Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   निम्नलिखित में से किस देश में चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन वनीला’ आरंभ किया है -
 (अ) कंबोडिया
 (ब) इंडोनेशिया
 (स) स्पेन
 (द) मेडागास्कर

उत्तर : मेडागास्कर
व्याख्या :
भारतीय नौसेना ने मेडागास्कर में चक्रवात डायने से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता और राहत उपलब्ध कराने के लिए ऑपरेशन वनीला की शुरूआत की है। भारतीय दूतावास और मेडागास्कर सरकार के संयुक्त तत्वाधान में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। भारतीय नौसेना के जहाज वहां चिकित्सा शिविर, भोजन और पानी उपलब्ध कराने सहित अन्य राहत सामग्री लेकर रवाना हो गये हैं।

प्रश्न 2   हरित रत्न पुरस्कार 2019 से किसे सम्मानि किया गया है -
 (अ) डाॅ एन कुमार
 (ब) डाॅ. अरविंद शर्मा
 (स) डाॅ. राजेंद्र प्रसाद
 (द) डाॅ. अरुणिमा

उत्तर : डाॅ एन कुमार
व्याख्या :
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के वाईस-चांसलर डॉ. एन कुमार को वर्ष 2019 के हरित रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस पुरस्कार को अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार कृषि-व्यवसाय में 30 करोड़ रुपये की उद्यमिता परियोजना के प्रसार और तमिलनाडु में कृषि क्षेत्र की ओर छात्रों को प्रेरित करने के लिए दिया गया हैं। उन्हें यह पुरस्कार हाल ही में रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित 5 वें राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रदान किया गया।

प्रश्न 3   हाल ही में भारत के किस स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी ने एसीएनई लीग में 87.86 मीटर का थ्रो फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है -
 (अ) संदीप चौधरी
 (ब) शिवपाल सिंह
 (स) नीरज चोपड़ा
 (द) प्रकाश बुनकर

उत्तर : नीरज चोपड़ा
व्याख्या :
नीरज चोपड़ा ने जैवलेन थ्रो में टोक्यो ओलिम्पिक के लिए जगह पक्की कर ली है। दक्षिण अफ्रीका में एथलेटिक्‍स सैन्‍ट्रल नॉर्थ ईस्‍ट प्रतियोगिता के दौरान नीरज ने 87 दशमलव आठ छह मीटर की दूरी पर भाला फेंककर इस साल के ओलिम्पिक खेलों के लिए क्‍वालीफाई किया।

प्रश्न 4    हाल ही में किस मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं -
 (अ) साइना नेहवाल
 (ब) रितुपर्णा दास
 (स) ललिता दाहिया
 (द) संजना संतोष

उत्तर : साइना नेहवाल
व्याख्या :
भारतीय शटलर साइना नेहवाल राजनीति के कोर्ट में कदम रख दिया। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बैंडमिंटन खिलाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेलों को बढ़ावा दिया, मैं उनसे प्रेरित हूं। साइना के साथ उनकी बहन चंद्रांशु ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इससे पहले पहलवान बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त भी भाजपा में शामिल हुए थे।

प्रश्न 5   किस राज्य सरकार ने एक ‘आभासी पुलिस स्टेशन’ शुरू किया है -
 (अ) ओडिशा
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) तेलंगाना
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
ओडिशा में, राज्य सरकार ने एक वर्चुअल(आभासी) पुलिस स्टेशन शुरू किया है, जहाँ लोग अपने वाहनों की चोरी के संबंध में अपने जिले से पुलिस थाने का दौरा किए बिना शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ई-पुलिस स्टेशन भुवनेश्वर में राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से कार्य करेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा पुलिस के सड़क दुर्घटना मामले के दस्तावेज मॉड्यूल और मेडिको लीगल ओपिनियन सिस्टम परियोजनाओं के साथ इस सुविधा का उद्घाटन किया। इसके अलावा राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों से सीधे संपर्क (human interface) को कम करने के लिए राजधानी के लोक सेवा भवन में मेडिको-लीगल ओपिनियन सिस्टम और सड़क दुर्घटना मामले के दस्तावेज़ मॉड्यूल (medico-legal opinion system and road accident case document module ) का भी शुभारंभ किया। मेडिको-लीगल ओपिनियन सिस्टम वेब-आधारित प्रणाली है जो पुलिस और चिकित्सा पेशेवरों दोनों को लाभान्वित करेगी। सड़क दुर्घटना के मामले के दस्तावेज़ मॉड्यूल वेब-आधारित ऐप्लिकेशन है जहा वेबसाइट www.imsop.odisha.gov.in के जरिए पहुंचा जा सकता है।

