Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सीमा

प्रश्न 1   निम्‍न में से पाकिस्तान सीमा से सर्वाधिक निकट स्थित जिला मुख्यालय है -
 (अ) बीकानेर
 (ब) श्रीगंगानर
 (स) बाड़मेर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : श्रीगंगानर
व्याख्या :
श्रीगंगानर पाकिस्तान सीमा से सर्वाधिक निकट स्थित जिला मुख्यालय है।

प्रश्न 2   राजस्थान की पाकिस्तान से लगने वाली सीमा की लम्बाई के अनुसार जिलों का आरोही क्रम है -
 (अ) जैसलमेर, गंगानगर, बाड़मेर, बीकानेर
 (ब) बीकानेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर
 (स) बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर
 (द) बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर

उत्तर : बीकानेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर
व्याख्या :
वर्तमाान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलें 5(बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, अनूपगढ़ व श्रीगंगानगर) हैं। अभी इनकी सीमा की लंबाई ज्ञात नहीं है।

प्रश्न 3   राजस्थान के जिस जिले में अधिकतम जिलों की सीमाएं स्पर्श करती है, वह है -
 (अ) नागौर
 (ब) भीलवाड़ा
 (स) अजमेर
 (द) जयपुर ग्रामीण

उत्तर : जयपुर ग्रामीण
व्याख्या :
सर्वाधिक जिलों से सीमा जयपुर ग्रामीण की 11 जिलों से लगती है। सबसे कम जिलों से सीमा जयपुर 1 (जयपुर ग्रामीण से) और जोधपुर 1 (जोधपुर ग्रामीण से) की लगती है।

प्रश्न 4   राजस्थान के निम्न जिलों में से कौन से एक जिले की सीमा उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश से मिलती हैं -
 (अ) करौली
 (ब) भरतपुर
 (स) धौलपुर
 (द) सवाई माधोपुर

उत्तर : धौलपुर
व्याख्या :
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश से लगती है। राजस्थान के 3 जिलों (डीग, भरतपुर व धौलपुर) की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है। धौलपुर की सीमा उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश से मिलती है।

प्रश्न 5   राजस्थान की पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई है -
 (अ) 1050 किमी.
 (ब) 1020 किमी.
 (स) 1010 किमी.
 (द) 1070 किमी.

उत्तर : 1070 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।

प्रश्न 6   निम्न में से राजस्थान के किस जिले की सीमा मध्य प्रदेश से संयुक्त है -
 (अ) भरतपुर
 (ब) डूंगरपुर
 (स) सिरोही
 (द) झालावाड़

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।

प्रश्न 7   निम्न में से किस जिले की सीमा गुजरात से स्पर्श नहीं करती है, वह है -
 (अ) प्रतापगढ़
 (ब) जालोर
 (स) बाड़मेर
 (द) डूंगरपुर

उत्तर : प्रतापगढ़
व्याख्या :
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, सांचौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।

प्रश्न 8   राजस्थान राज्य की सर्वाधिक लम्बी सीमा किस राज्य के साथ है -
 (अ) उत्तरप्रदेश
 (ब) पंजाब
 (स) हरियाणा
 (द) मध्यप्रदेश

उत्तर : मध्यप्रदेश
व्याख्या :
राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है। जबकि सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब(89 किमी.) बनाता है। राजस्थान के झालावाड़ जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे लंबी है जो मध्यप्रदेश के साथ लगती है।

प्रश्न 9   राजस्थान के वे जिले जिनकी राजनीतिक सीमा भारत के किसी अन्तर्राज्यीय या अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से नहीं लगती -
 (अ) प्रतापगढ़, दौसा, टोंक, बांसवाड़ा, राजसमन्द
 (ब) पाली, जयपुर, नागौर, धौलपुर, अजमेर
 (स) बूंदी, दौसा, राजसमन्द, पाली, जोधपुर
 (द) करौली, भीलवाड़ा, दौसा, नागौर, टोंक

उत्तर : बूंदी, दौसा, राजसमन्द, पाली, जोधपुर
व्याख्या :
राजस्‍थान के 22 अन्तर्वर्ती जिले हैं जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाते। इनमें बूंदी, दौसा, राजसमन्द, पाली, जोधपुर भी शामिल हैं।

प्रश्न 10   निम्न में से किस जिले की सीमा रेखा किसी अन्य राज्य के सीमा रेखा को नहीं छूती है -
 (अ) डूंगरपुर
 (ब) भीलवाड़ा
 (स) झून्झूनु
 (द) बूंदी

उत्तर : बूंदी
व्याख्या :
राजस्‍थान के 22 अन्तर्वर्ती जिले हैं जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाते। इनमें बूंदी भी शामिल हैं।

page no.(1/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.