Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में रीति -रिवाज एवं प्रथाएं

प्रश्न 1   प्रथम बार पुत्र के जन्म के अवसर पर बालक और उसके परिवार को ननिहाल पक्ष द्वारा वस्त्र व आभूषण दिए जाते हैं। यह रिवाज कहलाता है -
 (अ) जामणा
 (ब) मायरा
 (स) पहरावणी
 (द) जुहारी

उत्तर : जामणा
व्याख्या :
पुत्र के जन्म पर नाई बालक के पगल्ये लेकर उसके ननिहाल जाता है। तब उसके नाना या मामा उपहार स्वरुप वस्त्राभूषण मिठाई आदि लाते है, जिसे जामणा कहा जाता है

प्रश्न 2   राजस्थान में प्रचलित विभिन्न कुप्रथाओं एवं सर्वप्रथम रोक लगाने वाले राज्यों का कोनसा युग्म असुमेतित है -
 (अ) कन्या प्रथा - जयपुर
 (ब) मानव व्यापार प्रथा - कोटा
 (स) डाकन प्रथा - उदयपुर
 (द) त्याग प्रथा - जोधपुर

उत्तर : कन्या प्रथा - जयपुर
व्याख्या :
सर्वप्रथम 1833 में कन्या वध को गैर-कानूनी घोषित करने वाला शासक कोटा महाराव रामसिंह था। सर्वप्रथम 1841 ई. में त्याग प्रथा को गैर-कानूनी घोषित करने वाला जोधपुर महाराजा मानसिंह था। सर्वप्रथम उदयपुर राज्य में महाराणा स्वरूपसिंह ने अक्टूबर, 1853 ई. में डाकन प्रथा को गैरकानूनी घोषित किया। कोटा राज्य में महाराव रामसिंह ने सर्वप्रथम 1831 ई. में मानव-व्यापार प्रथा को गैर-कानूनी घोषित किया।

प्रश्न 3   मोर बांधिया, पहरावणा और ताणना नामक तीन प्रकार के विवाह किस जनजाति में प्रचलित हैं -
 (अ) भील
 (ब) सहरिया
 (स) गरासिया
 (द) मीणा

उत्तर : गरासिया

प्रश्न 4   राजस्थान में विवाह से पहले दूल्हे को रिश्तेदारों द्वारा आमंत्रित किया जाता है और लौटते समय ___ से संबंधित गीत गाया जाता है।
 (अ) बन्ना बन्नी
 (ब) बिंदोला
 (स) घोड़ी
 (द) जाला

उत्तर : बिंदोला

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से कौन सी प्रथा विवाह से संबंधित नहीं है -
 (अ) सामेला
 (ब) सातरवाड़ा
 (स) बान
 (द) मुगधना

उत्तर : सातरवाड़ा

प्रश्न 6   निम्न में से कौन-सा संस्कार जन्म से संबंधित है -
 (अ) बिंदोली
 (ब) मौसर
 (स) सामेला
 (द) जडूला

उत्तर : जडूला

प्रश्न 7   कांकण डोरड़ा, बिंदोली एवं सामेला राजस्थान में किस अवसर से संबंधित हैं -
 (अ) विवाह
 (ब) चूड़ाकर्म
 (स) जन्म
 (द) मृत्यु

उत्तर : विवाह

प्रश्न 8   निम्न में से किस समारोह का संबंध विवाह से है -
 (अ) पनघट पूजन
 (ब) गोद लेना
 (स) टीका
 (द) जडूला

उत्तर : टीका

प्रश्न 9   राजस्थान की वह परम्परा, जिसमें दूल्हे की बारात के घर से चले जाने के बाद घर की स्त्रियों द्वारा लोक नाट्य किया जाता है, कहलाता है -
 (अ) स्वांग
 (ब) रम्मत
 (स) टूटिया
 (द) ख्याल

उत्तर : टूटिया

प्रश्न 10   ‘बढ़ार’ क्या है -
 (अ) राजस्थान की एक झील
 (ब) विवाह पर आयोज्य भोज
 (स) अंत्येष्टि की एक क्रिया
 (द) राजस्थान की एक जनजाति

उत्तर : विवाह पर आयोज्य भोज

page no.(1/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.