Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मंत्रीपरिषद

प्रश्न 1   भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति से सम्बन्धित प्रधानमन्त्री के कुछ कत्र्तव्यों को निर्दिष्ट करता है -
 (अ) अनुच्छेद 74
 (ब) अनुच्छेद 75
 (स) अनुच्छेद 78
 (द) अनुच्छेद 79

उत्तर : अनुच्छेद 78

प्रश्न 2   निम्नलिखित में से कौन भारत के वित्त मंत्री रहे ?
1. वी. पी. सिंह 2. आर. वेंकटरमण 3. वाई. बी. चव्हाण 4. प्रणव मुखर्जी

 (अ) 1, 3, एवं 4
 (ब) 1, 2, 3 एवं 4
 (स) 1, 2, एवं 3
 (द) 2 एवं 4

उत्तर : 1, 2, 3 एवं 4

प्रश्न 3   किस दिनांक को पंडित नेहरु के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम राष्ट्रीय सरकार के गठन की घोषणा की गई -
 (अ) 24 अगस्त 1946
 (ब) 28 अगस्त 1946
 (स) 30 अगस्त 1946
 (द) 20 अगस्त 1946

उत्तर : 24 अगस्त 1946
व्याख्या :
24 अगस्त 1946 को अन्तरिम राष्ट्रीय सरकार के गठन की घोषणा की गई। इसमें पंडिल जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डा. राजेन्द्र प्रसाद, आसफअली, शरतचंद्र बोस, डा. जॉन मथाई, सर सफात अहमद खॉं, जगजीवन राम, सरदार बलदेव सिंह, शैय्यद अली जहीर, सी. राजगोपालाचारी और डा.सी.एच. भाभा शामिल किये गये। जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में उनके 11 सहयोगियों के साथ 2 सितम्बर 1946 को अंतरिम सरकार का गठन किया गया। इसमें मुस्लिम लीग के सदस्य शामिल नही हुए।

प्रश्न 4   किसी राज्य की मंत्रिपरिषद में, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या, उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के ....... से अधिक नहीं होगी -
 (अ) अठारह प्रतिशत
 (ब) सत्रह प्रतिशत
 (स) सोलह प्रतिशत
 (द) पन्द्रह प्रतिशत

उत्तर : पन्द्रह प्रतिशत

प्रश्न 5   संघीय मंत्रिपरिषद् के मंत्री उत्तरदायी होते हैं -
 (अ) प्रधानमंत्री के प्रति
 (ब) राष्ट्रपति के प्रति
 (स) संसद के प्रति
 (द) केवल लोक सभा के प्रति

उत्तर : केवल लोक सभा के प्रति

प्रश्न 6   मंत्रिपरिषद् का कोई मंत्री अपना त्यागपत्र किसे सम्बोधित करता है -
 (अ) लोकसभा अध्यक्ष को
 (ब) राज्यसभा अध्यक्ष को
 (स) प्रधानमंत्री को
 (द) राष्ट्रपति को

उत्तर : राष्ट्रपति को

प्रश्न 7   मंत्रिपरिषद् के सदस्य व्यक्तिगत रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होते हैं -
 (अ) संसद के प्रति
 (ब) लोकसभा के प्रति
 (स) प्रधानमंत्री के प्रति
 (द) राज्यसभा के प्रति

उत्तर : संसद के प्रति

प्रश्न 8   वर्तमान में केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के तहत प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है -
 (अ) 82
 (ब) 61
 (स) 54
 (द) 34

उत्तर : 82

प्रश्न 9   संसद के किस सदन द्वारा अविस्वास प्रस्ताव पारित कर दिये जाने पर मंत्रिपरिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है -
 (अ) राज्यसभा
 (ब) लोकसभा
 (स) कोई भी एक सदन
 (द) दोनों सदन

उत्तर : लोकसभा

प्रश्न 10   संसदीय शासन प्रणाली में कार्यपालिका शक्ति वास्तविक रूप में किसमें निहित होती है -
 (अ) राष्ट्रपति में
 (ब) प्रधानमंत्री में
 (स) मंत्रिपरिषद में
 (द) लोकसभा में

उत्तर : मंत्रिपरिषद में

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.