Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

अनेकार्थी शब्द

प्रश्न 1   निम्नांकित में से कौन सा शब्द अर्थ की दृष्टि से ‘काल’ शब्द से संबद्ध नहीं है-
 (अ) समय
 (ब) दशा
 (स) मृत्यु
 (द) दुर्भिक्ष

उत्तर : दशा

प्रश्न 2   इनमें से कौन-सा शब्द अनेकार्थी शब्द ‘सारंग’ से संबद्ध नहीं है-
 (अ) पपीहा
 (ब) कोयल
 (स) तोता
 (द) मोर

उत्तर : तोता

प्रश्न 3   इनमें से कौन-सा शब्द अनेकार्थी शब्द ‘हरि’ से संबद्ध नहीं है-
 (अ) विष्णु
 (ब) बंदर
 (स) सूर्य
 (द) नदी

उत्तर : नदी

प्रश्न 4   इनमें से ‘पवन’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
 (अ) अनल
 (ब) अनिल
 (स) वात
 (द) समीर

उत्तर : अनल

प्रश्न 5   बिजली का पर्यायवाची है -
 (अ) राव
 (ब) केशी
 (स) सौदामिनी
 (द) इषु

उत्तर : सौदामिनी

प्रश्न 6   ‘कल, केश, गुरू’ अनेकार्थक शब्दों के उचित विकल्प को छांटिए -
 (अ) बीता हुआ दिन, बाल, बड़ा
 (ब) सुन्दर, विश्व सेना
 (स) कार्य, किरण, बृहस्पति
 (द) बाल, मशीन, निशान

उत्तर : बीता हुआ दिन, बाल, बड़ा

प्रश्न 7   सुगंध, गौ, बसंत ऋतु शब्द निम्नलिखित में से किसे अर्थ हैं -
 (अ) नायिका
 (ब) सुरभि
 (स) सुवर्ण
 (द) हंस

उत्तर : सुरभि

प्रश्न 8   ‘घन’ का अनेकार्थक शब्द समूह है -
 (अ) बादल, घटा, भारी, हथौड़ा
 (ब) बादल, हाथ, बगीचा, भारी
 (स) हथौड़ा, अधिक बड़ा, बादल, घटा
 (द) अधिक बड़ा, हथौड़ा, भारी, बादल

उत्तर : हथौड़ा, अधिक बड़ा, बादल, घटा

प्रश्न 9   ‘पतंग’ शब्द किस अर्थ में प्रयुक्त नहीं होता है -
 (अ) सूर्य
 (ब) पक्षी
 (स) कनकौआ
 (द) वादक

उत्तर : वादक

प्रश्न 10   ‘अंक’ का अनेकार्थक शब्द होगा -
 (अ) विष्णु
 (ब) कामदेव
 (स) संख्या
 (द) चौसर के पासे

उत्तर : संख्या

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.