प्रश्न 6   भारतीय मूल गीता सभरवाल को संयुक्त राष्ट्र ने किस देश में अपनी 'रेजिडेंट कॉर्डिनेटर' नियुक्त किया है -
 (अ) थाईलैंड
 (ब) नेपाल
 (स) चीन
 (द) रूस

उत्तर : थाईलैंड
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र का ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ किसी भी देश में उसके मिशन का प्रमुख दूत होता है। वे साल 2030 का एजेंडा लागू करने में देशों को दिए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र के समर्थन का समन्वय करने के साथ साथ ‘यूएन कंट्री टीम’ का नेतृत्व करता है। सभरवाल के पास मालदीव सहित पांच एशियाई देशों में विकास, शांति, शासन और सामाजिक नीति निर्माण का 25 साल का अनुभव है।

प्रश्न 7   भारत के साइकिलिस्ट एसो अल्बेन ने हाल ही में सिक्स डे बर्लिन टूर्नामेंट में कौन सा पदक जीता है -
 (अ) स्वर्ण पदक
 (ब) रजत पदक
 (स) कांस्य पदक
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
भारत के एसो एल्बेन ने छह दिन तक चलने वाले बर्लिन टूर्नामेंट की कीरिन व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अठारह साल के एसो ने 20 क्लासिफिकेशन अंक हासिल किए, जिससे वह तालिका में शीर्ष पर रहे। विश्व चैम्पियनशिन 2017 में रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के थॉमस बाबेक दूसरे, जबकि जर्मनी के मैक्सिमिलियन लेव तीसरे स्थान पर रहे। एसो ने स्पर्धा के दूसरे दिन कांस्य, जबकि चौथे दिन रजत पदक जीता था। छह दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में साइकिलिस्टो को हर दिन प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होता है।

प्रश्न 8   किस राज्य ने विधानसभा में विधान परिषद को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया है -
 (अ) आंध्र प्रदेश
 (ब) तेलंगाना
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) बिहार

उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य विधान परिषद समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया। विधानसभ अध्यक्ष तम्मिनेनि सीताराम ने घोषणा की कि प्रस्ताव 133 सदस्यों के समर्थन से स्वीकार कर लिया गया।

प्रश्न 9   कौन सा शब्द साल 2019 का आॅक्सफोर्ड हिंदी शब्द घोषित किया गया है -
 (अ) संविधान
 (ब) शादी
 (स) डब्बा
 (द) हड़ताल

उत्तर : संविधान
व्याख्या :
2019 के लिए 'Samvidhaan' (संविधान) ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर (HWOTY) के रूप में चुना गया। इस नाम ने अगस्त 2019 में 05 अगस्त, 2019 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 (ए) के उन्मूलन के साथ व्यापक रूप से ध्यान आकर्षित किया। अनुच्छेदों ने जम्मू और कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को हटा दिया।

प्रश्न 10   भारतीय बैंक संघ के मुख्य कार्यकारी के पद पर किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) वी जी कन्नन
 (ब) सुनील मेहता
 (स) पार्थसारथी मुखर्जी
 (द) रजनीश कुमार

उत्तर : सुनील मेहता
व्याख्या :
सुनील मेहता ने भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association-IBA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार संभाल लिया हैं। उन्हें वीजी कन्नन के स्थान पर नियुक्त किया गया हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को IBA के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। इनका कार्यकाल 3 साल का होगा। वर्तमान में, IBA की प्रबंध समिति के अध्यक्ष SBI प्रमुख रजनीश कुमार हैं, जो वर्ष 2019-20 के लिए 3 डिप्टी चेयरमैन और मानद सचिव के साथ समिति का संचालन कर रहे हैं।

page no.(1/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.