Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 11   निम्नलिखित में से अरावली का कौन सा शिखर सेर से नीचा किन्तु अचलगढ़ से ऊँचा है -
 (अ) सायरा
 (ब) रघुनाथगढ़
 (स) जरगा
 (द) खौ

उत्तर : जरगा
व्याख्या :
गुरु शिखर (सिरोही)-1722 मीटर, सेर(सिरोही)-1597 मी. , देलवाडा(सिरोही)-1442 मी. , जरगा-1431 मी. , अचलगढ़- 1380 मी. , कुंम्भलगढ़(राजसमंद)-1224 मी.

प्रश्न 12   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये कोड से कीजिये-
1. अरावली की श्रेणियाँ मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकती हैं।
2. राजस्थान की समस्त नदियों का उद्गम अरावली श्रेणियों से होता है।
3. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में अधिक वर्षा अरावली श्रेणियों के कारण होती हैं।
4. अरावली प्रदेश धात्विक खनिजों में सबसे धनी है।
कोड-

 (अ) 1, 2 और 3 सही
 (ब) 2, 3 और 4 सही
 (स) 1 और 4 सही
 (द) 3 और 4 सही

उत्तर : 1 और 4 सही
व्याख्या :
राज्य के मध्य अरावली पर्वत माला स्थित है। यह विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है। अरावली की श्रेणियाँ मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकती हैं। कोठारी, बनास, साबरमती, सुकड़ी, बेड़स / आयड़ आदि नदियां अरावली से निकलती हैं। लेकिन राजस्‍थान की सभी नदियां अरावली से नहीं निकलती। अरावली क्षेत्र धात्विक खनिजों से समृद्ध है।

प्रश्न 13   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
A. अनुप्रस्थ बालुका स्तूप चुरू और झुन्झुनूं जिलों में मिलते हैं।
B. अवरोधी बालुका स्तूप पुष्कर क्षेत्र में मिलते हैं।
C. जोधपुर जिला बालुका स्तूप मुक्त जिला है।
कूट :

 (अ) A, B और C
 (ब) B और C
 (स) A और B
 (द) A और C

उत्तर : A और B
व्याख्या :
जोधपुर में सभी प्रकार के बालुका स्तूप पाए जाते है। अनुप्रस्थ बालुका स्तूप – बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सूरतगढ़, झंझनू में मिलते हैं। अवरोधी बालुका स्तूप किसी वस्तु (झाड़ी, वृक्ष, भवन, पहाड़ी आदि ) के अवरोध के कारण उत्पन्न होते है। यह मुख्यत: पुष्कर, नाग पहाड़, जोबनेर और सीकर की पहाड़ियों में पाये जाते है।

प्रश्न 14   राजस्थान में स्थित ‘वागड़’ नामक ऊबड़-खाबड़ सतह एवं विच्छेदित स्थलाकृति किस नदी कार्य के द्वारा निर्मित हैं -
 (अ) बनास
 (ब) लूनी
 (स) चंबल
 (द) माही

उत्तर : माही
व्याख्या :
मध्य माही बेसीन या छप्पन का मैदान का विस्तार सलूम्‍बर, डुंगरपुर, बांसवाडा और प्रतापगढ़ जिलों में है। माही मध्य प्रदेश से निकल कर इसी प्रदेश से गुजरती हुई खंभात कि खाडी में गिरती है। यह क्षेत्र वागड़ के नाम से पुकारा जाता है तथा प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा के मध्य भाग में छप्पन ग्राम समुह स्थित है। इसलिए यह भू-भाग छप्पन के मैदान के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 15   ‘थार का घड़ा’ किसे कहा जाता है -
 (अ) खारा नलकूप
 (ब) ताज्ञा नलकूप
 (स) चाँदन नलकूप
 (द) मांडल नलकूप

उत्तर : चाँदन नलकूप
व्याख्या :
सरस्वती नदी के प्रवाह क्षेत्र के जैसलमेर जिले के चांदन गांव में चांदन नलकुप की स्थापना कि गई है। जिसे थार का घडा कहा जाता है।

प्रश्न 16   राजस्थान में अंतः स्थलीय प्रवाह के मैदान को _____ के रूप में भी जाना जाता है।
 (अ) डेक्कन लावा प्रदेश
 (ब) पूर्वी मैदानी प्रदेश
 (स) अरावली प्रदेश
 (द) शेखावाटी प्रदेश

