Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारतीय संविधान की प्रस्तावना

प्रश्न 11   संविधान की प्रस्तावना के शब्दों का सही अनुक्रम है-
 (अ) संप्रभु, प्रजातांत्रिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र
 (ब) संप्रभु, समाजवादी, प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र
 (स) संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक, गणतंत्र
 (द) संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक, समाजवादी, गणतंत्र

उत्तर : संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक, गणतंत्र

प्रश्न 12   भारत के संविधान की उद्देशिका की कौनसी विशेषता ‘निर्वाचित राष्ट्रपति’ द्वारा रेखांकित की जाती है -
 (अ) संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न
 (ब) समाजवादी
 (स) पंथनिरपेक्ष
 (द) गणराज्य

उत्तर : गणराज्य
व्याख्या :
भारत के संविधान की उद्देशिका में गणराज्य की विशेषता को रेखांकित किया गया है। गणराज्य का अर्थ है कि भारत एक गणराज्य होगा और उसके राज्याध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।

प्रश्न 13   भारत के संविधान की प्रस्तावना में कौन सी विशेषता नहीं है -
 (अ) पंथ-निरपेक्षता
 (ब) संघीय शासन
 (स) राजनीतिक न्याय
 (द) प्रतिष्ठा की समानता

उत्तर : संघीय शासन

प्रश्न 14   भारत के संविधान की उद्देशिका में वर्णित शब्दों का सही अनुक्रम बतायें ।
 (अ) बंधुता, समता, स्वतंत्रता, न्याय
 (ब) समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुता
 (स) स्वतंत्रता, समता, न्याय, बंधुता
 (द) न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता

उत्तर : न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता

प्रश्न 15   भारत के संविधान की उद्देशिका में कौन सा शब्द नहीं दिया गया है -
 (अ) विश्वास
 (ब) धर्म
 (स) उपासना
 (द) भाषा

उत्तर : भाषा

प्रश्न 16   भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किस वर्ष में हुआ -
 (अ) 1975
 (ब) 1976
 (स) 1978
 (द) 1992

उत्तर : 1976

प्रश्न 17   निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भारत के संविधान की उद्देशिका में नहीं है -
 (अ) समाजवादी
 (ब) पंथनिरपेक्ष
 (स) प्रभुतासम्पन्न
 (द) लोक कल्याण

उत्तर : लोक कल्याण

प्रश्न 18   ‘कल्याणकारी राज्य’ का उद्देश्य है -
 (अ) अधिकतम संख्या का अधिकतम कल्याण सुनिश्चित करना
 (ब) कमजोर वर्गो के कल्याण का प्रबन्ध करना
 (स) सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : अधिकतम संख्या का अधिकतम कल्याण सुनिश्चित करना

प्रश्न 19   संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस नाम/नामों से किया गया है -
 (अ) भारत तथा इण्डिया
 (ब) केवल भारत
 (स) हिन्दुस्तान तथा इण्डिया
 (द) भारत, हिन्दुस्तान तथा इण्डिया

उत्तर : भारत तथा इण्डिया

प्रश्न 20   भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता का वर्णन नहीं है -
 (अ) विचार की स्वतन्त्रता
 (ब) विचार प्रकट करने की स्वतन्त्रता
 (स) विश्वास की स्वतन्त्रता
 (द) आर्थिक स्वतन्त्रता

उत्तर : आर्थिक स्वतन्त्रता

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.