Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पर्यायवाची

प्रश्न 11   कौन से शब्द- समूह में सभी शब्द ‘किरण’ के पर्यायवाची हैं ?
 (अ) मरीचि, कर, वारि
 (ब) कर, सुगंध, सुवास
 (स) कर, वात, अंबु
 (द) रश्मि, अंशु, मरीचि

उत्तर : रश्मि, अंशु, मरीचि

प्रश्न 12   ‘मोर’ का पर्यायवाची नहीं है –
 (अ) केसरी
 (ब) सारंग
 (स) मयूर
 (द) केकी

उत्तर : केसरी

प्रश्न 13   निम्नलिखित शब्दों पर विचार कीजिए-
(अ) विटप (ब) भूधर (स) द्रुम (द) पल्लव
किस विकल्प में सभी शब्द ‘वृक्ष’ के पर्याय हैं?

 (अ) अ, ब
 (ब) ब, स
 (स) स, द
 (द) अ, स

उत्तर : अ, स

प्रश्न 14   किस समूह में सभी शब्द पर्यायवाची हैं?
 (अ) भिक्षा, याचकवृत्ति, मधुकरी
 (ब) अपर्णा, रुद्राणी, सिंधुजा
 (स) निशा, यामिनी, रजनीचर
 (द) राधिका, वृषभानुजा, महिषी

उत्तर : भिक्षा, याचकवृत्ति, मधुकरी

प्रश्न 15   असंगत पर्यायवाची शब्द है -
 (अ) ईर्ष्या
 (ब) डाह
 (स) जलन
 (द) मनमुटाव

उत्तर : मनमुटाव

प्रश्न 16   पर्वत का पर्यायवाची नहीं है -
 (अ) अचला
 (ब) अचल
 (स) अद्रि
 (द) नग

उत्तर : अचला

प्रश्न 17   ‘गाय’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
 (अ) मंदार
 (ब) सुरभि
 (स) धेनु
 (द) गौ

उत्तर : मंदार

प्रश्न 18   द्रौपदी का पर्यायवाची नहीं है-
 (अ) याज्ञसेनी
 (ब) सैरन्ध्ररी
 (स) पांचालिका
 (द) कृष्णा

उत्तर : पांचालिका

प्रश्न 19   ‘पानी’ का पर्याय नहीं है-
 (अ) अंबु
 (ब) द्रव
 (स) जीवन
 (द) सलिल

उत्तर : द्रव

प्रश्न 20   इनमें से कौनसा शब्द ‘बादल’ का पर्याय नहीं है?
 (अ) अभ्र
 (ब) पयोधर
 (स) घट
 (द) अम्बुद

उत्तर : घट

page no.(2/15)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.