Please select date to view old current affairs.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलम्पियाड का उद्घाटन किया। रंगारंग उद्घाटन कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य मंत्री एल. मुरुगन भी उपस्थित थे। प्रतिष्ठित शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आंनद ने शतरंज मशाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को सौंपी जो बाद में शतरंज ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद को सौंप दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मशाल रिले का शुभारंभ किया गया था। ये मशाल देश के 75 प्रतिष्ठित शहरों से होती हुई स्टेडियम लाई गई। विश्व शतरंज संगठन-एफआईडीई के अध्यक्ष आर्कडी द्वोर्कोविच ने कहा कि ये भारत के राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली विविध संस्कृति को देखने का विशेष अवसर रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरकांठा के गढ़ोड़ा चौकी में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की साबर डेयरी की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री मोदी ने प्रतिदिन लगभग 120 मीट्रिक टन की क्षमता वाले पाउडर प्लांट और प्रति दिन तीन लाख लीटर की क्षमता वाले एसेप्टिक मिल्क पैकेजिंग प्लांट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 600 करोड़ रुपये की लागत वाले पनीर और मट्ठा सुखाने वाले संयंत्र परियोजना की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि जब देश आजादी के 75 वर्ष मना रहा है तो साबर डेयरी की नई पहल दुग्ध क्रांति में स्वर्णिम काल साबित होगी। नवीनतम तकनीक से बनाए गए सभी नए संयंत्रों से क्षेत्र के साढ़े तीन लाख से अधिक पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
भारतीय नौसेना ने अपने निर्माता कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि से प्रतिष्ठित स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) 'विक्रांत' की डिलीवरी लेकर समुद्री इतिहास का सृजन किया है। भारतीय नौसेना के इन-हाउस डायरेक्टरेट ऑफ़ नेवल डिज़ाइन (डीएनडी) द्वारा डिज़ाइन किया गया और शिपिंग मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्ड सीएसएल द्वारा निर्मित इस वाहक का नाम एक शानदार पूर्ववर्ती भारत के पहले एयरक्राफ्ट कैरियर के नाम पर रखा गया है, जिसने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 36 वर्ष की शानदार सेवा के बाद विक्रांत 31 जनवरी 1997 को कार्य मुक्त कर दिया गया। विक्रांत को नौसेना को सौंपे जाने के साथ ही भारत उन चुनिंदा राष्ट्रों में शामिल हो गया है जो देश में ही विमानवाहक समुद्री जहाज का निर्माण करते हैं। विक्रांत अगले महीने तक भारतीय नौसेना में शामिल होकर पूर्ण रूप से कार्यरत हो जायेगा। यह वाहक 262 मीटर लंबा है जिसका पूर्ण विस्थापन है लगभग 45,000 टन है और यह अपने पूर्ववर्ती की अपेक्षा बहुत बड़ा और आधुनिक है। इस जहाज में 88 मेगावाट बिजली की चार गैस टर्बाइनें लगी हैं और इसकी अधिकतम गति 28 (नौट) समुद्री मील है। लगभग 20,000 करोड़ की कुल लागत से निर्मित यह परियोजना रक्षा मंत्रालय और सीएसएल के बीच अनुबंध के तीन चरणों में आगे बढ़ी है, जो क्रमशः मई 2007, दिसंबर 2014 और अक्टूबर 2019 में पूरी हुई हैं।
देश में 30 जून तक 403 गीगा वाट से अधिक बिजली उत्पादन की क्षमता हासिल कर ली गई थी। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बिजली मंत्री आर के सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि यह अप्रैल महीने में दर्ज की गई लगभग 215 दशमलव आठ-नौ गीगा वाट की अधिकतम बिजली मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य के स्वामित्व वाली बिजली वितरण कंपनियों के वित्तीय और परिचालन बदलाव के लिए उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) 2015 शुरू की थी। श्री सिंह ने कहा कि आपूर्ति की औसत लागत और औसत राजस्व के बीच के अंतर को शून्य करना भी एक लक्ष्य है।
विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन -एससीओ परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए है। इस बैठक में 15 और 16 सितंबर को समरकंद में होने वाली राष्ट्राध्यक्षों की बैठक की तैयारियों पर चर्चा होगी। वे एससीओ संगठन के विस्तार और साझा हितों वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। एससीओ में भारत, कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़ गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया पर्यवेक्षक देश हैं।
भारतीय नौसेना को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमरीका से दो एमएच 60R बहुउद्देशीय वाले हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए हैं। अमरीकी वायु सेना के विशेष विमान असाइनमेंट मिशन फ्लाइट द्वारा यह हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराये गये हैं। 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत के एक सौदे के अंतर्गत भारत को अमरीका से यह हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्ष अमरीका में दिये गये पहले तीन हेलीकॉप्टर भारतीय नौसेना कर्मियों के प्रशिक्षण में इस्तेमाल किये जा रहे हैं। अगले महीने की 22 तारीख को इस प्रकार का एक और हेलीकॉप्टर भी भारत को उपलब्ध कराया जा रहा है। स्पेशल एयर असाइंमेंट मिशन फ्लाईट के अंतर्गत अमरीका सभी 24 एमएच 60 आर बहु-भूमिका वाले हेलीकॉप्टर 2025 तक प्राप्त करा देगा। इन हेलीकॉप्टरों के नौसेना में शामिल किए जाने से भारतीय नौसेना की पनडुब्बी युद्ध की क्षमता बहुत अधिक बढ़ जायेगी।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा अब अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए पहले से आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि अब युवाओं को वर्ष की पहली जनवरी को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के लिए पूर्व-आवश्यक मानदंड की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों, चुनाव पंजीकरण अधिकारियों और सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को इसके निर्देश दिये हैं। आयोग के अनुसार मतदाता सूची को हर तीसरे महीने में अद्यतन किया जाएगा और पात्र युवाओं को उस वर्ष की अगली तिमाही में पंजीकृत किया जा सकेगा जिसने 18 वर्ष पूरे कर लिये हों। मतदाता सूची में पंजीकरण होने के बाद, उन्हें एक फोटो पहचान पत्र जारी किया जाएगा।
हाल ही में लोकसभा ने परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया, जो हिमाचल प्रदेश और नगालैंड में पारिवारिक न्यायालयों की स्थापना के लिये परिवार न्यायालय अधिनियम, 1984 में संशोधन करने का प्रयास करता है। पारिवारिक न्यायालय अधिनियम, 1984 को पारिवारिक न्यायालयों की स्थापना के लिये अधिनियमित किया गया था ताकि सुलह को बढ़ावा दिया जा सके और विवाह तथा पारिवारिक मामलों एवं संबंधित विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। राज्य सरकार, उच्च न्यायालय की सहमति से एक या अधिक व्यक्तियों को परिवार न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त कर सकती है।
हाल ही में केंद्र सरकार ने निर्यात हेतु व्यापार अवसंरचना योजना (TIES) पहल के तहत निर्यात को बढ़ावा देने के लिये राज्यों को 206 करोड़ रुपए जारी किये हैं। TIES के तहत वित्त वर्ष 2019-20 से 2022-23 के दौरान 27 निर्यात बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के लिये वित्तीय सहायता को मंज़ूरी दी गई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने वर्ष 2017 में निर्यात योजना (TIES) के लिये व्यापार बुनियादी ढाँचा शुरू किया। वर्ष 2015 में निर्यात और विकास के लिये बुनियादी ढाँचा तैयार करने तथा सहायता (ASIDE) योजना से राज्यों के अलग होने के बाद राज्य सरकारें लगातार निर्यात बुनियादी ढाँचे के निर्माण हेतु केंद्र से समर्थन का अनुरोध कर रही थीं। निर्यात की वृद्धि के लिये उपयुक्त बुनियादी ढाँचे के निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों की सहायता करना।
हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 (SD2.0) के रूप में संशोधित किया है, जिसका उद्देश्य गंतव्यों पर स्थायी और ज़िम्मेदार बुनियादी ढाँचा विकसित करना है। इसे वर्ष 2014-15 में देश में थीम आधारित पर्यटन सर्किट के एकीकृत विकास के लिये शुरू किया गया था। इस योजना के तहत पंद्रह विषयगत सर्किटों की पहचान की गई है- बौद्ध सर्किट, तटीय सर्किट, डेज़र्ट सर्किट, इको सर्किट, हेरिटेज सर्किट, हिमालयन सर्किट, कृष्णा सर्किट, नॉर्थ ईस्ट सर्किट, रामायण सर्किट, ग्रामीण सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी सर्किट, तीर्थंकर सर्किट, जनजातीय सर्किट, वन्यजीव सर्किट। यह केंद्र द्वारा 100% वित्तपोषित है और केंद्र एवं राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं के साथ अभिसरण हेतु तथा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और कॉर्पोरेट क्षेत्र की कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी (CSR) पहल के लिये उपलब्ध स्वैच्छिक वित्तपोषण का लाभ उठाने के प्रयास किये जाते हैं। स्वदेश दर्शन और PRASAD (तीर्थयात्रा कायाकल्प एवं आध्यात्मिक, विरासत संवर्द्धन अभियान) योजनाओं के तहत पर्यटन मंत्रालय पर्यटन के बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत परियोजनाओं निधियों की उपलब्धता, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने, योजना दिशा-निर्देशों का पालन करने और पूर्व में जारी धन के उपयोग के अधीन स्वीकृत किया जाता है।
हाल ही में अंटार्कटिक महासागर की स्थानिक प्रजाति अल्बाट्रॉस को तमिलनाडु में देखा गया। वह स्थान जहाँ अल्बाट्रॉस को देखा गया था, वह पाक खाड़ी का हिस्सा है और मन्नार की खाड़ी के पास भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर एक 'महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र' है। रामेश्वरम द्वीप के पाक खाड़ी की ओर से दर्ज यह रिकॉर्ड महत्त्वपूर्ण है, और एक बार जब ये अंटार्कटिक पक्षी एशिया में चले जाते हैं तो शोधकर्त्ताओं नई चुनौतियाँ का सामना करते हैं। यह खोज शोधकर्त्ताओं को प्रसिद्ध और स्थापित मार्गों एवं स्थलों से दूर पक्षियों के प्रवास की तलाश करने हेतु प्रोत्साहित करती है। चूँकि पक्षी की दर्ज की गई निकटतम साइट रामेश्वरम से लगभग 5,000 किमी दूर है, इसलिये वायुमंडलीय दबाव में बदलाव अल्बाट्रॉस के भारतीय तट पर उतरने के कारणों में से एक हो सकता है।
हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने तटीय विनियमन क्षेत्र (CRZ) की मंज़ूरी के लिये MIST (म्याँमार/मलेशिया-भारत-सिंगापुर ट्राँज़िट) पनडुब्बी केबल प्रणाली की सिफारिश की। यह मुंबई में स्थापित होने वाला 17वाँ ऐसा ऑप्टिकल फाइबर केबल सिस्टम होगा जिसके वर्ष 2023 में सेवा हेतु उपलब्ध होने की उम्मीद है। MIST अंतर्राष्ट्रीय पनडुब्बी केबल संचार नेटवर्क है, जो भारत को म्याँमार, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर जैसे अन्य एशियाई देशों के साथ जोड़ने के लिये समुद्र के नीचे स्थापित किया जाता है। यह चेन्नई से होते हुए मुंबई से सिंगापुर को जोड़ने वाली समुद्र के नीचे 8,100 किमी. लंबा ट्रांसनेशनल फाइबर ऑप्टिक केबल सिस्टम है। यह केबल प्रणाली मुंबई में वर्सोवा बीच पर समाप्त हो जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री केबल प्रणाली के तहत कुल लंबाई में से 523.50 किलोमीटर तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में लगभग 12 समुद्री मील और महाराष्ट्र की CRZ सीमा में 202.06 किलोमीटर केबल बिछाई जाएगी। MIST केबल सिस्टम एशिया में सुरक्षित, विश्वसनीय, मज़बूत और सस्ती दूरसंचार सुविधाएँ प्रदान करेगा। यह भारत और अन्य एशियाई देशों जैसे- म्याँमार, थाईलैंड, मलेशिया एवं सिंगापुर के बीच दूरसंचार संपर्क को बढ़ावा देगा। यह वैश्विक संचार के लिये अत्यधिक महत्त्वपूर्ण परियोजना है और इसका मुंबई के तटीय पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा। चेन्नई तट पर अंतर्राष्ट्रीय केबल लैंडिंग की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इससे विभिन्न हितधारकों के परस्पर संघर्ष में भी कमी आएगी।
देश में ग्यारहवीं कृषि संगणना (2021-22) का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि इस संगणना से भारत जैसे विशाल और कृषि प्रधान देश में व्यापक लाभ होगा। कृषि संगणना 5 वर्ष में की जाती है, जो कोरोना महामारी के कारण अब होगी। कृषि संगणना का फील्ड वर्क अगस्त 2022 में शुरू होगा। कृषि संगणना अपेक्षाकृत बारीक स्तर पर विभिन्न प्रकार के कृषि मापदंडों पर सूचना का मुख्य स्रोत है, जैसे प्रचालनात्मक जोत की संख्या और क्षेत्र, उनके आकार वर्ग-वार वितरण, भूमि उपयोग, किराएदारी व फसलन पद्धति इत्यादि। यह पहला अवसर है जब कृषि संगणना के लिए डाटा संग्रह स्मार्ट फोन और टैबलेट पर किया जाएगा, जिससे कि समय पर डाटा उपलब्ध हो सके। अधिकांश राज्यों ने अपने भू-अभिलेखों और गिरदावरी का डिजिटलीकरण किया है, जिससे कृषि संगणना के आंकड़ों के संग्रहण में और तेजी आएगी। डिजिटलीकृत भूमि रिकॉर्ड का उपयोग और डाटा संग्रह के लिए मोबाइल ऐप के उपयोग से देश में प्रचालनात्मक जोत धारकों का डाटाबेस तैयार किया जा सकेगा।
हान कुआंग सैन्य अभ्यास का पहला चरण हाल ही में संपन्न हुआ और इसका दूसरा चरण 25 जुलाई, 2022 को शुरू हुआ। दूसरा चरण 29 जुलाई तक चलेगा। इस अभ्यास में ताइवान की सेना की सभी शाखाएं शामिल हैं। इस अभ्यास में एक शत्रु ने ताइवान की राजधानी के निकट प्रमुख जलमार्ग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया। हमलावर बलों ने ताइवान के उत्तरी तट पर समुद्र और हवा से हमला किया और तमसुई नदी के मुहाने को निशाना बनाया। तमसुई नदी एक रणनीतिक मुहाना है जो ताइपे के केंद्र तक सीधी पहुँच प्रदान करता है। हमलावर बलों का जवाब देने के लिए, ताइवान की सेना ने स्वदेशी रक्षा लड़ाकू (IDF) जेट और टैंकों को तैनात किया। वर्ष 2022 में ताइवान के प्रति चीन की मंशा पर बढ़ती चिंताओं के कारण इन अभ्यासों का अधिक महत्व है। ताइवान एक स्वशासित द्वीप है। लेकिन चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ताइवान को अपना क्षेत्र होने का दावा करती है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण इन चिंताओं को और बढ़ा दिया गया है, क्योंकि चीन ने ताइवान पर कब्जा करने के लिए बल प्रयोग करने से इंकार नहीं किया है।
यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) हाल ही में Coalition for Disaster Resilient Infrastructure (CDRI) के लिए गठबंधन में शामिल हुआ। CDRI का नेतृत्व भारत कर रहा है। EIB-CDRI गठबंधन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले विनाश को सीमित करना है। EIB राष्ट्रीय सरकारों, बहुपक्षीय विकास बैंकों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और निजी क्षेत्र के साथ मिलकर बुनियादी ढांचे के तेजी से विकास को प्रोत्साहित करने के लिए काम करेगा जो विकासशील और विकसित देशों में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं के लिए लचीला हैं। यह CDRI के सदस्यों को सलाहकार और वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। यह सुनिश्चित करेगा कि CDRI के सदस्यों को यूरोपीय