अव्यय
प्रश्न 11 किस वाक्य में ‘संबंधसूचक’ अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) मुझसे पहले वे चले गए।
(ब) हथियारों सहित आतंकवादी पकड़े गए।
(स) बच्चे उस ओर गए हैं।
(द) अजमेर के निकट पुष्कर तीर्थ है।
प्रश्न 12 किस वाक्य में संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग हुआ है -
(अ) मैं वहाँ कदापि नहीं जाऊँगा।
(ब) मेरा गाँव पास में ही है।
(स) वह बहुत देर से ज्यों का त्यों खड़ा है।
(द) अपराधी ने पुलिस के सामने झूठ बोला।
प्रश्न 13 किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है -
(अ) वह तो आज जाएगा।
(ब) मुझे एक गिलास दूध चाहिए।
(स) मैं भी उसके साथ जाऊँगा।
(द) वह कल ही चला जाएगा।
प्रश्न 14 किस वाक्य में ‘निपात’ का प्रयोग हुआ है -
(अ) मैं कल आ सकता हूँ।
(ब) संभवत: वह आएगा।
(स) मुझे आने तो दो।
(द) वह पटना गया था।
प्रश्न 15 ‘हाथों-हाथ माल बिक गया’ वाक्य में क्रिया विशेषण है -
(अ) हाथों
(ब) हाथ-माल
(स) बिक गया
(द) हाथों-हाथ
प्रश्न 16 ‘सर्वनाश हो गया!’ वाक्य है -
(अ) विस्मयादिबोधक
(ब) क्रिया-विशेषण
(स) समुच्चयबोधक
(द) सम्बन्ध बोधक
प्रश्न 17 समुच्चयबोधक वाक्य है -
(अ) तो यह शरारत तुमने की है।
(ब) अपने ध्येय की ओर बढ़ो।
(स) राम और लक्ष्मण भाई थे।
(द) मेरे सामने बैठो।
प्रश्न 18 ‘परीक्षा से पहले खूब पढ़ो’ वाक्य है -
(अ) क्रिया-विशेषण
(ब) समुच्चयबोधक
(स) संज्ञा
(द) सम्बन्ध बोधक
प्रश्न 19 ‘राम घर तक गया। में अव्यय है -
(अ) समुच्यबोधक
(ब) सम्बन्धबोधक
(स) विस्मयादिबोधक
(द) क्रियाविशेषण
प्रश्न 20 इनमें किन शब्दों की गणना ‘अव्यय’ के अंतर्गत की जाती है -
(अ) क्रिया विशेषण शब्द
(ब) क्रिया शब्द
(स) विशेषण शब्द
(द) संज्ञा शब्द
page no.(2/3)