Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मुहावरे

प्रश्न 11   किस विकल्प में मुहावरे का अर्थ गलत है ?
 (अ) पलंग तोड़ना - बेकार पड़े रहना
 (ब) पराया मुख ताकना - दूसरों की प्रशंसा करना
 (स) पलट जाना - इनकार कर देना
 (द) पल्ला छूटना - पीछा छूटना

उत्तर : पराया मुख ताकना - दूसरों की प्रशंसा करना

प्रश्न 12   ‘आ बैल मुझे मार‘ कहावत का अर्थ है।
 (अ) बैठे बिठाये आफत मोल लेना
 (ब) कठिन कार्य करना
 (स) बैल को हल में जोतना
 (द) बैल द्वारा मार गिराना

उत्तर : बैठे बिठाये आफत मोल लेना

प्रश्न 13   ‘उँगली पकड़ते पहुँचा पकड़ना’, मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है -
 (अ) इस प्रकार कोई कार्य करना जिसमें किसी को खबर न हो।
 (ब) सब प्रकार से लाभ ही लाभ होना।
 (स) किसी छोटी बात को बहुत बढ़ा देना।
 (द) थोड़े मौके का अनुचित और अधिक लाभ उठाना।

उत्तर : थोड़े मौके का अनुचित और अधिक लाभ उठाना।

प्रश्न 14   ‘हाथी के पाँव में सबका पाँव’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -
 (अ) बलशाली का कहना मानना पड़ता है।
 (ब) प्रभावशाली की विजय निश्चित होती है।
 (स) एक बड़ा प्रयत्न कई छोटे-छोटे प्रयत्नों के बराबर।
 (द) हाथी जंगल का सबसे बड़ा पशु होता है।

उत्तर : एक बड़ा प्रयत्न कई छोटे-छोटे प्रयत्नों के बराबर।

प्रश्न 15   ‘कलई खुलना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
 (अ) अप्रिय लगना ।
 (ब) भेद खुल जाना ।
 (स) धोखा देने वाला साथी ।
 (द) क्रोध भड़काना ।

उत्तर : भेद खुल जाना ।

प्रश्न 16   ‘भागते भूत की लंगोटी भली’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -
 (अ) ज्ञान कम दिखावा, अधिक।
 (ब) किसी बहाने काम न करना ।
 (स) आपत्ति के समय थोड़ी सहायता भी बड़ी होती है।
 (द) जो मिल गया वही काफी।

उत्तर : जो मिल गया वही काफी।

प्रश्न 17   ‘छप्पर पर फूस न होना’ मुहावरे का सही अर्थ है -
 (अ) बुरी तरह हारना
 (ब) सभी उपाय करना
 (स) बहुत परिश्रम करना
 (द) अत्यन्त गरीब होना

उत्तर : अत्यन्त गरीब होना

प्रश्न 18   ‘चींटी के पर लगना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
 (अ) जवाब न देना
 (ब) घबराहट होना
 (स) अधिक घमण्ड करना
 (द) विनाश के लक्षण प्रकट होना

उत्तर : विनाश के लक्षण प्रकट होना

प्रश्न 19   ‘मुसीबत के समय उपाय खोजना’ अर्थ को प्रकट करने मुहावरा है -
 (अ) काठ का उल्लू होना
 (ब) आग लगने पर कुआँ खोदना
 (स) चादर से बाहर पैर पसारना
 (द) छप्पर पर फूस न होना

उत्तर : आग लगने पर कुआँ खोदना

प्रश्न 20   ‘अपने सामर्थ्य के अनुसार व्यय करना’ अर्थ से संबंधित लोकोक्ति है -
 (अ) तेते पाँव पसारिये जेती लॉबी सौर
 (ब) दाग लगाये लँगोटिया यार
 (स) थोड़ी पूँजी धणी को खाये
 (द) तेल देखो तेल की धार देखो

उत्तर : तेते पाँव पसारिये जेती लॉबी सौर

page no.(2/21)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.