Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

23 August 2022

भारत ने गरबा नृत्य को यूनेस्को की सांस्कृतिक सूची में शामिल किए जाने के लिए नामित किया

भारत ने गरबा नृत्य को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन -यूनेस्को की सांस्कृतिक सूची में शामिल किए जाने के लिए नामित किया है। यूनेस्को के निदेशक ऐरिक फॉल्ट ने कहा है कि यूनेस्को की अदृश्य सांस्कृतिक विरासत में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा को शामिल किए जाने के बाद अब भारत ने गरबा को 2022 के लिए नामित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूनेस्को की अगली बैठक नवम्बर में होगी और आशा है कि भारतीय समारोह से संबंधित एक और सुन्दर नृत्य गरबा को यूनेस्को की अदृश्य सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया जाएगा। भारत को जुलाई में अदृश्य सांस्कृतिक विरासत सुरक्षा से संबंधित 2003 की अंतर-सरकारी समिति के लिए चुना गया था। भारत को 155 देशों की समिति में 110 मतों से चुना गया था।

केन्‍द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में पेयजल उपलब्‍ध कराने के लिए एशियाई विकास बैंक के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

एशियाई विकास बैंक-एडीबी और केन्‍द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में सुरक्षित पेयजल उपलब्‍ध कराने तथा जल आपूर्ति और स्वच्छता सेवाओं में सुधार के लिए नौ करोड साठ लाख डॉलर से अधिक के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आर्थिक मामलों के विभाग में अवर सचिव रजत कुमार मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना जल जीवन मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है, इसका उद्देश्य 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराना है। भारत में एशि‍याई विकास बैंक के निदेशक ताकेओ कोनिशी ने कहा कि परियोजना में एशि‍याई विकास बैंक की भागीदारी सर्वोत्तम जल प्रबंधन प्रदान करेगी तथा संस्थागत क्षमता को मजबूत करेगी। एडीबी परियोजना दस जिलों के लगभग तीन लाख 70 हजार निवासियों को निर्बाध जलापूर्ति प्रदान करने के लिए 75 हजार से अधिक घरों को जोड़ेगी। जलापूर्ति और स्वच्छता सेवाओं में सुधार के लिए, परियोजना का लक्ष्य 48 भूजल कुओं, 109 जल उपचार संयंत्रों, 117 पंपिंग स्टेशनों और तीन हजार किलोमीटर जल वितरण पाइपलाइनों का निर्माण करना है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी कार्यन्वयन के लिए राज्य स्तर पर अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए हार्डवेयर दिशानिर्देश जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण-एन. एच. ए. ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी कार्यन्वयन के लिए राज्य स्तर पर अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए हार्डवेयर दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को डिजिटल मिशन के अनुरूप अनुप्रयोगों को संचालित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर की योजना, मूल्यांकन और खरीद के लिए एक बुनियादी ढांचा प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर. एस. शर्मा ने दिशानिर्देशों की जानकारी देते हुये बताया कि दिशानिर्देश राज्यों को आवश्यकता का आकलन करने में सहायता करेंगे और उनके स्वास्थ्य संस्थानों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लागू करने की सुविधा प्रदान करेंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन देशभर के अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों के डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को एक दूसरे से जोड़कर प्रक्रियाओं को सरल और जीवन को आसान बनाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से उज़्बेकिस्तान में ताशकंद की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन-एस सी ओ के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में लेने उज़्बेकिस्तान में ताशकंद की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। वार्षिक बैठक में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देश रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। श्री राजनाथ सिंह वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री उज़्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानो से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा शंघाई सहयोग संगठन के कुछ अन्य सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी उनकी बैठक निर्धारित है जिसमें द्विपक्षीय और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ताशकंद में अपने प्रवास के दौरान श्री राजनाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उज़्बेकिस्तान में भारत वंशियों से भी मुलाकात करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक में शामिल हुए, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खराब मौसम के कारण वर्चुअल आधार पर बैठक में भाग लिया। गृहमंत्री ने मध्यप्रदेश में पुलिस आवास और प्रशासनिक भवनों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने राष्ट्रीय फौरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर की भी आधारशिला रखी। श्री अमित शाह ने भोपाल में नई शिक्षा नीति तथा कृषि विपणन में सहकारी समितियों की भूमिका पर दो सम्मेलनों को भी संबोधित किया।

