Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

लोकसभा चुनाव - 2019

प्रश्न 11   इस बार लोकसभा चुनाव में ....... प्रतिशत वोट पडे़, जो देश के संसदीय चुनावों के इतिहास में सबसे अधिक मतदान है -
 (अ) 63.10 प्रतिशत
 (ब) 64.10 प्रतिशत
 (स) 65.10 प्रतिशत
 (द) 67.10 प्रतिशत

उत्तर : 67.10 प्रतिशत
व्याख्या :
भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनावों में 67.10% (अंतरिम) मतदान हुए, जो आम चुनावों के इतिहास में होने वाले अब तक के सबसे अधिक मतदान हैं। 2014 में पूर्व उच्चतम मतदान 66.44% दर्ज किया गया था। 2019 के सात-चरणों वाले चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुए और 19 मई को संपन्न हुए। यह भारत में आयोजित होने वाला 17 वां आम चुनाव था। सुनील अरोड़ा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।अशोक लवासा और सुशील चंद्र भारत के 2 चुनाव आयुक्त हैं।

प्रश्न 12   चुनाव आयोग ने किस राज्य में अनुच्छेद 324 लागू किया था -
 (अ) असम
 (ब) पश्चिम बंगाल
 (स) छत्तीसगढ़
 (द) गुजरात

उत्तर : पश्चिम बंगाल
व्याख्या :
चुनाव आयोग ने अप्रत्याशित तौर पर फैसला लेते हुए बंगाल में धारा-324 के तहत चुनाव प्रचार पर 19 घंटे पहले ही रोक लगा दी है। आयोग ने यह कदम कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा और तमाम राजनीतिक दलों की शिकायत के बाद उठाया है। देश में पहली बार अनुच्छेद 324 का प्रयोग हुआ।
इस अनुच्छेद के अन्तर्गत चुनाव के अधीक्षण, निर्देशन, एवं नियंत्रण की शक्तियां चुनाव आयोग के पास है। पचिम बंगाल में बढ़ती हिंसा के कारण चुनाव आयोग ने अनुच्छेद 324 का प्रयोग करते हुए चुनाव प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया।

प्रश्न 13   लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान कितने निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ था -
 (अ) 530
 (ब) 550
 (स) 570
 (द) 542

उत्तर : 542
व्याख्या :
19 मई, 2019 की शाम को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान समाप्त हुआ। इस बार लोकसभा के लिए कुल 7 चरणों में चुनाव हुआ, इन चुनावों में 542 सीटों (बड़ी संख्या में धनराशी मिलने के बाद वेल्लोर लोक सभा सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गये थे) के लिए वोट डाले गये। यह मतदान 71 दिन तक चला। अब नतीजे 23 मई को जारी किये गये। गौरतलब है कि इन चुनावों के लिए लगभग 90 करोड़ योग्य मतदाता थे। 17वीं लोकसभा के इन चुनावों में लगभग 70% मतदान हुआ। इन चुनावों में 542 सीटों के लिए 8,049 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। यह चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राज्यों के चुनाव के सहयोग से पूर्ण किये गये। भारतीय चुनाव आयोग एक स्वायत्त व संवैधानिक संस्था है, इसका कार्य देश में विभिन्न स्तर के चुनाव करवाना है।

प्रश्न 14   17वीं लोकसभा चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी कौन बनी -
 (अ) द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम
 (ब) ऑल इंडिया मुस्लिम लीग
 (स) बहुजन समाज पार्टी
 (द) समाजवादी पार्टी

उत्तर : द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम
व्याख्या :
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम को कुल 23 सिटें मिली हैं।

प्रश्न 15   विपक्ष का दर्जा पाने के लिए कुल कितने सांसद होना जरूरी है -
 (अ) 55
 (ब) 52
 (स) 53
 (द) 57

उत्तर : 55
व्याख्या :
लोकसभा में आधिकारिक रूप से विपक्ष बनने के लिए कुल सिटों का 10 प्रतिशत होना आवश्यक है जो की 55 है

प्रश्न 16   लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने कुल कितनी सीटें जीती -
 (अ) 52
 (ब) 50
 (स) 82
 (द) 152

उत्तर : 52
व्याख्या :
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को केवल 52 सिटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को 19.6 प्रतिशत वोट मिले हैं।

प्रश्न 17   लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने कुल कितनी सीटें प्राप्त की -
 (अ) 303
 (ब) 282
 (स) 342
 (द) 203

उत्तर : 303
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) ने इस लोक सभा चुनाव में 303 सिटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को कुल 37.5 प्रतिशत वोट मिले हैं पिछली बार 2014 में बीजेपी को 282 सिटें मिली थी।

प्रश्न 18   अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को हराकर निम्नलिखित में से किसने जीत दर्ज की है -
 (अ) सुषमा स्वराज
 (ब) स्मृति ईरानी
 (स) साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
 (द) हेमा मालिनी

उत्तर : स्मृति ईरानी

प्रश्न 19   लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से कितनी सीटों पर जीत दर्ज की है -
 (अ) 70
 (ब) 62
 (स) 50
 (द) 47

उत्तर : 62
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 64 सीटें मिली हैं, जिसमें से 62 सीटें बीजेपी और 2 अन्य दल के हिस्से आईं। वहीं, सपा ने 5 और बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट पर विजयी रही।

प्रश्न 20   आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने 23 मई 2019 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया -
 (अ) चंद्रबाबू नायडू
 (ब) वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी
 (स) गिरिराज सिंह
 (द) दिनेश चन्द्र यादव

उत्तर : चंद्रबाबू नायडू

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.