज की है। वेल, यूरेका- IX की खुदाई 20 अप्रैल, 2022 को की गई थी और कुल 10956 फुट की लक्षित गहराई तक ड्रिलिंग की गई, जिसमें 10201-10218 फुट की गहराई पर 17 फुट मोटी तेल युक्त रेत का पता चला। इलेक्ट्रिक सबमर्सिबिल पम्प (ईएसपी) से शुरुआती जांच के दौरान, लगभग 40-50 प्रतिशत डब्ल्यू/सी और 16 डिग्री एपीआई के तेल के साथ लगभग 600 बीबीएल/ दिन की दर से तरल पदार्थ का प्रवाह मिला। लोअर मिराडोर में तेल की खोज से ब्लॉक के उत्तरी हिस्से में आगे की खोज के लिए नए क्षेत्र खुल गए हैं। ओएनजीसी विदेश इससे पहले मारीपोसा और इंडिको क्षेत्र में ब्लॉक में क्रमशः 2017 और 2018 में लोअर सैंड पे में व्यावसायिक तेल की खोज कर चुका है, जहां फिलहाल प्रति दिन 20,000 बीबीएल व्यावसायिक उत्पादन हो रहा है। ओएनजीसी विदेश लिमिटेड को वर्ष 2008 में कोलम्बिया के एक बोली के चरण में ब्लॉक सीपीओ-5 आवंटित किया गया था।

केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान के निवासी स्थल के स्थानांतरण का विरोध कर रहे

मणिपुर के केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान (KLNP) के निवासी स्थल के स्थानांतरण का विरोध कर रहे हैं। लोगों का तर्क है कि प्रस्तावित स्थल का लुप्तप्राय हिरणों को बचाने के प्रयासों से कोई संबंध नहीं है। वहीं दूसरी ओर आस-पास के गांँवों के लोग हिरण को बचाने हेतु हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है, लोकटक झील पर स्थित केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान मणिपुर के नृत्य करने वाले हिरण 'सांगई' (Rucervus eldii eldii) का अंतिम प्राकृतिक आवास है। 1950 के दशक में, यह माना जाता था कि 'सांगई' हिरण देश में विलुप्त हो गए थे। हालांँकि बाद में इसे मणिपुर में फिर से खोजा गया। हॉग डियर, ओटर, वाटर फाॅउल और प्रवासी पक्षियों का एक समूह यहांँ पाया जाता है।

मणिपुर में सौर विद्युत परियोजाएं शुरु, दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली की अबाधित आपूर्ति की जा सकेगी

मणिपुर में राज्‍य सरकार ने सौर विद्युत परियोजाएं शुरु की है, जिनसे दूरदराज के क्षेत्रों में सरकारी स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल केंद्रों के लिए बिजली की अबाधित आपूर्ति की जा सकेगी। मणिपुर के स्‍वास्‍थ्‍य सेवा निदेशालय ने सौर ऊर्जा कम्‍पनी सेल्‍को फाउंडेशन के सहयोग से राज्‍य के तीन पर्वतीय जिलों में 68 स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल केंद्रों के लिए सौर विद्युत प्रदान की है। मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन बीरेंन सिंह ने आज स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों के लिए सौर विद्युत प्रणाली का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।

न्यायमूर्ति अमजद एहतेशम सईद ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति अमजद एहतेशम सईद ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के 27वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें शिमला के राजभवन में पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्रिमण्‍डल के कुछ सदस्‍य मौजूद थे।

हरियाणा ने ड्रोन के उपयोग के एसओपी तैयार करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य में ड्रोन के उपयोग के मानक संचालन प्रक्रिया - एसओपी तैयार करने के लिए अपराध जांच शाखा के महानिदेशक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। अम्बाला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग का एक प्रतिनिधि समिति के सदस्य होंगे। समिति 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। श्री कौशल ने कहा कि एसओपी के अलावा समिति नीति को और मजबूत करने के विकल्प भी सुझाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू से मुलाकात की। एक ट्वीट में श्री मोदी ने सेमीकंडक्टर्स सहित भारत में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षमता के विस्तार की उनकी योजनाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माण में भारत का पूरा ध्‍यान शून्‍य उत्‍सर्जन पर है।

