Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पत्र लेखन

प्रश्न 11   पूर्व में प्रेषित पत्र का स्मरण दिलाने के लिए भेजा गया पत्र कहलाता है -
 (अ) निमंत्रण पत्र
 (ब) परिपत्र
 (स) अनुस्मारक
 (द) ज्ञापन

उत्तर : अनुस्मारक

प्रश्न 12   कार्यालयी पत्रों की भाषा होती है -
 (अ) बोलचाल की भाषा
 (ब) औपचारिक भाषा
 (स) काव्यात्मक भाषा
 (द) सरल भाषा

उत्तर : औपचारिक भाषा

प्रश्न 13   पत्र जिस व्यक्ति को लिखा जाता है उसे कहा जाता है -
 (अ) प्रेषक
 (ब) प्रेषिती
 (स) प्रेक्षक
 (द) प्रेषण

उत्तर : प्रेषिती

प्रश्न 14   ‘परिपत्र’ किस श्रेणी में आता है -
 (अ) व्यक्तिगत पत्र
 (ब) पारिवारिक पत्र
 (स) सामाजिक पत्र
 (द) कार्यालयी पत्र

उत्तर : कार्यालयी पत्र

प्रश्न 15   अर्धसरकारी पत्र के बारे में कौन सा कथन गलत है ?
 (अ) इसमें पानेवाले को पदनाम से संबोधित किया जाता है।
 (ब) ऊपर संस्था या कार्यालय के नाम, स्थान आदि का उल्लेख होता है।
 (स) यथास्थान दिनांक और क्रमांक का उल्लेख होता है।
 (द) ऊपर बाईं ओर प्रेषक का नाम और पदनाम लिखा जाता है।

उत्तर : इसमें पानेवाले को पदनाम से संबोधित किया जाता है।

प्रश्न 16   सरकारी पत्रों में सामान्यता किस संबोधन का प्रयोग होता है ?
 (अ) श्रीमान
 (ब) मान्यवर
 (स) महोदय
 (द) महाशय

उत्तर : महोदय

प्रश्न 17   विभन्न घटकों में से सरकारी पत्र में कौन सा घटक नहीं होता ?
 (अ) संबोधन
 (ब) अभिवादन
 (स) स्थान का नाम
 (द) दिनांक

उत्तर : अभिवादन

प्रश्न 18   निम्न में से कौनसा प्रारूप गजट में प्रकाशित होता है -
 (अ) परिपत्र
 (ब) अधिसूचना
 (स) कार्यालय-ज्ञापन
 (द) अनुस्मारक

उत्तर : अधिसूचना

प्रश्न 19   ‘परिपत्र’ किस श्रेणी में आता है -
 (अ) सामाजिक पत्र
 (ब) कार्यालयी पत्र
 (स) व्यक्तिगत पत्र
 (द) पारिवारिक पत्र

उत्तर : कार्यालयी पत्र

प्रश्न 20   कार्यालयी पत्र में सबसे ऊपर लिखा जाता है -
 (अ) पत्र क्रमांक
 (ब) दिनांक
 (स) कार्यालय का स्थान
 (द) प्रेषिति को संबोधन

उत्तर : कार्यालय का स्थान

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.