केन्द्रीय सतर्कता आयोग
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से कौन से कथन केन्द्रीय सर्तकता आयोग के बारे में सही हैं -
(1) इसकी स्थापना संथानम समिति की सिफारिश पर की गई थी।
(2) यह एक वैधानिक निकाय नहीं है।
(3) यह अनेक सदस्यों वाला एक आयोग है।
(4) यह केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के कार्य का पर्यवेक्षण करता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करे :
(अ) केवल (1). (3) और (4)
(ब) केवल (2), (3) और (4)
(स) (1), (2) और (3)
(द) (1), (2), (3) और (4)
प्रश्न 2 केंद्रीय सतर्कता आयोग विधेयक को किस वर्ष संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था और राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई थी -
(अ) 2003
(ब) 2014
(स) 1947
(द) 1996
प्रश्न 3 सूची-I का मिलान सूची-II से कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
कूट - सूची-1 सूची-II A. वित्त आयोग i. 1964 B. विधि आयोग ii. 1950 C. सतर्कता आयोग iii. 1955 D योजना आयोग iv. 1951
A B C D
(अ) iii ii i iv
(ब) ii iii i iv
(स) iv i ii iii
(द) iv iii i ii
प्रश्न 4 संविधान समीक्षा आयोग का अध्यक्ष कौन था -
(अ) न्यायमूर्ति फूकन
(ब) एम. एन. वैंकटचेलैया
(स) बी.एन. खरे
(द) चन्द्रचूड़ सिंह
व्याख्या :
अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 20 फरवरी 2000 को बनाया गया संविधान समीक्षा आयोग भारत का सबसे प्रतिष्ठित आयोग है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वेंकटचलैया इसके अध्यक्ष तथा जस्टिस सरकारिया, जस्टिस जीवन रेड्डी और जस्टिस पुन्नैया इसके सदस्य थे।
प्रश्न 5 केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना किसकी अनुशंसा पर की गई -
(अ) गोरवाला प्रतिवेदन
(ब) कृपलानी समिति
(स) सन्थानम समिति
(द) भारतीय प्रशासनिक सुधार आयोग
व्याख्या :
सतर्कता के क्षेत्र में केन्द्रीय सरकारी एजेंसिस को सलाह तथा मार्गदर्शन देने हेतु, श्री के संथानम की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निवारण समिति की सिफारिशों पर सरकार ने फरवरी,1964 में केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना की।
page no.(1/1)