उत्तर : शेखावाटी प्रदेश
व्याख्या :
शेखावाटी प्रदेश में कुछ छोटी नदियाँ हैं जो कुछ दूरी तक प्रवाहित होकर राज्य में अपने प्रवाह क्षेत्र में ही विलुप्त हो जाती हैं तथा जिनका जल समुद्र तक नहीं जा पाता है, इन्हें आंतरिक जल प्रवाह की नदियाँ कहा जाता है।

प्रश्न 17   राजस्थान को उसकी भू-आकृति की दृष्टि से कितने प्रमुख क्षेत्रों में बाँटा जा सकता है -
 (अ) 6
 (ब) 8
 (स) 2
 (द) 4

उत्तर : 4
व्याख्या :
राजस्थान को सामान्यतः चार भौतिक विभागों में बांटा जाता हैः-
  1. पश्चिमी मरूस्थली प्रदेश
  2. अरावली पर्वतीय प्रदेश
  3. पूर्वी मैदानी प्रदेश
  4. दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग

प्रश्न 18   तालिका-I (भौतिक आकृति) को तालिका-II (स्थान) से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चयनित कीजिए :

तालिका-I (भौतिक आकृति) तालिका-II (स्थान)
A. जयगढ़ (i) जयसमन्द झील के पूर्वी भाग
B. त्रिकूट पहाड़ी (ii) सीकर
C. लसाडिया का पठार (iii) जयपुर
D. रघुनाथगढ़ (iv) जैसलमेर
कूट : A B C D
 (अ) (i) (iii) (ii) (iv)
 (ब) (iv) (ii) (i) (iii)
 (स) (iii) (iv) (i) (ii)
 (द) (ii) (iv) (iii) (i)

उत्तर : (iii) (iv) (i) (ii)
व्याख्या :
जयगढ़ ( 648 मी.) जयपुर में स्थित है।
त्रिकूट पहाड़ी जैसलमेर में स्थित है लेकिन त्रिकूट पर्वत करौली में स्थित है जिस पर कैला देवी का मंदिर बना हुआ है।
लसाडिया का पठार, सलूम्‍बर जिले में स्थित है। यह एक विच्छेदित और खंडित पठार है।
उत्तरी अरावली की सबसे ऊंची पर्वत चोटी रघुनाथगढ़ 1055 मी सीकर में स्थित है।

प्रश्न 19   निम्नलिखित अरावली पर्वत शिखरें हैं । इन शिखरों को ऊँचाई के अनुसार घटते क्रम में क्रमबद्ध करिये :
(A) गुरुशिखर (B) अचलगढ़
(C) कुम्भलगढ़ (D) सेर
(E) दिलवाड़ा
कूट :

 (अ) (A) (B) (C) (D) (E)
 (ब) (E) (D) (C) (B) (A)
 (स) (A) (D) (B) (C) (E)
 (द) (A) (D) (E) (B) (C)

उत्तर : (A) (D) (E) (B) (C)
व्याख्या :
गुरु शिखर - सिरोही - 1722 मी.
सेर - सिरोही - 1597 मी.
दिलवाड़ा - सिरोही - 1442 मी.
अचलगढ़ - सिरोही - 1380 मी.
कुंभलगढ़ - राजसमंद - 1224 मी.

प्रश्न 20   सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए :

सूची-I सूची-II
A. डोरा पर्वत (i) सीकर
B. कमली घाट (ii) उदयपुर
C. हर्ष की पहाड़ियों (iii) राजसमंद
D. हाथी नाल (iv) जालीर
कूट : Α B C D
 (अ) (ii) (iii) (i) (iv)
 (ब) (iv) (iii) (ii) (i)
 (स) (iii) (iv) (i) (ii)
 (द) (iv) (iii) (i) (ii)

उत्तर : (ii) (iii) (i) (iv)
व्याख्या :
डोरा पर्वत (869 मी.) जालोर में स्थित है।
कामलीघाट/ खमली घाट दर्रा राजसमंद में स्थित है जो आमेट को मारवाड़ जंक्शन से जोड़ता है।
हर्ष की पहाड़ियां सीकर ज़िले में स्थित हैं।
हाथी गुड्डा दर्रा राजसमंद जिले में स्थित है जिसके पास कुंभलगढ़ दुर्ग बना हुआ है। जबकि हाथी दर्रा उदयपुर जिले में स्थित है जिससे उदयपुर से पिंडवाड़ा (सिरोही) जाने का मार्ग (NH-27) है।

page no.(2/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.