देश की जैव अर्थव्यवस्था वर्ष 2025 तक 150 अरब डॉलर की हो जाएगी -डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि देश की जैव अर्थव्यवस्था वर्ष 2025 तक 70 अरब डॉलर से बढ़कर 150 अरब डॉलर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से ही प्राप्‍त की जा सकती है। डॉक्‍टर सिंह ने बायोटेक पहल के लिए 75 "अमृत" अनुदान की घोषणा के दौरान यह बात कही। डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र अगले 25 वर्षों के अमृत काल में देश की विकसित आर्थिक स्थिति का मुख्य हिस्‍सा होगा।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा

हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सामूहिक रूप से चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है। इससे पहले पंजाब विधानसभा ने हवाईअड्डे का नाम ‘शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, मोहाली’ रखने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन मोहाली के नाम पर होने के कारण हरियाणा ने इसका विरोध किया था। भगत सिंह एक भारतीय क्रांतिकारी और स्वतंत्रता आंदोलन के लोक नायक थे, जिन्होंने छोटी उम्र में ही अंग्रेजो के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लिया। बाद में 23 साल की उम्र में उन्हें फांसी दी गई। भगत सिंह और उनके सहयोगी शिवराम राजगुरु ने दिसंबर 1928 में एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स को गोली मार दी थी। इसके बाद, भगत सिंह (23 वर्ष की आयु) को 23 मार्च, 1931 को दोषी ठहराया गया और उन्हें फांसी दे दी गई।

इरेडा ने हरित ऊर्जा परियोजना को ऋण प्रदान करने के लिए महाप्रीत के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) ने महात्मा फुले रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (महाप्रीत) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। महाप्रीत, एमपीबीसीडीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (भारत सरकार के स्वामित्व में 49 फीसदी और महाराष्ट्र सरकार के स्वामित्व में 51 फीसदी) है। इस समझौता ज्ञापन के अनुसार इरेडा राज्य उपयोगिताओं, स्थानीय निकायों और अक्षय ऊर्जा पार्कों के बुनियादी ढांचे को विकसित करने को लेकर कार्यान्वित की जाने वाली अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए महाप्रीत को वित्तीय सुविधाएं प्रदान करेगा। इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री प्रदीप कुमार दास और महाप्रीत के सीएमडी श्री बिपिन श्रीमाली ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस सहभागिता के तहत महाप्रीत के लिए इरेडा नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता व संरक्षण परियोजनाओं का तकनीकी-वित्तीय उचित जिम्मेदारी का भी वहन करेगा।

बांग्लादेश में सभी सरकारी और निजी कार्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक काम करेंगे

बांग्लादेश सरकार ने बिजली बचाने के लिए कार्यालयों के कामकाज के समय को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। ढाका में कैबिनेट बैठक के बाद इस आशय की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव खांडकर अनवारुल इस्लाम ने बताया कि सभी सरकारी और निजी कार्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक काम करेंगे। स्कूलों में 5 दिन का सप्ताह होगा। कैबिनेट सचिव ने कहा कि सरकारी कार्यालयों और स्वायत्त संस्थानों को एयर कंडीशनिंग के उपयोग को कम करने के लिए पर्दे हटाकर काम करने के लिए कहा गया है ताकि प्राकृतिक प्रकाश और हवा का इस्‍तेमाल किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि बदले नियमों से सडकों पर यातायात जाम को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी सुपर वासुकी

भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय रेलवे ने सबसे लंबी मालगाड़ी का परिचालन ट्रायल कर इसे यादगार बना दिया है। भारतीय रेलवे ने इसे सुपर वासूकी (Super Vasuki Train) नाम दिया है। रेलवे का परिचालन साउथ इस्टर्न सेंट्रल रेलवे की तरफ से किया गया। 295 डिब्बों वाली 3.5 किलोमीटर लंबी सुपर वासुकी मालगाड़ी ने 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कोरबा से नागपुर के राजनांदगांव के बीच 27000 टन कोयला लेकर सफर किया। भारतीय रेलवे ने बताया है कि इस यात्रा के दौरान सुपर वासुकी को एक स्टेशन से गुजरने में लगभग चार मिनट का समय लगा। रेलवे के अनुसार पांच समान्य मालगाड़ियों को मिलाकर सुपर वासूकी को तैयार किया गया है। एक बार में सुपर वासुकी में जितने कोयले को ढोया जा सकता है उतने कोयले से 3000 मेगावाट का पावर प्लांट दिनभर चलाया जा सकता है। यह रेलवे की वर्तमान मालगाड़ियों की क्षमता से करीब तीन गुना अधिक है।

