Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

कारक

प्रश्न 1   किस वाक्य में अपादान कारक का प्रयोग नहीं हुआ है ?
 (अ) मेरे हाथ से घड़ी छूट पड़ी।
 (ब) आपके दर्शन से लाभ हुआ।
 (स) आत्मा देह से भिन्न है।
 (द) कोयला खदान से निकाला जाता है।

उत्तर : आपके दर्शन से लाभ हुआ।

प्रश्न 2   ‘राजा’ सेवक को कम्बल देता है। ‘उक्त’ वाक्य में रेखांकित पद में कौन-सा कारक है?
 (अ) कर्ता कारक
 (ब) सम्बन्ध कारक
 (स) सम्प्रदान कारक
 (द) कर्म कारक

उत्तर : सम्प्रदान कारक

प्रश्न 3   किस वाक्य में संप्रदान कारक का परसर्ग (विभक्ति चिह्न) प्रयुक्त हुआ है ?
 (अ) न्यायालय ने अपराधी को दंडित किया।
 (ब) मोहन ने सोहन को पीटा।
 (स) मालिक ने सेवक को धन दिया।
 (द) माँ ने बच्चे को बुलाया।

उत्तर : मालिक ने सेवक को धन दिया।

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘से’ परसर्ग अपादान कारक के लिए प्रयुक्त नहीं हुआ है ?
 (अ) लड़के ने हाथ से फल तोड़ा।
 (ब) वह विद्यालय से आ रहा है।
 (स) आकाश से पानी बरसा।
 (द) नदियाँ पहाड़ों से निकलती हैं।

उत्तर : लड़के ने हाथ से फल तोड़ा।

प्रश्न 5   ‘उसने पेचकस के द्वारा ढक्कन खोला।’
उक्त वाक्य में प्रयुक्त के द्वारा’ किस कारक का परसर्ग (विभक्ति चिह्न) है ?

 (अ) कर्ता
 (ब) कर्म
 (स) करण
 (द) अपादान

उत्तर : करण

प्रश्न 6   किस वाक्य में ‘को’ परसर्ग (विभक्ति चिह्न) कर्म कारक के लिए प्रयुक्त नहीं हुआ है ?
 (अ) मोहन ने सोहन को उसकी पुस्तक लौटा दी।
 (ब) सरकार ने किसानों को अनुदान दिया।
 (स) गुरुजी ने बालक को पाठ पढ़ाया।
 (द) पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया।

उत्तर : सरकार ने किसानों को अनुदान दिया।

प्रश्न 7   ‘हिमालय से अनेक नदियाँ निकलती हैं।’ इस वाक्य में किस कारक के परसर्ग का प्रयोग हुआ ।
 (अ) करण कारक
 (ब) अपादान कारक
 (स) अधिकरण कारक
 (द) संबंध कारक

उत्तर : अपादान कारक

प्रश्न 8   निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘संप्रदान कारक’ के परसर्ग (विभक्ति चिह्न) का प्रयोग हुआ है -
 (अ) उस जगह एक सभा होने जा रही है।
 (ब) लड़का अब अपने पाँव से चलता है।
 (स) वह घर से बाहर आया।
 (द) राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।

उत्तर : राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।

प्रश्न 9   ‘मैं कलम से किताब लिखता हूं।’ में कारक का भेद है -
 (अ) कर्म कारक
 (ब) करण कारक
 (स) अपादान कारक
 (द) सम्बन्ध कारक

उत्तर : करण कारक

प्रश्न 10   किस ‘वाक्यांश’ में ‘मध्यमपुरूष’ का प्रयोग है ?
 (अ) मैंने
 (ब) आपसे कहा था कि
 (स) वे लोग
 (द) अपने-अपने घर चले गये।

उत्तर : आपसे कहा था कि

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.