जूजेंथेले कोरल की चार प्रजातियाँ

वैज्ञानिकों ने पहली बार भारतीय जल क्षेत्र से जीनस ट्रुनकाटोफ्लैबेलम (स्क्लेरैक्टिनियन: फ्लैबेलिडे) के तहत जूजेंथलाई कोरल की चार प्रजातियों को रिकॉर्ड किया है। ट्रुनकाटोफ्लैबेलम क्रैसम , टी. इन्क्रुस्ताटम ,टी. एक्युलेटम, और टी.इर्रेगुलर कोरल की चार प्रजातियाँ पाई जाती हैं। प्रवाल के ये समूह पहले जापान से फिलीपींस और ऑस्ट्रेलियाई जलक्षेत्र में पाए गए थे, जबकि अदन की खाड़ी और फारस की खाड़ी सहित इंडो-वेस्ट पैसिफिक की सीमा के अंदर केवल टी. क्रैसम की पहचान की गई थी। ये अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के जल में पाए जाते हैं। वे जूूजेंथलाईे कोरल, कोरल का एक समूह है जिसमें ज़ोक्सांथेला नहीं होता है तथा यह सूर्य से नहीं बल्कि प्लवक के विभिन्न रूपों को से पोषण प्राप्त करते हैं। जूूजेंथलाई एककोशिकीय, सुनहरे-भूरे रंग के शैवाल (डाइनोफ्लैगलेट्स) हैं जो या तो समुद्री जल स्तंभ में प्लवक के रूप में रहते हैं या अन्य जीवों के ऊतक के अंदर सहजीवी रूप से रहते हैं। जूूजेंथलाई प्रवाल उथले जल तक ही सीमित हैं।

दक्षिण कोरिया: पहले घरेलू निर्मित अंतरिक्ष रॉकेट को लांच किया गया

21 जून को दक्षिण कोरिया ने दूसरे प्रयास में अपना पहला घरेलू निर्मित अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च किया। इस अंतरिक्ष रॉकेट को पिछले लिफ्ट-ऑफ के महीनों बाद लॉन्च किया गया था, जो कक्षा में एक पेलोड रखने में असफल रहा था। अंतरिक्ष रॉकेट के सफल लांच से दक्षिण कोरिया की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा मिलेगा। इसने यह भी साबित किया है कि देश के पास अंतरिक्ष आधारित निगरानी प्रणाली के साथ-साथ बड़ी मिसाइलों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां हैं। 1990 के दशक से, दक्षिण कोरिया ने कई उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा है, लेकिन सभी विदेशी तकनीक पर निर्मित रॉकेट का उपयोग करके विदेशों में लॉन्च किए गए थे।

पहली भारत-नेपाल भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को रवाना किया गया

21 जून, 2022 को, पहली भारत-नेपाल भारत गौरव पर्यटन ट्रेन को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गई। ट्रेन में 500 भारतीय पर्यटक सवार हैं। यह 23 जून को नेपाल के जनकपुर धाम स्टेशन पर पहुंचेगी। यह पर्यटक ट्रेन पहली बार भारत और नेपाल को जोड़ेगी। भारत और नेपाल के बीच भारत गौरव पर्यटक ट्रेन देश भर के लोगों को देश के स्थापत्य, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चमत्कारों का पता लगाने का अवसर प्रदान करेगी। इस ट्रेन ने 21 जून से 18 दिनों के लिए अपनी पहली श्री रामायण यात्रा शुरू की। इस ट्रेन की पहली यात्रा अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, सीतामढ़ी, चित्रकूट, प्रयागराज, हम्पी, पंचवटी (नासिक), रामेश्वरम और भद्राचलम जैसे अन्य लोकप्रिय स्थलों के अलावा जनकपुर (नेपाल में) के धार्मिक गंतव्य को भी कवर करेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने डॉ सोनू फोगट की पुस्तक ‘Ashtang Yoga’ का विमोचन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ सोनू फोगट द्वारा लिखी गई पुस्तक अष्टांग योगAshtang Yoga’ का विमोचन किया। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग का संकल्प लेना चाहिए और अपनों को भी इस संकल्प के साथ जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि योग से सहयोग तक का मंत्र हमें एक नए भविष्य का मार्ग दिखाएगा। लेखक डॉ सोनू फोगट के प्रयासों की सराहना करते हुए, यह गर्व की बात है कि योग पर पुस्तक का विमोचन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को फायदा होगा।

