Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की जलवायु

प्रश्न 1   राजस्थान के किस जिले में वर्षा वाले दिनों की संख्या सर्वाधिक होती है-
 (अ) झालावाड़
 (ब) सिरोही
 (स) गंगाानगर
 (द) कोटा

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
जिला स्तर पर वर्षा के दिनों की सर्वाधिक संख्या - झालावाड़(40 दिन), बांसवाड़ा(38 दिन)
राजस्थान का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान - माउण्ट आबु(120-140 सेमी.) है यहीं पर वर्षा के सर्वाधिक दिन(48 दिन) मिलते हैं।

प्रश्न 2   राज्य का कौनसा भाग अरब सागर से उठे मानसून से सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है-
 (अ) उत्तरी-पूर्वी
 (ब) दक्षिणी-पश्चिमी
 (स) पूर्वी-पश्चिमी
 (द) उत्तरी-पश्चिमी

उत्तर : दक्षिणी-पश्चिमी
व्याख्या :
अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है।

प्रश्न 3   राज्य का सर्वाधिक औसत वर्षा वाला जिला है-
 (अ) बाँसवाड़ा
 (ब) उदयपुर
 (स) सिरोही
 (द) झालावाड़

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे वर्षा वाला जिला झालावाड़ है।
वर्षा के दिनों की सर्वाधिक संख्या - झालावाड़(40 दिन), बांसवाड़ा(38 दिन)

प्रश्न 4   राज्य के कौनसे जिले का वार्षिक वर्षा औसत न्युनतम है-
 (अ) बाड़मेर
 (ब) जैसलमेर
 (स) बीकानेर
 (द) चुरू

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
जिला स्तर पर न्यूनतम वर्षा - जैसलमेर(10 सेमी.)

प्रश्न 5   राज्य की अधिकांश वर्षा किन पवनों से होती है-
 (अ) पश्चिमी विक्षोभ
 (ब) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
 (स) पछुआ हवाओं
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
व्याख्या :
राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाओं से होती है तथा दुसरा स्थान बंगाल की खाड़ी का मानसून, तीसरा स्थान अरबसागर के मानसून, अन्तिम स्थान भूमध्यसागर के मानसून का है।

प्रश्न 6   राजस्थान में सर्वाधिक शुष्क जलवायु वाला जिला है-
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) जैसलमेर
 (द) पाली

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राज्य का सबसे आर्द्र जिला झालावाड़ है जबकि राज्य का सबसे आर्द्र स्थल सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू है जबकि सबसे शुष्क जिला जैसलमेर है।

प्रश्न 7   राज्य के किस क्षेत्र में वर्षा में अधिक परिवर्तनशीलता दृष्टिकोचर होती है-
 (अ) आबू खण्ड
 (ब) मरूस्थलीय क्षेत्र
 (स) चम्बल बेसिन
 (द) शेखावटी प्रदेश

उत्तर : मरूस्थलीय क्षेत्र
व्याख्या :
राजस्थान के जैसलमेर जिलों में अधिकतम वार्षिक वर्षा परिवर्तनशीलता है।
पूर्वी राजस्थान के जिलों में पश्चिम राजस्थान की तुलना में अधिक वर्षा होती है।

प्रश्न 8   राजस्थान में वर्षा का औसत लगभग कितने सेमी. है-
 (अ) 52-53 सेमी.
 (ब) 48-50 सेमी.
 (स) 57-58 सेमी.
 (द) 20-23 सेमी.

उत्तर : 57-58 सेमी.
व्याख्या :
राजस्थान में वर्षा का औसत 57-58 सेंटीमीटर होता है। राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा जुलाई – अगस्त महीने में होती है पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा क्रमशः लगभग 64.9 सेमी और 32.7 सेमी है।

प्रश्न 9   राज्य में सर्वाधिक वर्षा वाला जिला है-
 (अ) सिरोही
 (ब) जालौर
 (स) गंगानगर
 (द) झालावाड़

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे वर्षा वाला जिला झालावाड़ है।
वर्षा के दिनों की सर्वाधिक संख्या - झालावाड़(40 दिन), बांसवाड़ा(38 दिन)

प्रश्न 10   उपआर्द्र जलवायु क्षेत्र है-
 (अ) पूर्वी मैदानी भाग
 (ब) अरावली पर्वतिय प्रदेश
 (स) द. पूर्वी पठारी भाग
 (द) लूनी बेसिन

उत्तर : अरावली पर्वतिय प्रदेश
व्याख्या :
अरावली पर्वतीय प्रदेश उपआर्द्र जलवायु क्षेत्र है। इस जलवायु क्षेत्र में अलवर, जयपुर, अजमेर, पाली, जालौर, नागौर, डीडवाना कुचामन व झुझुनू का पूर्वी भाग तथा डीग, दौसा, टोंक, केकड़ी, भीलवाड़ा व सिरोही का उत्तरी-पश्चिमी भाग शामिल है।

page no.(1/23)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.