भारत ने संकटग्रस्त पड़ोसी देश श्रीलंका को 21 हजार टन रासायनिक उर्वरक भेजे

भारत ने संकटग्रस्त पड़ोसी देश श्रीलंका को 21 हजार टन रासायनिक उर्वरक सौंपे हैं। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने औपचारिक रूप से श्रीलंका को विशेष समर्थन के अंतर्गत यह खेप सौंपी है। इससे पहले भारत ने पिछले महीने 44 हजार टन साम्रगी की आपूर्ति की थी, जिसकी कीमत लगभग 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। लगातार किए गए कुछ ट्वीट् संदेशों में कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि भारत श्रीलंका के किसानों के हित में उर्वरक खाद्य सुरक्षा में योगदान देता रहेगा। उच्चायोग ने कहा है कि यह भारत के श्रीलंका के लोगों के लिए घनिष्ठ संबंध और आपसी विश्वास तथा सद्भावना को दर्शाता है। श्रीलंका को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने में भारत सबसे आगे रहा है और उन देशों में से एक है जिसने आवश्यकता के समय में अधिकतम सहायता प्रदान की है।

दक्षिण कोरिया और अमरीका ने अपना सबसे बडा संयुक्त सैन्य अभ्यास उल्ची फ्रीडम शील्ड शुरू किया

दक्षिण कोरिया और अमरीका ने अपना सबसे बडा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। दोनों देशों ने क्षेत्र प्रशिक्षण की बहाली के साथ ही इस अभ्यास की शुरूआत की है। खबरों के अनुसार इस वार्षिक ग्रीष्मकालीन अभ्यास का नाम बदलकर उल्ची फ्रीडम शील्ड रखा गया है। यह अभ्यास अगले महीने की पहली तारीख तक चलेगा। चार साल में पहली बार दोनों सेनाएं उत्तर कोरिया के हमले का जवाब देने की तैयारी के लिए यह अभ्यास कर रही हैं। दक्षिण कोरिया ने अलग से चार दिवसीय उल्ची नागरिक सुरक्षा अभ्यास भी शुरू किया। इसे कोविड महामारी के उभरने के बाद पहली बार सरकार की तैयारी को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। सैन्य और नागरिक अभ्यास का उद्देश्य चिप कारखानों और आपूर्ति श्रृंखलाओं जैसी प्रमुख सुविधाओं पर साइबर खतरों से निपटने के साथ-साथ, युद्ध के बदलते तरीकों के अनुरूप तैयारियों में सुधार करना है।

राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय संगोष्ठी "आत्मनिरीक्षण: सशस्त्र बल न्यायाधिकरण" का उद्घाटन किया

राजनाथ सिंह 20 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (प्रिंसिपल बेंच) बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'आत्मनिरीक्षण: सशस्त्र बल न्यायाधिकरण' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। संगोष्ठी का आयोजन सशस्त्र बलों के सेवारत कर्मियों के अलावा भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और युद्ध-विधवाओं को त्वरित और सस्ता न्याय सुनिश्चित करने के लिये स्थापित सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के कामकाज की जाँच हेतु किया जा रहा है। संगोष्ठी का उद्देश्य इसकी कार्यप्रणाली का विश्लेषण करना, किसी भी कमी के लिये उपाय सुझाना और त्वरित न्याय प्राप्त करने के दौरान वादियों की समस्याओं एवं कठिनाइयों का समाधान करना है। संगोष्ठी में रक्षा मंत्रालय, कानून और न्याय मंत्रालय और न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों के भाग लेंगे। यह सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के स्थापना दिवस समारोह के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

स्नेलफिश अपने रक्तप्रवाह में एंटीफ्रीज़ प्रोटीन की उपस्थिति के कारण बर्फीले आर्कटिक जल में जीवित रह सकती है