कंबोडिया में मिली दुनिया की सबसे बड़ी साफ पानी की मछली

विशालकाय स्टिंगरे मछली (Stingray Fish) साफ पानी में मौजूद अब तक की सबसे बड़ी है। ये मछली कंबोडिया के मेकांग नदी के मटमैले पानी से निकाली गई है। मछली की लंबाई 13 फीट है और इसका वजन 300 किग्रा है। ये मछली 2005 में थाईलैंड में पकड़ी गई विशाल कैटफिश से ये 6.8 किग्रा ज्यादा है। डॉ. होगन ने कहा कि ये मीठे पानी की अब तक की सबसे बड़ी मछली है। इस प्रजाति की स्टिंगरे मछली बेहद खतरनाक होती है। इनकी पूछ अत्यंत विषैली होती है जो लगभग एक फुट की लंबाई तक पहुंच सकती है। हालांकि ये मछली मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं होती। डॉ. होगन दक्षिण एशिया में नदी की जलीय विविधता की रक्षा के लिए काम करने वाले वंडर्स ऑफ द मेकांग प्रोजेक्ट के सदस्य हैं।

श्रीलंका ने प्रवासी घरेलू कामगारों के लिए न्यूनतम आयु में संशोधन किया

श्रीलंका में, सरकार ने घरेलू सहायिकाओं के रूप में विदेशी रोजगार के लिए जाने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु सीमा में संशोधन कर 21 वर्ष की कर दी है। साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में इस फैसले की घोषणा की गई। हालाँकि, सऊदी अरब के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और मध्य पूर्व के अन्य देशों के लिए 23 वर्ष निर्धारित की गई है। सऊदी अरब को छोड़कर मध्य पूर्व के अलावा बाकी देशों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 के रूप में घोषित की गई।

भारत 2021 में अक्षय ऊर्जा प्रतिष्ठानों में तीसरे स्थान पर

हाल ही में REN21 (21वीं सदी के लिये अक्षय ऊर्जा नीति नेटवर्क) द्वारा नवीकरणीय वैश्विक स्थिति रिपोर्ट 2022 (GSR 2022) जारी की गई। REN21 नवीकरणीय अभिकर्त्ताओं का एक वैश्विक समूह है। भारत केवल चीन (136 गीगावाट) और अमेरिका (43 गीगावॉट) से पीछे रहते हुए 15.4 गीगावॉट के साथ 2021 में कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वृद्धि के लिए विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है। REN21 की रिन्यूएबल्स 2022 ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट (GSR 2022) के अनुसार, इस दशक में दुनिया के महत्वपूर्ण जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होने की संभावना नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा का परिवर्तन नहीं हो रहा है।

लिसा स्टालेकर FICA की पहली महिला अध्यक्ष बनी

आस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर लिसा स्टालेकर फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) की पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं। स्विट्जरलैंड के नियोन में आयोजित फिका कार्यकारी समिति की बैठक में आस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान 42 वर्षीय स्टालेकर के यह पद संभालने की पुष्टि की गयी। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज बैरी रिचर्ड्स, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर जिमी एडम्स और हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज विक्रम सोलंकी यह पद संभाल चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस

