Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सिन्धु घाटी सभ्यता

प्रश्न 1   निम्नलिखित में से किसके द्वारा ‘सुरकोटड़ा’ नामक हड़प्पा संस्कृति के स्थल की खोज की गई थी -
 (अ) बी.बी. लाल
 (ब) एस. आर. राव
 (स) वाई. डी. शर्मा
 (द) जगतपति जोशी

उत्तर : जगतपति जोशी
व्याख्या :
सुरकोटड़ा, गुजरात के कच्छ ज़िले में स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। यह सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है। इसकी खोज 1964 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जगपति जोशी ने की थी।

प्रश्न 2   हड़प्पा काल में दो सीमा चौकियाँ अफगानिस्तान तथा मध्य एशिया में क्रमश: कहाँ थीं -
 (अ) रोजदी और बालू
 (ब) अल्लाहिदिनो और बालकोट
 (स) शोर्तुघई और अल्तयान देपे
 (द) मिठाथल और राकीशकपुर

उत्तर : शोर्तुघई और अल्तयान देपे
व्याख्या :
शोर्तुघई और मुंडिगक अफगानिस्तान में सिंधु घाटी सभ्यता के एकमात्र स्थल हैं। अल्तयान देपे तुर्कमेनिस्तान में एक कांस्य युग का पुरातात्विक स्थल है।

प्रश्न 3   मोहनजोदड़ो से एक सील प्राप्त हुई है जिसमें एक पुरुष ध्यान की मुद्रा में बैठा है, उसके सिर पर तीन सींग हैं व उसके चारों तरफ गैंडा, भैंसा, हाथी, व्याघ्र व हिरण विराजमान हैं इस सील को किस भारतीय देवता का रूप माना गया है-
 (अ) मातृदेवी
 (ब) योगेश्वरकृष्ण
 (स) पशुपति शिव
 (द) पुरोहित

उत्तर : पशुपति शिव

प्रश्न 4   निम्न में से किस हडप्पाकालीन स्थल से सूचना पट्ट अभिलेख का साक्ष्य मिलता है -
 (अ) राखीगढ़ी
 (ब) लोथल
 (स) मोहनजोदड़ो
 (द) धोलावीरा

उत्तर : धोलावीरा
व्याख्या :
धोलावीरा एक हड़प्पाकालीन स्थल है जहाँ से सूचना पट्ट अभिलेख का साक्ष्य मिलता है। धोलावीरा भारत में सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा शहर है। यह गुजरात के कच्छ जिले में भचाऊ तालुका में स्थित है।

प्रश्न 5   नर्तकी की कांस्य मूर्ति निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुई थी -
 (अ) लोथल
 (ब) मोहनजोदड़ो
 (स) धोलावीरा
 (द) हड़प्पा

उत्तर : मोहनजोदड़ो

प्रश्न 6   सूची-I और सूची -II को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए।

सूची-I (मध्यपाषाण कालीन स्थल) सूची-II (स्थल)
A लंघनाज i गुजरात
B टेरी समूह ii तमिलनाडु
C सराय नाहर राय iii मध्यप्रदेश
D आदमगढ़ iv उत्तरप्रदेश
कूट: A B C D
 (अ) i iv iii ii
 (ब) i ii iv iii
 (स) ii i iv iii
 (द) iii ii i iv

उत्तर : i ii iv iii

प्रश्न 7   हड़प्पन सभ्यता से संबंधित कौनसा स्थान बलूचिस्तान में स्थित है -
 (अ) सोतका-कोह
 (ब) रहमान ढेरी
 (स) गुमला
 (द) मुण्डीगाक

उत्तर : सोतका-कोह

प्रश्न 8   एक वृहत्ताकार अक्षरों वाला प्राचीन शिलालेख जिसे ‘साईन बोर्ड’ के नाम से जाना जाता है, ....... से प्राप्त हुआ है।
 (अ) लोथल
 (ब) कालीबंगा
 (स) धोलावीरा
 (द) गनवेरीवाला

उत्तर : धोलावीरा

प्रश्न 9   ताम्रपाषाणकालीन संस्कृति के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिए -
A ताम्रपाषाणकालीन लोग मुख्यतः ग्रामीण समुदाय में रहते थे।
B दैमाबाद कायथा संस्कृति का स्थल है।

 (अ) केवल A सही हैं ।
 (ब) केवल B सही है
 (स) A एवं B दोनों सही हैं
 (द) A एवं B दोनों गलत हैं

उत्तर : केवल A सही हैं ।

प्रश्न 10   नीचे दिए गए हड़प्पाकालीन स्थलों को उन राज्यों से सुमेलित कीजिए जहाँ स्थल अवस्थित हैं।

सूची-I सूची-II
(A) आलमगीरपुर (i) राजस्थान
(B) धोलावीरा (ii) हरियाणा
(C) राखीगढ़ी (iii) उत्तर प्रदेश
(D) कालीबंगा (iv) गुजरात
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें -
 (अ) A-iii, B-iv, C-ii, D-i
 (ब) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
 (स) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
 (द) A-iii, B-ii, C-i, D-iv

उत्तर : A-iii, B-iv, C-ii, D-i

page no.(1/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.