Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

आयतन

प्रश्न 11   प्रारंभ में एक गोलाकार गुब्बारे का व्यास 28 से.मी है। यह प्रारंभिक व्यास का 5/2 गुणा व्यास बनने पर फट सकता है। इसमें हवा 88 सेमी³ / से. की दर पर भरी जाती है। गुब्बारा कितने सेकंड में फट जाएगा -
 (अ) 1902 सें. में
 (ब) 1905 सें. में
 (स) 1908 सें. में
 (द) 1911 सें. में

उत्तर : 1911 सें. में

प्रश्न 12   एक लम्ब वृत्तीय शंकु आकार बर्तन की क्षमता V है। जिसका शीर्ष नीचे की ओर है। वह अपनी ऊँचाई के आधे तक पानी से भरा गया। बर्तन के खाली भाग का आयतन है -
 (अ) V/2
 (ब) 3(ⱽ/₈)
 (स) 5(ⱽ/₈)
 (द) 7(ⱽ/₈)

उत्तर : 7(ⱽ/₈)

प्रश्न 13   यदि किसी लम्ब वृत्ताकार बेलन की त्रिज्या और उसकी ऊंचाई प्रत्येक में 10% की वृद्धि कर दी जाती है, तो उसके आयतन में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी -
 (अ) 121%
 (ब) 24%
 (स) 33.1%
 (द) 72.8%

उत्तर : 33.1%

प्रश्न 14   एक समवृत्तीय शंकु की ऊँचाई 30 सेमी. है। इस शंकु के आधार के समांतर एक समतल द्वारा उच्चतम सिरे से एक छोटा शंकु काटा जाता है। यदि छोटे शंकु का आयतन दिए गए शंकु के आयतन का 1/27 है, तो आधार से कितनी ऊँचाई पर शंकु काटा गया था -
 (अ) 10 सेमी.
 (ब) 15 सेमी.
 (स) 20 सेमी.
 (द) 18 सेमी.

उत्तर : 20 सेमी.

प्रश्न 15   1.5 सेमी. व्यास और 0.2 सेमी. मोटाई वाले कुछ सिक्कों को एक समकोणीय बेलन बनाने के लिए पिघलाया जाता है, जिसकी ऊँचाई 8 सेमी. और व्यास 6 सेमी. है। सिक्कों की संख्या ज्ञात कीजिए -
 (अ) 320
 (ब) 640
 (स) 720
 (द) 840

उत्तर : 640

प्रश्न 16   यदि किसी गोले के अर्द्धव्यास को 3 मीटर बढ़ा दिया जाए, तो उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 1056 वर्ग मीटर बढ़ जाता है। गोले की आरंभिक त्रिज्या है -
 (अ) 12 मीटर
 (ब) 12.5 मीटर
 (स) 14.5 मीटर
 (द) 15 मीटर

उत्तर : 12.5 मीटर

प्रश्न 17   दो शंकुओं के आयतन का अनुपात 4:25 है और उनकी ऊँचाइयों का अनुपात 25:64 है, तो उनके आधार की त्रिज्याओं का अनुपात है -
 (अ) 3:4
 (ब) 5:7
 (स) 4:9
 (द) 16:25

उत्तर : 16:25

प्रश्न 18   एक बेलनाकार टैंक की क्षमता 1408 घन मी. है और टैंक की गहराई 7 मीटर है, तो आधार की त्रिज्या होगी -
 (अ) 64 मीटर
 (ब) 4 मीटर
 (स) 16 मीटर
 (द) 8 मीटर

उत्तर : 8 मीटर

प्रश्न 19   2.2 डेसीमी³ ताँबे को 0.5 सेमी व्यास वाले एक बेलनाकार तार में खींचा जाना है तो तार की लम्बाई है :
 (अ) 56 मी
 (ब) 224 मी
 (स) 220 मी
 (द) 112 मी

उत्तर : 112 मी

प्रश्न 20   शंकु के छिन्नक, जो कि 45 सेमी ऊंचा है, के सिरों की त्रिज्याएँ 28 सेमी तथा 7 सेमी है, तो इसका आयतन है -
 (अ) 48150 (घन सेमी)
 (ब) 48050 (घन सेमी)
 (स) 48015 (घन सेम
 (द) 48510 (घन सेमी)

उत्तर : 48510 (घन सेमी)

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.