संघ की सभी प्रासंगिक पहलों से लाभ मिले। EIB CDRI के भीतर “ईयू जलवायु बैंक” के रूप में काम करेगा। यह अपनी नई तैनात विकास शाखा- “ईआईबी ग्लोबल” के माध्यम से ज्ञान साझा करेगा। यह विकासशील मानकों और प्रमाणन पर भी ध्यान केंद्रित करेगा, जो आपदा-लचीला बुनियादी ढांचे के लिए आवश्यक हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया। संकट के समय में विंस्टन चर्चिल और ज़ेलेंस्की की तुलना करने के बाद, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 26 जुलाई, 2022 को यह पुरस्कार प्रदान किया। 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ खड़े होने और वापस लड़ने के लिए वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। ऐसी स्थिति 1940 में चर्चिल ने भी झेली थी। बोरिस जॉनसन के लंदन कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें वर्चुअल मोड में पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में चर्चिल परिवार के सदस्य, यूक्रेन के राजदूत वादिम प्रिस्टाइको के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड पहली बार 2006 में दिया गया था। यह प्रिंस चार्ल्स, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री मेडेलीन अलब्राइट और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर और जॉन मेजर को अतीत में दिया जा चुका है।
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड के अनुसार, पिछले दो वर्षों में बैंक धोखाधड़ी के साथ-साथ चुनिंदा वित्तीय संस्थानों में शामिल राशि में 8% की कमी आई है। यह राशि 2019-20 में 32,178 करोड़ रुपये से घटकर 2021-22 में 3,785 करोड़ रुपये हो गई है। RBI के आंकड़ों के अनुसार, 2020-2021 में 11,800 रुपये की धोखाधड़ी का पता चला। भारत की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (GNPA) घटकर 5.9% हो गई है। यह छह साल में सबसे कम है। हालांकि, एनपीए अनुपात देशों में सबसे ज्यादा है। रूस के बाद भारत का एनपीए सबसे अधिक है जिसने 8.3% के खराब ऋण की सूचना दी। NPA अनुपात के मामले में, भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका 5.2 प्रतिशत एनपीए अनुपात के साथ है। चीन का NPA अनुपात 1.8% है, इंडोनेशिया में 2.6% है जबकि अमेरिका में एनपीए अनुपात 1.1% है। अमेरिका का एनपीए सबसे कम है।
भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 8.2% से घटाकर 7.4% कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 26 जुलाई, 2022 को अपने विश्व आर्थिक आउटलुक में भारत की विकास भविष्यवाणी जारी की। अप्रैल में भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 8.2% रहने का अनुमान लगाया गया था। IMF ने बाहरी झटके और तेजी से मौद्रिक नीति सख्त होने को देखते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था की भेद्यता के कारण अनुमान घटाकर 7.4% कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत का विकास पूर्वानुमान भी बढ़ते आर्थिक जोखिमों के कारण 0.8 प्रतिशत अंक घटाकर 6.1% कर दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2022-23 में भारत की वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया है। एशियाई विकास बैंक ने 2022-23 के लिए भारत के विकास के अनुमान को घटाकर 7.2% कर दिया है। IMF ने ग्लोबल ग्रोथ आउटलुक को भी कम किया है। इसने चेतावनी दी है कि, दुनिया मंदी की ओर बढ़ रही है। 2022 में वैश्विक आर्थिक विस्तार 3.2% तक धीमा होने की उम्मीद है। यह विस्तार अप्रैल 2022 में 3.6% की तुलना में धीमा है। IMF के अनुसार, भारत 2022-23 और 2023-24 में दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। भारत से आगे सिर्फ सऊदी अरब के रहने की संभावना है। 2022 में सऊदी अरब के 7.6% की दर से बढ़ने का अनुमान है। 2022 में चीन में विकास दर 3.3% तक धीमा होने की संभावना है।
केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हाल ही में लोकसभा में बाघों पर आंकड़े पेश किए। उनके अनुसार, पिछले 3 वर्षों में भारत ने 329 बाघ खोये। इस नुकसान के लिए अवैध शिकार और अन्य प्राकृतिक या अप्राकृतिक कारण जिम्मेदार थे। 2019 में, भारत ने 96 बाघों को खो दिया था; 2020 में, इसने 106 बाघों को खो दिया, जबकि 2021 में 127 बाघों को खो दिया। 329 मौतों में से 68 बाघों की मौत प्राकृतिक कारणों से, 5 की अप्राकृतिक कारणों से, 29 की अवैध शिकार से और 30 की मौत पकड़ने के कारण हुई। वर्तमान में 197 बाघों की जांच की जा चुकी है। अवैध शिकार के मामलों की संख्या 2019 में 17 से घटकर 2021 में 4 हो गई है। भारत ने इसी अवधि में अवैध शिकार, जहर, ट्रेन दुर्घटनाओं और बिजली के झटके के कारण 307 हाथियों को खो दिया। पिछले तीन वर्षों में 222 हाथियों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। ओडिशा में 41, तमिलनाडु में 34 और असम में 33 मामले सामने आए। ट्रेन हादसों में 45 हाथियों की मौत हुई। शिकार के कारण 29 हाथियों की जान चली गई। इस संख्या में से; मेघालय में 12 और ओडिशा में 7 मौतें हुईं। जहर से 11 हाथियों की मौत हो गई, जिनमें से 9 की मौत असम में हुई।
सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और राजनेता बजराम बेगज ने अल्बानिया के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली है। राष्ट्रपति के रूप में सांसदों के सामने अपने पहले संबोधन में 55 वर्षीय बेगज ने घोषणा की कि वह संघर्ष के बजाय राजनीतिक दलों के बीच सहयोग का आह्वान करते हुए सरकार और विपक्ष दोनों के काम का समर्थन और सम्मान करेंगे।
एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) वर्ल्ड ने अपना वार्षिक वर्ल्ड एयरपोर्ट ट्रैफिक डेटासेट प्रकाशित किया है। 2021 के लिए वैश्विक हवाई यातायात रैंकिंग की जानकारी दी गई है। विश्व हवाईअड्डा यातायात डेटासेट उद्योग का सबसे व्यापक हवाईअड्डा सांख्यिकी डेटासेट है जिसमें 180 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 2,600 से अधिक हवाई अड्डों के लिए हवाईअड्डा यातायात की विशेषता है। यह तीन क्षेत्रों में दुनिया के हवाई अड्डों पर हवाई परिवहन की मांग के बारे में नजरिया पेश करता है। इसमे खास तौर पर यात्री (अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू), एयर कार्गो (माल और मेल) और विमान की आवाजाही (हवाई परिवहन आंदोलन और सामान्य विमानन) पर अध्ययन किया गया है। हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (ATL, 75.7 मिलियन यात्री, +76.4%) 2021 रैंकिंग के शीर्ष पर वापस आ गया है, इसके बाद डलास फोर्थ वर्थ (DFW, 62.5 मिलियन यात्री, +58.7%) और डेनवर (DEN, 58.8 मिलियन यात्री) हैं।
भारतीय सेना (Indian Army) को अत्याधुनिक स्वदेशी बख्तरबंद वाहन मिले हैं। ये बख्तरबंद गाड़िया टाटा कंपनी ने बनाई हैं. इस गाड़ी का नाम क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल मीडियम (QRFV) है. ये अन्य बख्तरबंद गाड़ियों से तुलनात्मक रूप से तेज चलती है. इसमें असॉल्ट राइफलों की गोलियों, बमों और बारूदी सुरंगों का असर नहीं होता. ये बख्तरबंद वाहन देश के रक्षक की सभी मौसमों और इलाके की स्थितियों में लड़ने की क्षमता को बढ़ाएंगे और चलते समय सुरक्षा प्रदान करेंगे।
भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वैश्विक उर्जा पुरस्कार जीता है। राजशेखर ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। उनको ये पुरस्कार बिजली उत्पादन उत्सर्जन को कम करते हुए परिवहन विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। ये पुरस्कार समारोह 12-14 अक्टूबर को मास्को में रूसी ऊर्जा सप्ताह के दौरान आयोजित किया जाएगा।
