Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 1   राजंस्थान की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को ऊँचाई के अनुसार, घटते, क्रम में व्यवंस्थित कीजिए :
(A) खो (B) बाबई
(C) तारागढ़ (D) ऋषिकेश
कूट :

 (अ) D, C, A, B
 (ब) D, A, C, B
 (स) A, B, D, C
 (द) B, C, D, A

उत्तर : D, A, C, B
व्याख्या :
हृषिकेश 1017 मीटर
खोह (जयपुर ग्रामीण)920 मीटर
तारागढ़ (अजमेर)870 मीटर
बाबई (नीम का थाना)780 मीटर

प्रश्न 2   गलत युग्म का चयन कीजिये :
 (अ) सतूर - मध्य अरावली
 (ब) कटड़ा - दक्षिणी अरावली
 (स) दुर-मरयाजी - मध्य अरावली
 (द) महोहरपुर - उत्तरी अरावली

उत्तर : सतूर - मध्य अरावली
व्याख्या :
सतुर (353 मी.) बूंदी क्षेत्र का शिखर है।

प्रश्न 3   निम्न में से कौन सी चोटी / श्रृंखला दक्षिण अरावली में अवस्थित है -
 (अ) नाग पहाड़
 (ब) रघुनाथगढ़
 (स) तारागढ़
 (द) अचलगढ़

उत्तर : अचलगढ़
व्याख्या :
दक्षिणी अरावली प्रदेश के अंतर्गत राज्य के सिरोही, उदयपुर और राजसमंद जिले आते हैं। इस पूर्णतया पर्वतीय प्रदेश में अरावली की श्रेणियाँ अत्यधिक सघन एवं उच्चता लिए हुए है। इसमें सिरोही जिले में माउन्ट आबू क्षेत्र में स्थित गुरुशिखर पर्वत (ऊँचाई 1722 मीटर)सर्वोच्च पर्वत शिखर है। यहाँ की अन्य प्रमुख उच्च पर्वत चोटियाँ
  1. सेर (1597 मीटर)
  2. अचलगढ़ (1380मीटर)
  3. देलवाड़ा (1442मीटर)
  4. आबू (1295 मीटर)
  5. ऋषिकेश (1017मीटर)

प्रश्न 4   झालावाड़ अवस्थित है -
 (अ) भोराठ पठार पर
 (ब) मध्य माही मैदान में
 (स) हाड़ौती पठार पर
 (द) चम्बल बेसिन में

उत्तर : हाड़ौती पठार पर
व्याख्या :
राजस्थान का दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र एक सुनियोजित भौगोलिक इकाई है जिसे हाड़ौती का पठार के नाम से जाना जाता है। इसके अन्तर्गत चार जिले कोटा, बाराँ, बूँदी एवं झालावाड़ सम्मलित है।

प्रश्न 5   निम्न में से थार मरुस्थल के किस भाग की समुद्र तल से सबसे कम ऊँचाई है -
 (अ) उत्तरी भाग
 (ब) दक्षिणी भाग
 (स) उत्तरी-पूर्वी भाग
 (द) उत्तरी-पश्चिमी भाग

उत्तर : दक्षिणी भाग
व्याख्या :
इस प्रदेश का सामान्य ढाल पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण की ओर है। इस प्रदेश की समुद्रतल से औसत ऊँचाई 200 से 300 मीटर है।

प्रश्न 6   उत्खात स्थलाकृतियाँ पाई जाती हैं -
 (अ) झालावाड़ तथा डूंगरपुर में
 (ब) गंगानगर तथा हनुमानगढ़ में
 (स) घग्घर नदी बेसिन में
 (द) धौलपुर तथा सवाई माधोपुर में

उत्तर : धौलपुर तथा सवाई माधोपुर में
व्याख्या :
चम्बल बेसिन क्षेत्र में मुख्यतः उत्खात स्थलाकृति (Badland Topography) फैली है, तथा यहाँ नवीन कांपीय जमाव भी पाए जाते हैं। प्रदेश के सवाई माधोपुर, करौली एवं धौलपुर में चम्बल के बीहड़ स्थित है।

प्रश्न 7   निम्नलिखित में से कौन सा मध्य अरावली में अवस्थित है -
 (अ) रघुनाथगढ़
 (ब) गुरुशिखर
 (स) नाग पहाड़
 (द) खो

उत्तर : नाग पहाड़
व्याख्या :
नाग पहाड़ रावली पर्वत श्रृंखला में अजमेर में स्थित है।

प्रश्न 8   कौन सा पर्वत जालौर पर्वतीय क्षेत्र में नहीं है -
 (अ) रोजा भाकर
 (ब) झालोरा पहाड़
 (स) इसराना भाकर
 (द) गोगुन्दा

उत्तर : गोगुन्दा
व्याख्या :
जालौर में रोजा भाकर, इसराना भाकर और झारोल पहाड़ स्थित है। जालौर पर्वत की सबसे ऊंची चोटी इसराना भाखर (839 m) है। गोगुन्दा (840 m ) उदयपुर जिले में स्थित है।

प्रश्न 9   निम्नलिखित में से अरावली का कौन सा शिखर सेर से नीचा किन्तु अचलगढ़ से ऊँचा है -
 (अ) सायरा
 (ब) रघुनाथगढ़
 (स) जरगा
 (द) खौ

उत्तर : जरगा
व्याख्या :
गुरु शिखर (सिरोही)-1722 मीटर, सेर(सिरोही)-1597 मी. , देलवाडा(सिरोही)-1442 मी. , जरगा-1431 मी. , अचलगढ़- 1380 मी. , कुंम्भलगढ़(राजसमंद)-1224 मी.

प्रश्न 10   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये कोड से कीजिये-
1. अरावली की श्रेणियाँ मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकती हैं।
2. राजस्थान की समस्त नदियों का उद्गम अरावली श्रेणियों से होता है।
3. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में अधिक वर्षा अरावली श्रेणियों के कारण होती हैं।
4. अरावली प्रदेश धात्विक खनिजों में सबसे धनी है।
कोड-

 (अ) 1, 2 और 3 सही
 (ब) 2, 3 और 4 सही
 (स) 1 और 4 सही
 (द) 3 और 4 सही

उत्तर : 1 और 4 सही
व्याख्या :
राज्य के मध्य अरावली पर्वत माला स्थित है। यह विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है। अरावली की श्रेणियाँ मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकती हैं। कोठारी, बनास, साबरमती, सुकड़ी, बेड़स / आयड़ आदि नदियां अरावली से निकलती हैं। लेकिन राजस्‍थान की सभी नदियां अरावली से नहीं निकलती। अरावली क्षेत्र धात्विक खनिजों से समृद्ध है।

page no.(1/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.