राज्यपाल
प्रश्न 1 नीचे दिए गए कौन सा/से कथन राजस्थान में “राष्ट्रपति शासन” के लिए सत्य है/हैं -
1.पहला राष्ट्रपति शासन 13-03-1967 से 25-04-1967 तक
2. दूसरा राष्ट्रपति शासन 20-08-1977 से 21-05-1977 तक
3. तीसरा राष्ट्रपति शासन 17-02-1980 से 05-06-1980 तक
4. चौथा राष्ट्रपति शासन 15-12-1992 से 03-10-1993 तक
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 3
(स) केवल 2
(द) केवल 2 और 3
व्याख्या :
राज्य में विधानसभा के चौथे आम चुनाव 1967 में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं होने के कारण 13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 तक पहली बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया। इस राष्ट्रपति शासन के दौरान प्रदेश में डॉ. सम्पूर्णानंद राज्यपाल थे।
मार्च 1977 में केन्द्र में प्रथम बार बनी गैर कांग्रेस सरकार के आते ही हरिदेव जोशी की सरकार बर्खास्त कर दी गई। तत्पश्चात 29 अप्रैल 1977 को राज्य में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ जो 22 जून 1977 तक रहा।
जनवरी 1980 में लोकसभा के मध्यावधि चुनावों के पश्चात केन्द्र में पुन: सत्तारूढ़ होने वाली कांग्रेस सरकार ने 17 फरवरी 1980 को भैरोसिंह शेखावत सरकार को बर्खास्त कर विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जो 5 जून 1980 तक रहा।
दिसम्बर 1992 को अयोध्या में घटी घटनाओं के पश्चात केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित पांच संगठनों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में राज्य सरकार के विफल रहने की राज्यपाल की रिपोर्ट पर केन्द्र सरकार ने 15 दिसम्बर 1992 को भैरोसिंह शेखावत सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया तथा उसी दिन विधानसभा भंग कर दी। यह राष्ट्रपति शासन 3 दिसम्बर 1993 तक जारी रहा।
प्रश्न 2 निम्न में से किसकी सिफारिश पर राजस्थान में राजप्रमुख के पद को समाप्त कर राज्यपाल की व्यवस्था की गई -
(अ) राज्य विधान सभा
(ब) संविधान सभा
(स) राज्य पुनर्गठन आयोग
(द) राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग
व्याख्या :
राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के आधार पर, 1 नवंबर 1956 ई. से राजप्रमुख की संस्था को 7वें संविधान संशोधन द्वारा समाप्त कर दिया गया था। श्री गुरुमुख निहाल सिंह को 25 अक्टूबर 1956 ई. को राजस्थान के पहले राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।
प्रश्न 3 राजस्थान में किन वर्षों में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था -
(अ) 1967, 1977, 1980, 1992
(ब) 1967, 1978, 1981, 1992
(स) 1967, 1977, 1980, 1993
(द) 1967, 1979, 1981, 1993
प्रश्न 4 किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा राजस्थान में राजप्रमुख के पद को समाप्त कर दिया गया था -
(अ) पाँचवें संविधान संशोधन अधिनियम
(ब) छठे संविधान संशोधन अधिनियम
(स) सातवें संविधान संशोधन अधिनियम
(द) आठवें संविधान संशोधन अधिनियम
प्रश्न 5 निम्नांकित में से कौन राजस्थान के राज्यपाल द्वारा नियुक्त नहीं किए जाते हैं
(अ) राजस्थान के कैबिनेट मंत्री
(ब) राज्य - पोषित विश्वविद्यालय के कुलपति
(स) राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
(द) राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
प्रश्न 6 यदि राजस्थान विधानसभा कोई ऐसा विधेयक पारित करती है जो उच्च न्यायालय की संवैधानिक स्थिति को खतरा पहुँचाता है, तो राजस्थान का राज्यपाल -
(अ) विधेयक को राजस्थान के मुख्यमंत्री के पास उसके विचारण के लिए भेजेगा।
(ब) विधेयक को अनुमति देगा।
(स) विधेयक पर हस्ताक्षर से पूर्व उच्च न्यायालय की सलाह लेगा तथा उस सलाह के अनुसार कार्य करेगा।
(द) विधेयक पर अनुमति नहीं देगा, किन्तु उसे राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित रखेगा।
प्रश्न 7 निम्नांकित में से कौन सा सुमेलित नहीं है -
(अ) राज्यपाल राज्य-विधानमण्डल के सदन को आहू करेंगे - अनुच्छेद 174
(ब) विधानमण्डल के विश्रांतिकाल में अध्यादेश प्रख्यापित करने की राज्यपाल की शक्ति - अनुच्छेद 123
(स) कुछ मामलों में दण्डादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की राज्यपाल की शक्ति - अनुच्छेद 161
(द) राज्यपाल राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति करेंगे - अनुच्छेद 165
प्रश्न 8 राजस्थान के निम्नलिखित राज्यपालों में से कौन भारत के एयर चीफ मार्शल भी रह चुके हैं -
(अ) सुखदेव प्रसाद
(ब) वसंत राव पाटिल
(स) रघुकुल तिलक
(द) ओ. पी. मेहरा
प्रश्न 9 अनुच्छेद 213 के तहत राज्यपाल को निम्न में से कौन सी शक्ति प्राप्त है -
(अ) मंत्रिपरिषद के निर्माण की शक्ति
(ब) अध्यादेश जारी करने की शक्ति
(स) क्षमादान की शक्ति
(द) निषेधाधिकार की शक्ति
प्रश्न 10 जब राजस्थान में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया, यहाँ राज्यपाल कौन थे -
(अ) सरदार जोगेन्द्र सिंह
(ब) श्री संपूर्णानंद
(स) सरदार गुरमुख निहाल सिंह
(द) सरदार हुकुम सिंह
page no.(1/10)