Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्यपाल

प्रश्न 11   निम्न में से कौन सा कथन राजस्थान के राज्यपाल के संबंध में असत्य है -
 (अ) राज्यपाल सचिवालय का प्रमुख राज्यपाल का सचिव होता है जो कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा का अधिकारी होता है।
 (ब) राज्यपाल की स्वविवेकीय शक्तियों से लिये गये निर्णयों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।
 (स) राज्यपाल को मृत्युदंड के दण्डादेश के विरुद्ध क्षमादान की शक्ति प्राप्त नहीं है।
 (द) राज्यपाल को प्रशासनिक सहायता प्रदान करने के लिये राज्यपाल सचिवालय कार्यरत है।

उत्तर : राज्यपाल सचिवालय का प्रमुख राज्यपाल का सचिव होता है जो कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा का अधिकारी होता है।

प्रश्न 12   राजस्थान में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया -
 (अ) 5
 (ब) 2
 (स) 3
 (द) 4

उत्तर : 4

प्रश्न 13   राज्यपाल की उपलब्धियाँ और भत्ते भारित होते हैं -
 (अ) राज्य की संचित निधि पर
 (ब) भारत की संचित निधि पर
 (स) राज्य की आकस्मिक निधि पर
 (द) भारत की आकस्मिक निधि पर

उत्तर : राज्य की संचित निधि पर

प्रश्न 14   सातवें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 की किस धारा के अनुसार एक व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है -
 (अ) धारा-2
 (ब) धारा-4
 (स) धारा-3
 (द) धारा-6

उत्तर : धारा-6

प्रश्न 15   भारत के संविधान के निम्नांकित में से किस अनुच्छेद में राज्यपाल का विशेष अभिभाषण का प्रावधान है -
 (अ) अनुच्छेद 173 में
 (ब) अनुच्छेद 174 में
 (स) अनुच्छेद 176 में
 (द) अनुच्छेद 177 में

उत्तर : अनुच्छेद 176 में

प्रश्न 16   भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राज्य के राज्यपाल को राष्ट्रपति अपने अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा -
 (अ) 153
 (ब) 163
 (स) 155
 (द) 157

उत्तर : 155

प्रश्न 17   निम्नलिखित में से किसने राजस्थान में कार्यवाहक राज्यपाल या अतिरिक्त प्रभार वाले राज्यपाल के रूप में कार्य नहीं किया है -
 (अ) श्री मिलापचन्द जैन
 (ब) श्री धनिकलाल मंडल
 (स) न्यायाधीश डी. पी. गुप्ता
 (द) श्री सुखदेव प्रसाद

उत्तर : श्री सुखदेव प्रसाद

प्रश्न 18   राजस्थान के निम्नलिखित में से कौन से संवैधानिक पदाधिकारी राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन उन्हें राज्यपाल द्वारा उनके पद से नहीं हटाया जा सकता है -
(i) महाधिवक्ता
(ii) राज्य निर्वाचन आयुक्त
(iii) राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य
सही विकल्प का चयन कीजिए:

 (अ) केवल (i) और (ii)
 (ब) केवल (ii) और (iii)
 (स) केवल (i) और (iii)
 (द) (i), (ii) और (iii)

उत्तर : केवल (ii) और (iii)

प्रश्न 19   राजस्थान के निम्नलिखित में से किस राज्यपाल / राज्यपालों ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व ही राज्यपाल पद से त्यागपत्र दे दिया -
(i) दरबारा सिंह
(ii) मदनलाल खुराना
(iii) प्रतिभा पाटिल
सही विकल्प का चयन कीजिए :

 (अ) केवल (i) और (ii)
 (ब) केवल (ii) और (iii)
 (स) केवल (i) और (iii)
 (द) केवल (ii)

उत्तर : केवल (ii) और (iii)

प्रश्न 20   निम्न में से कौनसा एक युग्म (राजस्थान के राज्यपाल – पूर्व पद) सही नहीं है -
 (अ) कल्याण सिंह – उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री
 (ब) कलराज मिश्रा – उत्तरप्रदेश के राज्यपाल
 (स) राम नाईक – उत्तरप्रदेश के राज्यपाल
 (द) मदनलाल खुराना – दिल्ली के मुख्यमंत्री

उत्तर : कलराज मिश्रा – उत्तरप्रदेश के राज्यपाल

page no.(2/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.