Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्य प्रशासन

प्रश्न 11   कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-
i. राजस्थान का महाधिवक्ता कार्यालय, राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के अनुसार, राजस्थान राज्य के गठन पर अस्तित्व में आया।
ii. जी.सी. कासलीवाल राजस्थान राज्य के प्रथम महाधिवक्ता बने।
निम्न में से कौनसा विकल्प सही है -

 (अ) केवल कथन i सही है
 (ब) i व ii दोनों कथन गलत हैं
 (स) केवल कथन ii सही है
 (द) i व ii दोनों कथन सही हैं

उत्तर : i व ii दोनों कथन सही हैं

प्रश्न 12   राजस्थान के मुख्य सचिवों का उनके कार्यकाल के अनुसार सही कालक्रम कौनसा है -
 (अ) कुशल सिंह, टी. श्रीनिवासन, डी.सी. सामन्त, सलाउद्दीन अहमद
 (ब) सलाउद्दीन अहमद, टी. श्रीनिवासन, कुशल सिंह, डी. सी. सामन्त
 (स) डी.सी. सामन्त, कुशल सिंह, टी. श्रीनिवासन, सलाउद्दीन अहमद
 (द) टी. श्रीनिवासन, डी.सी. सामन्त, सलाउद्दीन अहमद, कुशल सिंह

उत्तर : डी.सी. सामन्त, कुशल सिंह, टी. श्रीनिवासन, सलाउद्दीन अहमद

प्रश्न 13   राजस्थान में, ‘राजस्थान पुलिस अकादमी’ कहाँ स्थित है -
 (अ) अजमेर
 (ब) जयपुर
 (स) जोधपुर
 (द) कोटा

उत्तर : जयपुर

प्रश्न 14   राजस्थान की एस.डी.जी. रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की जाती है –
 (अ) आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय
 (ब) प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग
 (स) जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान
 (द) कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग

उत्तर : आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय

प्रश्न 15   निम्नांकित अधिकारियों में से कौन राजस्थान में मंत्रिपरिषद के सचिव के रूप में कार्य करता है -
 (अ) प्रमुख शासन सचिव, गृह विभाग
 (ब) मुख्य सचिव
 (स) प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
 (द) अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग

उत्तर : मुख्य सचिव

प्रश्न 16   निम्नांकित में से कौन राजस्थान के मुख्य सचिव रहे हैं -
A. वी. नारायणन
B. किशन पुरी
C. सांवलदान उज्जवल
D. मधराज कल्ला
सही उत्तर का चयन कीजिए :

 (अ) केवल A
 (ब) केवल B
 (स) A, B एवं C
 (द) A, B, C एवं D

उत्तर : A, B एवं C

प्रश्न 17   मुख्य सचिव से संबंधित निम्न कथनों पर विचार करें और सही का चुनाव करें :
1. मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में कार्य करता है ।
2. यह राज्य सरकार के मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्य करता है ।
3. यह राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में भाग लेता है ।

 (अ) 1 और 2
 (ब) 2 और 3
 (स) 1 और 3
 (द) 1, 2 और 3

उत्तर : 1, 2 और 3

प्रश्न 18   निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये :

(राज्य सचिवालय में रैंक) (कार्य)
A. शासन सचिव 1. कार्यक्रम क्रियान्वयन
B. परियोजना अधिकारी 2. नैत्यक लिपिक कार्य
C. अनुभाग अधिकारी 3. सम्पूर्ण कार्यवेक्षक
D. सहायक 4. नीति-निर्माण
कूट:
 (अ) A-4 B-1 C-3 D-2
 (ब) A-1 B-2 C-3 D-4
 (स) A-3 B-2 C-1 D-4
 (द) A-1 B-3 C-2 D-4

उत्तर : A-4 B-1 C-3 D-2

प्रश्न 19   निम्नांकित में से किन जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था विद्यमान है -
 (अ) जयपुर – अजमेर
 (ब) जयपुर – बीकानेर
 (स) जयपुर – जोधपुर
 (द) जयपुर – कोटा

उत्तर : जयपुर – जोधपुर

प्रश्न 20   राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है -
 (अ) मुख्यमंत्री
 (ब) राष्ट्रपति
 (स) प्रधानमंत्री
 (द) राज्यपाल

उत्तर : राज्यपाल

page no.(2/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.