Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सूचना का अधिकार

प्रश्न 1   सूचना का अधिकार अधिनियम की निम्न में से कौन सी धारा केन्द्रीय सूचना आयोग के कार्य और शक्तियों से सम्बन्धित नहीं है -
 (अ) 25
 (ब) 19
 (स) 18
 (द) 12

उत्तर : 12
व्याख्या :
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 12 के अनुसार, केंद्र सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा केंद्रीय सूचना आयोग का गठन करेगी।

प्रश्न 2   देश के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त थे-
 (अ) न्यायमूर्ति ए.एस. आनन्द
 (ब) वजाहत हबीबुल्लाह
 (स) मोंटेकसिंह अहलूवालिया
 (द) वाई.वी. रेड्डी

उत्तर : वजाहत हबीबुल्लाह
व्याख्या :
केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) एक स्वतंत्र और असंवैधानिक निकाय है जो इसके पास भेजी गयी विभिन्न शिकायतों को सुनता है। CIC की स्थापना 2005 में भारत सरकार द्वारा “सूचना का अधिकार” अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत की गई थी। भारत के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह थे जबकि पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त दीपक संधू थी।

प्रश्न 3   सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 8(1) में निम्नलिखित में से किस विकल्प का उल्लेख नहीं है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी नागरिक को सूचना देने की बाध्यता नहीं होगी -
 (अ) सूचना, जिसके प्रकटन से संसद या किसी राज्य के विधान-मंडल के विशेषाधिकार का भंग कारित होगा ।
 (ब) किसी विदेशी सरकार से विश्वास में प्राप्त सूचना।
 (स) सूचना, जिसके प्रकटन से भारत की संप्रभुता और अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो।
 (द) सूचना, जो राज्य के विकास की प्रक्रिया को बाधित करती हो।

उत्तर : सूचना, जो राज्य के विकास की प्रक्रिया को बाधित करती हो।

प्रश्न 4   निम्न में से क्या सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 4 के अनुसार लोक प्राधिकारी की बाध्यता में शामिल नहीं है -
 (अ) अपने संगठन की विशिष्टयाँ, कृत्यों और कर्त्तव्यों को 120 दिन के भीतर प्रकाशित करना।
 (ब) प्रकाशित सूचनाओं को हर माह अद्यतन करना।
 (स) सभी अभिलेखों को सम्यक रूप से सूची पत्रित करना जिससे इस अधिकार का उपयोग सुकर बने।
 (द) सभी अभिलेखों का सुनिश्चित कम्प्यूटरीकरण।

उत्तर : प्रकाशित सूचनाओं को हर माह अद्यतन करना।

प्रश्न 5   निम्नलिखित कथनों को पढ़िए –
(i) सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व लाना है।
(ii) अरुणा राय ने उस आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसने सूचना के अधिकार अधिनियम के अधिनियमित होने का मार्ग प्रशस्त किया ।
सही कूट चुनिए –

 (अ) न तो (i) ना ही (ii) सही है
 (ब) दोनों कथन सही हैं
 (स) केवल (i) सही है
 (द) केवल (ii) सही है

उत्तर : दोनों कथन सही हैं

प्रश्न 6   आई.टी. नियम, 2021 में ट्रेसेबिलिटी प्रावधान क्या है -
 (अ) जी.पी.एस. आधारित व्यवस्था, जो सड़क पर प्रत्येक वाहन को चिह्नित करेगा।
 (ब) किसी सूचना के प्रथम निर्गतकर्ता की पहचान प्रदान करने की सोशल मीडिया मंचों की विधिक जिम्मेदारी।
 (स) एक अद्वितीय डिजिटल पहचान चिह्न जो प्रत्येक डिजिटल यंत्र पर उसकी चोरी रोकने हेतु लगाया जाएगा।
 (द) बेहतर संपदा कर संग्रहण हेतु भूमि एवं स्वामित्व की डिजिटल मैपिंग।

उत्तर : किसी सूचना के प्रथम निर्गतकर्ता की पहचान प्रदान करने की सोशल मीडिया मंचों की विधिक जिम्मेदारी।

प्रश्न 7   सूचना का अधिकार अधिनियम पूर्णतः कब लागू हुआ -
 (अ) 12 अक्टूबर, 2005
 (ब) 1 नवम्बर, 2005
 (स) 2 अक्टूबर, 2005
 (द) 26 जनवरी, 2006

उत्तर : 12 अक्टूबर, 2005
व्याख्या :
सूचना का अधिकार अधिनियम 12 अक्तूबर, 2005 से लागू हो गया है। यह लोक प्राधिकरणों पर लागू होगा।

प्रश्न 8   सूचना के अधिकार अधिनियम के उद्देश्यों के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा सही नहीं है -
 (अ) नागरिकों को सशक्त करना ।
 (ब) समाज की महिलाओं एवं कमज़ोर तबकों (वर्गों) को सशक्त करने के लिए काम करना ।
 (स) हमारे लोकतंत्र को ऐसा, बनाना ताकि वह वास्तव में लोगों के लिए काम करें
 (द) सरकार के कार्यकरण में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को बढ़ाना

उत्तर : समाज की महिलाओं एवं कमज़ोर तबकों (वर्गों) को सशक्त करने के लिए काम करना ।
व्याख्या :
सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य मुख्य रूप से महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित नहीं करता है। सूचना का अधिकार बिल संसद में पारित हुआ और 12 अक्टूबर 2005 को लागू हुआ। सूचना का अधिकार अधिनियम का मूल उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनाना, सरकार के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार को रोकना और हमारे लोकतंत्र को वास्तविक अर्थों में लोगों के लिए काम करना है।

प्रश्न 9   निम्नांकित में से कौन सी शब्दावली सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की उद्देशिका में उल्लेखित है -
अ. सूचना की पारदर्शिता
ब. सूचना का प्रकटन
स. ससूचित नागरिकता
द. लोकतांत्रिक आदर्श की प्रभुता
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए -
कूट -

 (अ) केवल अ
 (ब) अ और ब
 (स) अ, ब और स
 (द) अ, ब, स और द

उत्तर : अ, ब, स और द

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.