लिंग
प्रश्न 11 निम्नलिखित में से किनके नाम प्रायः पुल्लिंग होते हैं?
(अ) भाषाओं के नाम
(ब) नदियों के नाम
(स) तिथियों के नाम
(द) दिनों के नाम
प्रश्न 12 कौन सा शब्द पुंलिंग है ?
(अ) नदी
(ब) मोती
(स) टोपी
(द) रोटी
प्रश्न 13 किस विकल्प में सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं ?
(अ) भूख, नाच
(ब) चालचलन, मिठास
(स) बात, खेत
(द) चमक, आहट
प्रश्न 14 किस विकल्प में सभी ‘स्त्रीलिंग’ शब्द हैं ?
(अ) उल्लू, सभा, आँख
(ब) केंचुआ, फौज़, प्रजा
(स) चील, जोंक, कोयल
(द) भेड़िया, टोली, बाघ
प्रश्न 15 किस विकल्प में सभी शब्द ‘पुंलिंग’ हैं ?
(अ) मछली, दौड़, मार्ग
(ब) गिलहरी, समूह, कुटुंब
(स) तितली, झुंड, समूह
(द) पक्षी, चीता, पानी
प्रश्न 16 किस विकल्प में पुंलिंग-स्त्रीलिंग युग्म गलत है ?
(अ) कवि – कवयित्री
(ब) बाघ – बाघिन
(स) नेता – नेत्री
(द) मेंढक – मेढ़ा
प्रश्न 17 किस विकल्प के सभी शब्द पुंलिंग हैं ?
(अ) कौआ, खरगोश, मंडल
(ब) हीरा, मोती, मणि
(स) नथ, मूंगा, पन्ना
(द) हार, पायल, पुखराज
प्रश्न 18 किस विकल्प में कोई भी शब्द स्त्रीलिंग नहीं है -
(अ) पानी, ज्ञानी, नानी
(ब) प्रतिपदा, मंगलवार, टोपी
(स) नींबू, दही, केला
(द) नदी, झील, सरोवर
प्रश्न 19 इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं -
(अ) साथी, घी, शक्कर
(ब) इमली, चाँदी, लौकी
(स) भलाई, हलवाई, ईसाई
(द) हाथी, बालू, आलू
प्रश्न 20 सही पुलिंग-स्त्रीलिंग शब्द है -
(अ) प्रौढ़-प्रौढ़ा
(ब) भावज-भौजाई
(स) कौवा-कौवी
(द) राक्षस-राक्षसी
page no.(2/3)