Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सीमा

प्रश्न 11   निम्न में से कोनसा जिला अन्तर्राज्यीय सीमा पर नहीं है-
 (अ) दौसा
 (ब) भीलवाड़ा
 (स) करौली
 (द) जयपुर

उत्तर : दौसा
व्याख्या :
दौसा अन्‍तर्वती जिला है जिसकी सीमा किसी भी देश या राज्‍य से नहीं लगती।

प्रश्न 12   निम्न में से कौनसा जिला मुख्यालय राजस्थान की अन्तराष्ट्रिय सीमा रेखा से भौगोलिक रूप से सबसे दूर स्थित है -
 (अ) गंगानगर
 (ब) बीकानेर
 (स) जैसलमेर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
बीकानेर जिला मुख्यालय राजस्थान की अन्तराष्ट्रिय सीमा रेखा से भौगोलिक रूप से सबसे दूर स्थित है।

प्रश्न 13   निम्नलिखित जिलों में किस जिले की सीमा न तो अन्तराष्ट्रीय व अन्तरराज्यीय सीमा को स्पर्श करती है -
 (अ) जयपुर
 (ब) बूंदी
 (स) बांसवाडा
 (द) उदयपुर

उत्तर : बूंदी
व्याख्या :
बूंदी अन्तर्वर्ती जिला है जिसकी सीमा किसी राज्‍य या देश से नहीं लगती।

प्रश्न 14   राज्य के निम्न में से किस जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा न्यूनतम है -
 (अ) जालौर
 (ब) सीकर
 (स) जयपुर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : बाड़मेर
व्याख्या :
बाड़मेर जिले की अन्‍तर्राज्‍यीीय सीमा न्‍यूनतम है।

प्रश्न 15   उत्तर प्रदेश का कौनसा जिला राजस्थान की सीमा पर स्थित है -
 (अ) इटावा
 (ब) मथुरा
 (स) मैनपुरी
 (द) फरीदाबाद

उत्तर : मथुरा
व्याख्या :
राजस्थान के 3 जिलों (डीग, भरतपुर व धौलपुर) की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है।

प्रश्न 16   राज्य के कितने जिलों की अन्तर्राज्यीय सीमा दो-दो सीमावर्ती राज्यों से लगती है -
 (अ) 3
 (ब) 4
 (स) 5
 (द) 6

उत्तर : 4
व्याख्या :
उभयनिष्ठ जिले जो दो राज्यों के साथ अंतर्राज्यीय सीमायें बनाते हैं -
1. हनुमानगढ़ - पंजाब व हरियाणा
2. डीग - हरियाणा व उत्तर प्रदेश
3. धौलपुर - उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश
4. बांसवाड़ा - मध्य प्रदेश व गुजराज

प्रश्न 17   राजस्थान में पाक सीमा का सबसे करीबी स्टेशन मुनाबाव किस जिले में स्थित है -
 (अ) जैसलमेर
 (ब) बीकानेर
 (स) बाड़मेर
 (द) जालोर

उत्तर : बाड़मेर
व्याख्या :
मुनाबाव रेलवे स्टेशन भारत के बाड़मेर जिले में स्थित है।

प्रश्न 18   निम्न में से कौन-से जिले की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है -
 (अ) बूंदी
 (ब) डूंगरपुर
 (स) भीलवाड़ा
 (द) टोंक

उत्तर : भीलवाड़ा
व्याख्या :
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।

प्रश्न 19   राजस्थान की सर्वाधिक लम्बी सीमा किस राज्य से लगती है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) गुजरात
 (द) पंजाब

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है। जबकि सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब(89 किमी.) बनाता है।

प्रश्न 20   राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा है -
 (अ) 5920 किमी.
 (ब) 4620 किमी.
 (स) 3920 किमी.
 (द) 1070 किमी.

उत्तर : 5920 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।

page no.(2/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.