Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विलोम शब्द

प्रश्न 1   इनमें से किस विकल्प में सही विलोम-युग्म है-
 (अ) कटु-तिक्त
 (ब) विज्ञ-अभिज्ञ
 (स) उग्र-व्यग्र
 (द) राग-द्वेष

उत्तर : राग-द्वेष

प्रश्न 2   ‘सामिष’ शब्द का विलोम शब्द है-
 (अ) निरामिष
 (ब) आमिष
 (स) अमिष
 (द) परामिष

उत्तर : निरामिष

प्रश्न 3   इनमें से कौन-सा विलोम युग्म सही नहीं है-
 (अ) ऋत-अनृत
 (ब) प्राचीन-अर्वाचीन
 (स) लौकिक-सांसारिक
 (द) स्थावर-जंगम

उत्तर : लौकिक-सांसारिक

प्रश्न 4   ‘व्यष्टि’ शब्द का विलोम क्या होगा-
 (अ) दृष्टि
 (ब) वृष्टि
 (स) अक्षि
 (द) समष्टि

उत्तर : समष्टि

प्रश्न 5   शुद्ध विपरीतार्थी युक्त विकल्प है-
 (अ) अपकर्ष - उत्कर्ष, अभिज्ञ - भिज्ञ, अनुराग - विराग
 (ब) सरल - कठिन, सम्मुख - विमुख, क्षम्य - अक्षम
 (स) विज्ञ - सुविज्ञ, लघु - गुरू, कृत - अकृत
 (द) अनिवार्य - निवार्य, एकाग्रचित - अन्यमनस्क, अनुलोम - प्रतिलोम

उत्तर : अनिवार्य - निवार्य, एकाग्रचित - अन्यमनस्क, अनुलोम - प्रतिलोम

प्रश्न 6   अज्ञ का विलोम है -
 (अ) अल्पज्ञ
 (ब) बहुज्ञ
 (स) सर्वज्ञ
 (द) भिज्ञ

उत्तर : सर्वज्ञ

प्रश्न 7   अशुद्ध विलोम वाला शब्द युग्म है -
 (अ) अभिमुख - उन्मुख
 (ब) ह्नस्व - दीर्घ
 (स) गणतन्त्र - एकतन्त्र
 (द) सृष्टि - प्रलय

उत्तर : अभिमुख - उन्मुख

प्रश्न 8   अनुरक्त का उपयुक्त विलोम है -
 (अ) रक्त
 (ब) विरक्त
 (स) आसक्त
 (द) प्रतिरक्त

उत्तर : विरक्त

प्रश्न 9   अशुद्ध विलोम-युग्म है -
 (अ) निंद्य - स्तुत्य
 (ब) निषिद्ध - विहित
 (स) निर्मल - अमल
 (द) इति-अथ

उत्तर : निर्मल - अमल

प्रश्न 10   ‘अभद्र’ शब्द का विलोम है -
 (अ) अशिष्ट
 (ब) पाखंडी
 (स) भद्र
 (द) बदमाश

उत्तर : भद्र

page no.(1/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.