Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

खिलजी वंश

प्रश्न 1   गुलाम-वंश की समाप्ति के बाद भारत में किस वंश की स्थापना हुई -
 (अ) खिलजी वंश
 (ब) तुगलक वंश
 (स) सैयद वंश
 (द) लोदी वंश

उत्तर : खिलजी वंश

प्रश्न 2   गुजरात में नुसरत खाँ ने मलिक काफूर को कितने दिनार में खरीदा था -
 (अ) 100 दीनार
 (ब) 1000 दीनार
 (स) 10,000 दीनार
 (द) 5000 दीनार

उत्तर : 1000 दीनार

प्रश्न 3   अलाउद्दीन ने चित्तौड़ का नाम बदलकर क्या रखा था -
 (अ) खिज्राबाद
 (ब) खैराबाद
 (स) जलालाबाद
 (द) कमालूबाद

उत्तर : खिज्राबाद
व्याख्या :
अलाउद्दीन खिलजी (1296-1316), दिल्ली सल्तनत का एक सुल्तान खिलजी वंश (1290-1320) से संबंधित है। खिलजी ने 1303 में चित्तौड़ पर विजय प्राप्त की और बाद में इसका नाम बदलकर खिजराबाद (खिज्राबाद) कर दिया। चित्तौड़ पर कब्जा करने के लिए उसने राजा रतन सिंह को हराया।

प्रश्न 4   अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय सिवाना का शासक था -
 (अ) प्रताप रूद्रदेव
 (ब) रामचन्द्र देव
 (स) महालक देव
 (द) शीतल देव

उत्तर : शीतल देव

प्रश्न 5   खिलजी-वंश का अन्तिम शासक कौन था -
 (अ) नासिरुद्दीन खुसरवशाह खिलजी
 (ब) मुबारक शाह खिलजी
 (स) अलाउद्दीन खिलजी
 (द) शिहाबुद्दीन उमर ख़िलजी

उत्तर : नासिरुद्दीन खुसरवशाह खिलजी

प्रश्न 6   ‘अलाई दरवाजा’ का निर्माण किसने कराया था -
 (अ) फिरोजशाह तुगलक
 (ब) बलबन
 (स) अलाउद्दीन खिलजी
 (द) मुहम्मद बिन तुगलक

उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न 7   सेना को वेतन देने की प्रणाली का विधान किसने किया -
 (अ) इब्राहिम लोदी
 (ब) इल्तुतमिश
 (स) अलाउद्दीन खिलजी
 (द) बलबन

उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी
व्याख्या :
सैनिकों को नकद वेतन देने की प्रथा की शुरूआत करने वाला पहला सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी था।

प्रश्न 8   दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम स्थायी सेना का निर्माण किया -
 (अ) बलबन
 (ब) इल्तुतमिश
 (स) मुहम्मद तुगलक
 (द) अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी
व्याख्या :
अलाउद्दीन खिलजी (1296-1316) ने खून और फौलाद की नीति को अपनाया। वह दिल्ली की पहली सल्तनत में तुर्की सेना पर आधारित स्थायी सेना की नींव रखने वाला पहला सुल्तान था। उसने घोड़ों को दागने की प्रणाली शुरू की और सैनिकों की एक सूची भी रखी।

प्रश्न 9   निम्नलिखित में से किसने अपने आपको ‘खलीफा’ घोषित किया था -
 (अ) इल्तुतमिश
 (ब) अलाउद्दीन खिलजी
 (स) महमूद गजनवी
 (द) मुबारक शाह खिलजी

उत्तर : मुबारक शाह खिलजी

प्रश्न 10   अमीर खुसरो किस सुल्तान का दरबारी कवि था -
 (अ) फिरोज तुगलक
 (ब) सिकंदर लोदी
 (स) बलबन
 (द) अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.