Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   बाॅम्बे शेविंग कंपनी ने किस बाॅलीवुड अभिनेता को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है -
 (अ) कार्तिक आर्यन
 (ब) वरूण धवन
 (स) सुशांत राजपूत
 (द) विक्की कौशल

उत्तर : कार्तिक आर्यन

प्रश्न 2   रिसर्च फर्म गार्टनर के अनुसार, स्मार्टफोन की वैश्विक बिक्री में पिछले साल में ........ की गिरावट आई है? 2008 के बाद यह पहली बार गिरावट थी -
 (अ) 1 प्रतिशत
 (ब) 2 प्रतिशत
 (स) 3 प्रतिशत
 (द) 4 प्रतिशत

उत्तर : 2 प्रतिशत

प्रश्न 3   उच्चतम न्यायालय ने प्रयोग के तौर पर सरकार को चीते की किस प्रजाति को भारत में उचित स्थान पर रखने की अनुमति दे दी है -
 (अ) तंजानिया चीता
 (ब) अफ्रीकी चीता
 (स) एशियाई चीता
 (द) सूडान चीता

उत्तर : अफ्रीकी चीता
व्याख्या :
सब कुछ तय योजना के मुताबिक हुआ, तो भारत की धरती से 73 साल पहले विलुप्त हो चुका चीता फिर से रफ्तार भरता दिखेगा। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में भारत में अफ्रीका से चीता को लाकर बसाने की अनुमति दे दी है। हालांकि कोर्ट ने पहले उनके लिए उपयुक्त ठिकाने की तलाश करने को कहा है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है, जो हर चार माह में इससे जुड़ी प्रगति रिपोर्ट कोर्ट को देगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, देश में चीता को अंतिम बार 1947 में देखा गया था, जब सरगुजा महाराज ने देश में बचे तीन चीतों को शिकार में मार दिया था।

प्रश्न 4   नौसेना की ताकत बढ़ाने वाला को ऐंटी-सबमरीन युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती का निर्माण कौन सी कंपनी कर रही है -
 (अ) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ऐंड इंजिनियरर्स
 (ब) हिंदुस्तान एयरोनाॅटिक्स लिमिटेड
 (स) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
 (द) मझगांव डाॅक लिमिटेड

उत्तर : गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ऐंड इंजिनियरर्स
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय का सार्वजानिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), भारतीय नौसेना को जल्द ही रडार की पकड़ में नहीं आने वाले पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती (INS Kavaratti) को सौपने के लिए तैयार है। INS कवरत्ती, GRSE द्वारा बनाया गया 104 वां युद्धपोत है। इसके सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पुरे कर लिए गए हैं और जिसे इस महीने के अंत तक नौसेना को सौप दिया जाएगा। INS कवरत्ती का इस्तेमाल परमाणु, रासायनिक और जैविक युद्ध की स्थिति के दौरान किया जा सकता है और इसके हथियार और सेंसर सूट पूरी तरह से देश में ही तैयार किए गए हैं।

प्रश्न 5   कोलकाता में बन रहा भारत का पहला अंडरवाटर मेट्रो कब तक बन कर तैयार हो जाएगा -
 (अ) मार्च 2022
 (ब) जून 2020
 (स) दिसंबर 2020
 (द) जनवरी 2020

उत्तर : मार्च 2022
व्याख्या :
देश की पहली अंडरवाटर टनल महज 66 दिन में बनकर तैयार हो गई है। यह टनल कोलकाता में हुगली नदी में 36 मीटर गहराई में बनाई गई है। 520 मीटर लंबी और 6 मीटर ऊंची टनल में ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट मार्च 2022 में पूरा हो जाएगा। 520 मीटर लंबी टनल को पार करने में महज 1 मिनट का समय लगेगा। रोजाना 9 लाख लोग इस रूट पर यात्रा करेंगे। अभी हावड़ा पुल को फेरी की मदद से पार करना पड़ता है। इससे 30 मिनट लगते हैं। यह टनल कोलकाता को हावड़ा से जोड़ेगी। इसकी लागत 8,572 करोड़ रुपए है।

