Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मानव रोग कारण एवं निवारण

प्रश्न 11   मायोपिया किस ‘दोष’ का दूसरा नाम है -
 (अ) दीर्घ दृष्टि दोष
 (ब) निकट - दृष्टि दोष
 (स) वर्णाधता
 (द) हीमोफीलिया

उत्तर : निकट - दृष्टि दोष

प्रश्न 12   प्लास्मोडियम की प्रजाति जो घातक मलेरिया का कारण बनती है :
 (अ) विवैक्स
 (ब) फाल्सीपेरम
 (स) ओवेल
 (द) मैलेरियेल

उत्तर : फाल्सीपेरम
व्याख्या :
फाल्सीपेरम प्लास्मोडियम की सबसे घातक प्रजाति है जो मनुष्यों में मलेरिया का कारण बनती है।

प्रश्न 13   निम्न रोगों में से कौन सा रोग जीवाण्वीय रोग नहीं है -
 (अ) डिफ्थीरिया
 (ब) प्लेग
 (स) न्युमोनिया
 (द) डेंगू

उत्तर : डेंगू
व्याख्या :
अनेकानेक जीव जिसमें जीवाणु (बैक्टीरिया), विषाणु (वायरस), कवक (फंजाई), प्रोटोजोअन, कृमि (हेल्मिंथ) आदि शामिल हैं, मनुष्य में रोग पैदा करते हैं। ऐसे रोगकारक जीवों को रोगजनक ( पैथोजन) कहते हैं। साल्मोनेला टाइफी एक रोगजनक जीवाणु है जिससे मानव में टाइफॉइड ज्वर होता है। स्ट्रेप्टोकोकस न्युमोनी और हीमोफिल्स इंफ्लुएंजी जैसे जीवाणु मानव में न्युमोनिया रोग के लिए उत्तरदायी हैं। कुछ अन्य जीवाण्वीय रोग हैं- अतिसार पेचिश (डाइसेंटरी ), प्लेग और डिफ्थीरिया आदि । डेंगू विषाणु (वायरस) के कारण होता है।

प्रश्न 14   निम्नलिखित में से कौन सी एक स्वापक पीड़ाहारी (नारकोटिक ऐनेलजेसिक) औषध है -
 (अ) मॉर्फीन
 (ब) आर्सफेनेमीन
 (स) ऐस्पिरिन
 (द) पैरासिटामॉल

उत्तर : मॉर्फीन
व्याख्या :
मॉर्फिन एक ओपिओइड एगोनिस्ट है जिसका उपयोग मध्यम से गंभीर तीव्र और पुराने दर्द से राहत के लिए किया जाता है। मॉर्फिन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (मौखिक) और रक्त (एससी/आईएम) से अच्छी तरह अवशोषित होता है।

प्रश्न 15   ऐसे रोग जो पशुओं से मनुष्य में संचरित होते हैं, कहलाते हैं-
 (अ) एनडेमिक रोग
 (ब) एपीडेमिक रोग
 (स) विश्वव्यापी रोग
 (द) जूनोटिक रोग

उत्तर : जूनोटिक रोग
व्याख्या :
पशुओं से मनुष्य में संचरित होने वाले रोगों को ज़ूनोसिस (Zoonosis) कहते हैं। ज़ूनोसिस संक्रामक रोग हैं जो विभिन्न प्रजातियों के बीच संचरित होते हैं, जैसे पशुओं से मनुष्यों में या मनुष्यों से पशुओं में। ज़ूनोटिक रोगज़नक़ बैक्टीरिया, वायरल या परजीवी हो सकते हैं, या अपरंपरागत एजेंटों को शामिल कर सकते हैं और सीधे संपर्क या भोजन, पानी या पर्यावरण के माध्यम से मनुष्यों में फैल सकते हैं।

प्रश्न 16   वायरस जनित संक्रामक रोग है -
 (अ) मोतीझरा (Typhoid)
 (ब) हैजा (Cholera)
 (स) खसरा (Measles )
 (द) क्षय (TB)

उत्तर : खसरा (Measles )

प्रश्न 17   निम्नलिखित जोड़ियों की विवेचना कीजिए-
(1) रॉबर्ट कोच : एन्थ्रेक्स बैक्टीरियम
(2) एडवर्ड जेनर : टीका
(3) पाश्चर : रैबीज
(4) इमील वॉन बेहरिंग : परोक्ष रोध क्षमता
इन जोड़ियों में कौन सही जोड़ी है -

 (अ) केवल I
 (ब) I, III एवं IV
 (स) I, II एवं IV
 (द) I, II, III एवं IV

उत्तर : I, II, III एवं IV

प्रश्न 18   हीमोफीलिया रोग की वाहक स्त्री होती है। परंतु यह रोग नहीं होता है-
 (अ) बालक को
 (ब) स्त्री को
 (स) पुरुष को
 (द) सभी को

उत्तर : स्त्री को

प्रश्न 19   एक अभाव (Deficiency) रोग है-
(1) क्वाशियोर्कर (2) मैरास्मस
(3) हीमोफिलिया (4) कैन्सर

 (अ) 1 तथा 3
 (ब) 2 तथा 4
 (स) 1 तथा 4
 (द) 1 तथा 2

उत्तर : 1 तथा 2

प्रश्न 20   शिशुओं को दिया जाने वाला ट्रिपल वैक्सीन सुरक्षा देता है-
 (अ) टिटनिस, डिफ्थीरिया, क्षय रोग
 (ब) बलगम, सर्दी, बुखार
 (स) टिटनिस, चेचक, रूबेला
 (द) टिटनिस, काली खाँसी, ट्यूबरक्लोसिस

उत्तर : टिटनिस, काली खाँसी, ट्यूबरक्लोसिस

page no.(2/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.