Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   किस बैंक ने हाल ही में टैब बैंकिंग के माध्यम से बचत खाता खोलने के लिए एक डिजीटल संस्करण KBL Xpress SB अकाउंट लाॅन्च किया है -
 (अ) केनरा बैंक
 (ब) कर्नाटक बैंक
 (स) करूर वैश्य बैंक
 (द) विजया बैंक

उत्तर : कर्नाटक बैंक
व्याख्या :
'ए' क्लास शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक, कर्नाटक बैंक ने मौके पर TAB बैंकिंग सुविधा के माध्यम से बचत बैंक (SB) खाता खोलने के लिए एक डिजीटल संस्करण KBL Xpress SB अकाउंट लॉन्च किया है।

प्रश्न 2   प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत वित्त पोषित किए जाने वाले कुल घरों की संख्या कितनी हो गयी है -
 (अ) 1 करोड़
 (ब) 70 लाख
 (स) 2 करोड़
 (द) 1.50 करोड़

उत्तर : 1 करोड़
व्याख्या :
प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के तहत एक करोड़ से अधिक मकानों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्‍ली में बताया कि शहरी क्ष्‍ोत्रों में एक करोड़ बारह लाख मकानों की मांग है। उन्‍होंने बताया कि 57 लाख मकान निर्माणाधीन हैं और लगभग 30 लाख मकानों का काम पूरा कर लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किफायती मकानों के, विश्‍व के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है। इस योजना के तहत लगभग पांच लाख सत्‍तर हजार करोड़ रूपये का निवेश हुआ है, जिसमें एक लाख साठ हजार करोड़ रूपये की केन्‍द्रीय सहायता शामिल है। केन्‍द्र सरकार प्रत्‍येक मकान के लिए एक लाख से दो लाख सड़सठ हजार रूपये तक का योगदान कर रही है। अब तक लगभग साठ हजार करोड़ रूपये की केन्‍द्रीय सहायता दी जा चुकी है।

प्रश्न 3   किस आईटी फर्म ने नई LGBTQ नीति की घोषणा की है जिसके तहत समान लिंग वाले जोड़े 12 सप्ताह की पेड एडाॅप्शन लीव ले सकेंगे -
 (अ) टेक महिंद्रा
 (ब) विप्रो
 (स) एक्सेंचर
 (द) एचसीएल टेक्नोलॉजीज

उत्तर : टेक महिंद्रा

प्रश्न 4   सरकार ने किस तारीख से बीएस 6 उत्सर्जन मानदंडों को क्वाड्रिसाइकिल के लिए अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया है -
 (अ) 1 जनवरी 2020
 (ब) 1 मार्च 2020
 (स) 1 अप्रैल 2020
 (द) 1 जून 2020

उत्तर : 1 अप्रैल 2020

प्रश्न 5   आदिवासी कल्याण योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कौन सा राज्य ‘युद्ध कक्ष’ स्थापित करेगा -
 (अ) महाराष्ट्र
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) राजस्थान
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में जनजातीय लोगों की कल्याण योजनाओं को सही तरीके से लागू करने के लिए 'वॉर रूम' बनाया जायेगा। ठाकरे ने इसकी घोषणा मुंबई में जनजातीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक में की। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में कुपोषण से सही तरीके से निपटने के लिए कार्य दल बनाया जायेगा।

प्रश्न 6   जम्मू और कश्मीर के सभी जिला अस्पतालों में किस तिथि तक कार्यात्मक डायलिसिस केंद्र होंगे -
 (अ) जुलाई 2020
 (ब) मार्च 2020
 (स) अप्रैल 2020
 (द) दिसंबर 2020

उत्तर : जुलाई 2020
व्याख्या :
जम्‍मू-कश्‍मीर में सभी जिला अस्‍पतालों में जुलाई, 2020 से डायलिसिस सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी। हालांकि अधिकतर जिला अस्‍पतालों में यह सुविधा पहले से मौजूद है।

प्रश्न 7   किस देश ने नए साल से पहले पोखरा के पर्यटन केंद्र में चलने वाले भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है -
 (अ) नेपाल
 (ब) भूटान
 (स) चीन
 (द) बांग्लादेश

उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
नेपाल ने नए साल से पहले पर्यटक केंद्र पोखरा में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

प्रश्न 8   केंद्र सरकार का नागरिक जुड़ाव मंच-माईजीओवी ने हाल ही में कितने पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पर कर लिया है -
 (अ) 1 करोड़
 (ब) 1.5 करोड़
 (स) 2 करोड़
 (द) 2.5 करोड़

उत्तर : 1 करोड़
व्याख्या :
केन्‍द्र सरकार के नागरिक संपर्क मंच- माईजीओवी के पंजीकृत यूजर्स की संख्‍या एक करोड़ हो गई है। पांच वर्ष पहले @mygovindia ने देश के लोगों के विचारों और आवाज को एक सशक्‍त मंच देने के लिए अपने सफर की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि माईजीओवी नागरिकों के विचार और अंतर दृष्टियों को प्राप्‍त करने के सक्षम केन्‍द्र के रूप में उभरा है।

प्रश्न 9   शिव शर्मा, जिनका हाल ही में निधन हो गया, ........... के पूर्व महानिदेशक थे -
 (अ) दूरदर्शन
 (ब) आजतक
 (स) जीन्यूज
 (द) एनडीटीवी

उत्तर : दूरदर्शन
व्याख्या :
दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का गुरुग्राम में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। वे 1982 के एशियाई खेलों की व्यापक कवरेज से जुड़े थे। श्री शर्मा ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे आकाशवाणी में भी कार्यरत रहे थे।

प्रश्न 10   कौन सा देश हाल ही में चक्रवात सराय से प्रभावित हुआ था -
 (अ) जाॅर्डन
 (ब) जापान
 (स) फिजी
 (द) इंडोनेशिया

उत्तर : फिजी
व्याख्या :
फिजी में सराय तूफान से आई बाढ़ के कारण लगभग दो हजार लोगों ने आपात आश्रय-स्‍थलों में शरण ली है। तूफान के कारण डेढ़ सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे मकान और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा, पेड़ गिरे और बिजली आपूर्ति में बाधा आई।

page no.(1/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.