हाल ही में एक अध्ययन में पाया गया है कि ग्रीनलैंड में हिमशैल आवास में रहने वाली स्नेलफिश अपने रक्तप्रवाह में हिमनिरोधी/एंटीफ्रीज़ प्रोटीन की उपस्थिति के कारण बर्फीले आर्कटिक जल में जीवित रह सकती है। स्नेलफिश नाम लिपारिडे/ENG फैमिली में पाई जाने वाली 400 से अधिक प्रजातियों में से किसी को भी संदर्भित कर सकता है। कभी-कभी उन्हें समुद्री घोंघे भी कहा जाता है, गैस्ट्रोपॉड समुद्री घोंघे (जो जानवर हैं) इनसे अलग हैं। स्नेलफिश बायोफ्लोरेसेंस छोड़ती है, जिससे यह गहरे आर्कटिक जल में हरे और लाल रंग के रूप में चमकती हुई प्रतीत होती है। स्नेलफिश एकमात्र ध्रुवीय मछली है जिसमें बायोफ्लोरेसेंस पाया जाता है। बायोफ्लोरेसेंस जीव की नीली रोशनी को हरे, लाल या पीले रंग में बदलने की क्षमता है। क्षेत्र में लंबे समय तक अंधेरे के कारण आर्कटिक मछली में यह शायद ही कभी पाया जाता है। ये अंटार्कटिका सहित पूरे विश्व में पाई जाते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत स्वस्थ महोत्सव को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत स्वस्थ महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, “पुरस्कार विजेता को मिलता है, सम्मान उनको मिलता है जो देश के लिए जीते हैं।” इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के बाद से अभी तक भारत में 'पद्म पुरस्कार' विजेता डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों और उनके योगदान का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारतीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सीईओ डॉ. आर एस शर्मा भी उपस्थित रहे। पद्म डॉक्टर्स कॉन्ग्रिगेशन यानी पद्म डॉक्टरों के समूह को स्वतंत्रता के बाद भारत में स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए हेल्थकेयर चेंज मेकर पद्म डॉक्टरों की पहचान करने, जश्न मनाने और सम्मानित करने के लिए तैयार किया गया है।

बुल्गारिया में अंडर ट्वेन्टी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुल्गारिया के सोफिया में अंडर ट्वेन्टी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों को 16 पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पहलवानों ने फिर से हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भारत का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है औऱ इससे पता चलता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। भारतीय टीम ने अंडर ट्वेन्टी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में एक स्वर्ण (अंतिम पंघल), चार रजत(सोनम मलिक, प्रिया मलिक, महेंद्र गायकवाड़ और प्रियंका) और 11 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक प्राप्त किए।

आर. प्रज्ञानानंदा ने मियामी में एफ. टी. एक्‍स. क्रिप्‍टो कप के अंतिम दौर में विश्‍व चैंपियन मैग्‍नस कार्लसन को हराया

भारत के युवा शतरंज ग्रैंड मास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने एफ.टी.एक्स.(FTX) क्रिपटो कप में विश्व शतरंज चैंपियन और विश्व के पहले नंबर के खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। अमरीका के मायामी में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में 17 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने मैग्नस कार्लसन को चार-दो से पराजित किया। प्रज्ञानानंद प्रतियोगिता में पंद्रह अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कार्लसन सोलह अंक लेकर पहले स्थान पर रहे।

धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस

संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 22 अगस्त को 'धर्म या मत के आधार पर हिंसक कृत्यों पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाता है। यह दिन धार्मिक हिंसा या विश्वास के आधार पर, धार्मिक अल्पसंख्यकों से संबंधित व्यक्तियों सहित, हिंसा और आतंकवाद को लक्षित करने वाले कार्यों की कड़ी निंदा करने के लिए मनाया जाता है। पोलैंड (Poland) द्वारा प्रस्तावित 28 मई 2019 को 73 वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) में इस दिन को अपनाया गया था। यह जागरूकता फैलाता है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदायों को अपराधियों को जवाबदेह ठहराकर और सरकारों को यह प्रदर्शित करते हुए कि नरसंहार या अन्य अत्याचारों को 'फिर कभी नहीं (never again)' सहन करने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए, पिछले दुर्व्यवहारों से बचे लोगों के लिए न्याय प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

प्रख्यात लेखक नारायण का 82 वर्ष की उम्र में निधन

जाने-माने उपन्यासकार नारायण का कोच्चि में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। साल 1999 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार के विजेता, वे मलयारा (आदिवासी) समुदाय के पहले साहित्यकार हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। 1998 में प्रकाशित नारायण के उपन्यास 'कोचारेथी' ने कई अन्य पुरस्कार जीते थे। उनकी 'कोचारेथी' का अंग्रेजी सहित 17 भाषाओं में अनुवाद किया गया था। उन्होंने 100 से अधिक लघु कथाएँ भी लिखीं।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.