Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सीमा

प्रश्न 1   निम्न में से कौनसा शहर रेडक्लिफ रेखा से सर्वाधिक दूर स्थित है-
 (अ) गंगाानगर
 (ब) जैसलमेर
 (स) बीकानेर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
उपरोक्‍त शहरों में बीकानेर भारत-पाकिस्‍तान सीमा/रेडक्लिफ रेखा से सर्वाधिक दूर स्थित शहर है।

प्रश्न 2   राजस्थान का वह जिला जिसकी सिमा गुजरात व पाकिस्तान से लगती है-
 (अ) जालौर
 (ब) जैसलमेर
 (स) बाड़मेर
 (द) सिरोही

उत्तर : बाड़मेर
व्याख्या :
राजस्थान के 2 ऐसे जिले है जिनकी अन्तर्राज्जीय एवं अन्तराष्ट्रीय सीमा है- गंगानगर(पाकिस्तान + पंजाब), बाड़मेर(पाकिस्तान+ गुजरात)

प्रश्न 3   राजस्थान राज्य की पंजाब से लगने वाली अन्तर्राज्यीय सीमा की लम्बाई कितने किमी. है
 (अ) 169 किमी.
 (ब) 89 किमी.
 (स) 189 किमी.
 (द) 69 किमी.

उत्तर : 89 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है। जबकि सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब(89 किमी.) बनाता है। राजस्थान के दो जिलो (श्री गंगानगर व हनुमानगढ़) की सीमा पंजाब से लगती है। तथा पंजाब के दो जिले फाजिल्का व मुक्तसर की सीमा राजस्थान से लगती है।

प्रश्न 4   राजस्थान का वह जिला जिसकी सिमा अन्तर्राष्ट्रिय एवं अन्तर्राज्यीय दोनों हैं-
 (अ) बाड़मेर
 (ब) गंगाानगर
 (स) 1 एवं 2 दोनों
 (द) बीकानेर

उत्तर : 1 एवं 2 दोनों
व्याख्या :
राजस्थान के 2 ऐसे जिले है जिनकी अन्तर्राज्जीय एवं अन्तराष्ट्रीय सीमा है- गंगानगर(पाकिस्तान + पंजाब), बाड़मेर(पाकिस्तान+ गुजरात)

प्रश्न 5   राज्य के उन जिलों की संख्या जिनकी सीमा न तो किसी राज्य से मिलती है और न किसी अन्य देश से-
 (अ) 14
 (ब) 35
 (स) 17
 (द) 22

उत्तर : 22
व्याख्या :
राजस्‍थान के 22 जिले अन्तर्वर्ती जिले हैं, जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाते।

प्रश्न 6   निम्न में से कौनसा पाकिस्तानी शहर राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से सर्वाधिक निकट स्थित है-
 (अ) लाहौर
 (ब) इस्लामाबाद
 (स) कराची
 (द) जेकोकाबाद

उत्तर : जेकोकाबाद
व्याख्या :
जेकोकाबाद राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सबसे नज़दीक स्थित है। लाहौर भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट है। यह पंजाब की सीमा रेखा के पास स्थित है।

प्रश्न 7   निम्न में से कौनसा पाकिस्तानी शहर भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट है-
 (अ) कराची
 (ब) हैदराबाद
 (स) लाहौर
 (द) मुल्तान

उत्तर : लाहौर
व्याख्या :
लाहौर शहर रावी एवं वाघा नदी के तट पर भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित है।

प्रश्न 8   गुजरात राज्य के कितने जिले ऐसे हैं जिनकी सीमा राजस्थान से लगती है-
 (अ) चार
 (ब) पाँच
 (स) छः
 (द) सात

उत्तर : छः
व्याख्या :
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, सांचौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।

प्रश्न 9   रेडक्लिफ रेखा का राज्य में विस्तार है-
 (अ) हिंदुमल कोट(गंगाानगर) से बाखासर(बाड़मेर)
 (ब) कोणा गाँव(गंगाानगर) से शाहगढ़
 (स) हिंदुमलकोट से शाहगढ़
 (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : हिंदुमल कोट(गंगाानगर) से बाखासर(बाड़मेर)
व्याख्या :
रेडक्लिफ रेखा राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के बाखासर गाँव तक विस्तृत है।

प्रश्न 10   राजस्थान के किस जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सर्वाधिक है-
 (अ) जैसलमेर
 (ब) बाड़मेर
 (स) चित्तौड़गढ़
 (द) झालावाड़

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है। जबकि सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब(89 किमी.) बनाता है। राजस्थान के झालावाड़ जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे लंबी है जो मध्यप्रदेश के साथ लगती है।

page no.(1/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.