डेनिश बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बवेरियन नॉर्डिक ने कहा कि यूरोपीय कमिशन ने उसकी इम्वेनेक्स वैक्सीन को मंकीपॉक्स से सुरक्षा के रूप में मार्केटेड करने की अनुमति दे दी है। कंपनी ने पिछले सप्ताह यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) से इसके लिए सिफारिश की थी। अभी वैश्विक स्तर पर, 75 देशों से मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इस वैक्सीन को डेनिश बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बवेरियन नॉर्डिक ने विकसित किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम की घरेलू स्पर्धाओं की टाइटल स्पॉन्सर फिनटेक कंपनी पेटीएम ने इसे छोड़ने का फैसला किया है। भारतीय टीम का नया स्पॉन्सर पेटीएम की जगह मास्टरकार्ड को बना दिया गया है। टीम इंडिया अब भारत में घरेलू और इंटरनेशनल जो भी सीरीज खेलेगी तो उसकी स्पॉन्सरशिप पर मास्टरकार्ड का ऐड होगा। हालांकि पेटीएम की BCCI के साथ डील खत्म नहीं हुई थी। पेटीएम ने समय से पहले ही ये डील खत्म कर दी। अब भारत में होने वाले सभी घरेलू और इंटरनेशनल मैचों का टाइटल स्पॉन्सर मास्टरकार्ड ही होगा।
44वां चेस ओलंपियाड 28 जुलाई से चेन्नई के पास महाबलिपुरम में शुरू हुआ। इस चेस ओलंपियाड पर विश्वभर के फैन्स की निगाहें रहने वाली हैं। इस ओलंपियाड के लिए एंथम जारी कर दिया गया है। एंथम का नाम वणक्कम चेन्नई (Welcome to our Chennai) है। इस एंथम को एआर रहमान ने कम्पोज किया और गाया है। एंथम में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी नजर आ रहे हैं। संगीत वीडियो में निर्देशक शंकर की बेटी को भरतनाट्यम कलाकार के रूप में भी दिखाया गया है। तमिलनाडु की संस्कृति को प्रभावशाली ढंग से दिखाने के लिए इस संगीत वीडियो की नेटिज़न्स द्वारा प्रशंसा की गई है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तीन देशों को एसोसिएट सदस्य का दर्जा दिया है। उज्बेकिस्तान, कंबोडिया और आइवरी कोस्ट आईसीसी के नए सदस्य बने हैं। बर्मिंघम में आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान इस बात का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आईसीसी के सदस्य देशों की कुल संख्या 108 हो गई है जिसमें 96 एसोसिएट सदस्य हैं। उज्बेकिस्तान और कंबोडिया को मिलाकर अब आईसीसी में एशियाई देशों की संख्या 25 हो गई है, वहीं आइवरी कोस्ट 21वां अफ्रीकी देश है जिसे आईसीसी की मेम्बरशिप मिली है।
नॉर्वे के कैस्पर रूड ने फाइनल में माटेओ बेरेटिनी को 4-6, 7-6 (4), 6-2 से हराकर एटीपी 250 का खिताब बरकरार रखा। यह जीत रुड के करियर का नौवां और इस साल का तीसरा खिताब है। रुड ने 2 घंटे 36 मिनट में बेरेटिनी को 4-6, 7-6(4), 6-2 से हराया। नॉर्वे के 2022 फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट कैस्पर रूड ने 24 जुलाई को गस्ताद में फाइनल में इटली के माटेओ बेरेटिनी को हराकर अपना लगातार दूसरा स्विस ओपन खिताब जीता।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 समाप्त हो चुकी है, जिसका आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजीन और ओरेगोन में हुआ। यह चैंपियनशिप का 18वां संस्करण था। अमेरिका के खिलाड़ियों ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने कुल 33 पदक अपनी झोली में डाले। अमेरिका ने सबसे ज्यादा गोल्ड (13), सिल्वर (9) और ब्रॉन्ज (11) मेडल अपने नाम किए। वहीं, इथियोपिया 10 मेडल (4 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य) जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। तथा दो स्वर्ण, 7 रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जमैका तीसरे नंबर पर रहा। उसने 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। वहीं भारत ने इस चैंपियनशिप में एकमात्र रजत पदक जीता। भारत पदक तालिका में 33वें स्थान पर रहा।
बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन 28 जुलाई की देर रात हुआ। समारोह में 72 देशों के एथलीट ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दोनों भारत के ध्वजवाहक थे। बर्मिंघम पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। बर्मिंघम से पहले 1934 में लंदन और 2002 में मैनचेस्टर में राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं। भारत 18वीं बार इन खेलों में उतरा है। उसने 1930, 1950, 1962 और 1986 में हिस्सा नहीं लिया था। इस बार भारत को बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, पहलवान रवि दहिया, बजरंग पूनिया, मुक्केबाज लवलीन बोर्गोहेन, निकहत जरीन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सहित कई एथलीटों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और हमारे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना है। पृथ्वी को सीमित मात्रा में संपत्ति की आपूर्ति की जाती है, जिस पर हम हर दिन भरोसा करते जैसे पानी, हवा, मिट्टी और पेड़ों। भारत सरकार ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी है। क्योंकि प्लास्टिक न केवल हमारे देश के पर्यावरण को खराब कर रही है बल्कि विश्व स्तर पर भी हमारी प्रकृति को नुकसान पहुंचा रही है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने इस साल की थीम ‘कट डाउन ऑन प्लास्टिक यूज’ (cut down on plastic use) रखी है।
मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (World Mangrove Day) प्रतिवर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र के महत्व के बारे में "एक अद्वितीय, विशेष और कमजोर पारिस्थितिकी तंत्र" के रूप में जागरूकता बढ़ाने और उनके स्थायी प्रबंधन, संरक्षण और उपयोग के लिए समाधान को बढ़ावा देने हेतु मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके स्थायी प्रबंधन और संरक्षण को बढ़ावा देना है।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस अवसर पर लोगों को हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है। आंकड़े बताते हैं कि हेपेटाइटिस के चलते पूरी दुनिया में हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। लगातार गंभीर हो रही इस बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने साल 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है। यही वजह है कि इस बीमारी को लेकर लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बढ़ाई जा रही है क्योंकि जानकारी के अभाव के चलते ज्यादातर लोग इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। हर साल ये दिन एक थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2022 में वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे की थीम रखी गई है 'आई कांट वेट'।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 27 जुलाई 2022 को अपना 84वां स्थापना दिवस मनाया। यह दिन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में बल के अपार और अद्वितीय योगदान का जश्न मनाता है। सीआरपीएफ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो गृह मंत्रालय (एमएचए) के अधिकार के तहत काम करता है। यह क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया। भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
'द मोंकीज' के सह-निर्माता और फिल्म 'फाइव इजी पीसेज' के निर्देशक बॉब राफेलसन का निधन हो गया है। बॉब राफेलसन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राफेलसन, एक लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में अमेरिकी फिल्म जगत में एक बड़ी हस्ती थे और द मंकीज टेलीविजन शो के सह-निर्माता के रूप में उन्होंने काम किया।
© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.