सैनिक गतिविधियों में खेल एवं स्वास्थ्य के महत्त्व को बढ़ावा देने के लिये प्रतिवर्ष 23 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यह दिवस वर्ष 1894 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना को चिह्नित करता है। इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य आम लोगों के बीच खेलों को प्रोत्साहित करना और खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश प्रसारित करना है। ज्ञात हो कि आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत ओलंपिया (ग्रीस) में आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व से चौथी शताब्दी ईस्वी तक आयोजित प्राचीन ओलंपिक खेलों से प्रेरित है। यह ग्रीस के ओलंपिया में ज़ीउस (Zeus) (ग्रीक धर्म के सर्वोच्च देवता) के सम्मान में आयोजित किया जाता था। बेरोन पियरे दी कोबर्टिन ने वर्ष 1894 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना की और ओलंपिक खेलों की नींव रखी। यह एक गैर-लाभकारी स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो खेल के माध्यम से एक बेहतर विश्व के निर्माण के लिये प्रतिबद्ध है। यह ओलंपिक खेलों के नियमित आयोजन को सुनिश्चित करता है, सभी संबद्ध सदस्य संगठनों का समर्थन करता है और उचित तरीकों से ओलंपिक के मूल्यों को बढ़ावा देता है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के आयोजन का विचार वर्ष 1947 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया और वर्ष 1948 में इस प्रस्ताव को आधिकारिक स्वीकृति दी गई।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 23 जून को दुनिया भर के लोक सेवाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यह दिवस लोक सेवकों के कार्य को मान्यता देते हुए समाज के विकास में उनके योगदान पर ज़ोर देता है और युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में कॅॅरियर बनाने के लिये प्रेरित करता है। 20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में घोषित किया था। इस दिवस के संबंध में जागरूकता और लोक सेवा के महत्त्व को बढ़ाने के लिये संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2003 में ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार’ (UNPSA) कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसे वर्ष 2016 में सतत् विकास के लिये वर्ष 2030 एजेंडा के अनुसार अपडेट किया गया था। ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार’ कार्यक्रम सार्वजनिक संस्थाओं की नवीन उपलब्धियों और सेवाओं को मान्यता देकर लोक सेवाओं में नवाचार एवं गुणवत्ता को बढ़ावा देता है तथा उन्हें पुरस्कृत करता है, जो सतत् विकास के पक्ष में दुनिया भर के देशों में अधिक कुशल एवं अनुकूल लोक प्रशासन में योगदान दे रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस : 23 जून

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस 23 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य विधवाओं के लिए समर्थन जुटाना और उनकी स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है। दुनिया भर में कई महिलाएं अपने जीवन साथी को खोने के बाद चुनौतियों का सामना करती हैं और मूल आवश्यकताओं, उनके मानवाधिकार और सम्मान के लिए दीर्घकालिक संघर्ष करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस "कई देशों में लाखों विधवाओं और उनके आश्रितों द्वारा सामना की जाने वाली गरीबी और अन्याय" को संबोधित करने के लिए कार्रवाई का दिन है। गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विधवाओं की स्थिति के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

डॉ. श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी

23 जून, 2022 को डॉ. श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्‍यतिथि पर मनाई जा रही है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 06 जुलाई, 1901 को तत्कालीन कलकत्ता के एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पिता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी कार्य कर चुके थे। वर्ष 1921 में कलकत्ता से अंग्रेज़ी में स्नातक करने के पश्चात् उन्होंने वर्ष 1923 में कलकत्ता से ही बांग्ला भाषा और साहित्य में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1934 में मात्र 33 वर्ष की आयु में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को कलकत्ता विश्वविद्यालय का सबसे कम उम्र का कुलपति नियुक्त किया गया। कुलपति के तौर पर डॉ. मुखर्जी के कार्यकाल के दौरान ही रवींद्रनाथ टैगोर ने पहली बार बांग्ला भाषा में कलकत्ता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उन्ही के कार्यकाल के दौरान कलकत्ता विश्वविद्यालय की उच्च परीक्षा में जनभाषा को एक विषय के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा डॉ. मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग और आपूर्ति मंत्री भी थे। मई 1953 में तत्कालीन जम्मू-कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश करने के मामले में डॉ. मुखर्जी को हिरासत में ले लिया गया, जिसके पश्चात् 23 जून, 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.