प्रश्न 6   देश की पहली सुपर फैब लैब का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है -
 (अ) केरल
 (ब) तमिलनाडु
 (स) आंध्र प्रदेश
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : केरल
व्याख्या :
देश की पहली सुपर फैब प्रयोगशाला का केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने रिमोट से उद्घाटन किया। यह प्रयोगशाला यहां केरल स्टार्टअप मिशन (कुसुम) के एकीकृत स्टार्टअप परिसर में शुरू की गयी है। सुपर फैब से आशय ऐसी प्रयोगशाला से है जो पूरी तरह डिजिटल फैब्रिकेशन का काम करती है। डिजिटल फैब्रिकेशन में 3डी प्रिटिंग भी शामिल है। यह अमेरिका के बाहर इकलौती और देश की पहली सुपर फैब प्रयोगशाला है। इसका परिचालन अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के साथ मिलकर किया जाएगा। दुनिया में फैब लैब की अवधारणा एमआईटी के बिट्स और एटम्स केंद्र के मौजूदा निदेशक डॉ. नील गर्शनफेल्ड ने पेश की थी। उन्होंने 17 साल पहले अमेरिका में पहली फैब लैब खोली थी।

प्रश्न 7   ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से देश के प्रस्थान को चिह्नित करने के लिए किस मूल्य का एक नया सिक्का जारी किया है -
 (अ) 5 पेंस
 (ब) 10 पेंस
 (स) 25 पेंस
 (द) 50 पेंस

उत्तर : 50 पेंस
व्याख्या :
ब्रिटेन के चांसलर साजिद जाविद ने 50 पेंस (आधा पौंड) का विशेष ब्रेक्जिट सिक्का जारी किया। इस पर ‘सभी देशों के साथ शांति, समृद्धि और दोस्ती’ लिखा है। साथ ही 31 जनवरी की तारीख भी दर्ज है। इसी दिन ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन (ईयू) से बाहर हो जाएगा। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 25 जनवरी को ईयू से बाहर होने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 31 जनवरी को यह समझौता लागू होते ही पूरे देश में 30 लाख ब्रेक्जिट सिक्के जारी किए जाएंगे।

प्रश्न 8   रिलेंटलेस किस राजनेता की आत्मकथा है -
 (अ) मनमोहन सिंह
 (ब) यशवंत सिन्हा
 (स) शशि थरूर
 (द) कपिल सिब्बल

उत्तर : यशवंत सिन्हा
व्याख्या :
भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पूर्व वित्त मंत्री श्री यशवंत सिन्हा की आत्मकथा 'रिलेंटलेस' का विमोचन किया। पुस्तक में सिन्हा के सामान्य जीवन से उच्च राजनीतिक संचालित जीवन तक की यात्रा का वर्णन है। पुस्तक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित की गई है।

प्रश्न 9   किस कंपनी ने गलत सूचना के प्रसार से बचने के लिए भारतीयों के बीच समाचार साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए 1 मिलियन अमरीकी डालर देने की घोषणा की है -
 (अ) माइक्रोसॉफ्ट
 (ब) इंटेल
 (स) गूगल
 (द) फेसबुक

उत्तर : गूगल
व्याख्या :
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव ने भारत में समाचार साक्षरता को बेहतर बनाने के लिए एक मिलियन डॉलर का योगदान देने का निर्णय लिया है। इस ग्रांट का उपयोग देश ने फेक न्यूज़ उत्पादकों के विरुद्ध एक मज़बूत नेटवर्क का निर्माण करने में किया जाएगा। पत्रकार, शिक्षाविद इत्यादि को प्रशिक्षित करने के लिए 300 वर्कशॉप, बूट कैंप तथा सेशंस का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 7 भारतीय भाषाओँ में दिया जाएगा। इसके अलावा गूगल ने ‘Tangi’ नामक एप्लीकेशन भी लांच की है। गूगल की Tangi एप्लीकेशन ‘डो इट योरसेल्फ’ वीडियोस पर फोकस करती है, इसका नाम ‘TeAch aNd Give’ से बनाया गया है।

प्रश्न 10   निम्नलिखित में से किस दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है -
 (अ) 29 जनवरी
 (ब) 30 जनवरी
 (स) 20 अक्टूबर
 (द)  02 अक्टूबर

उत्तर : 30 जनवरी
व्याख्या :
भारत में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। आज ही के दिन यानी कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रमपिता महात्माक गांधी की गोली मारकर हत्याआ कर दी थी। गांधीजी की पुण्यतिथि को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में इस दिन के अलावा 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। वर्ष 2020 में महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

page no.(1/62)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.