Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की झीलें

प्रश्न 1   राजस्थान की मीठे पानी की झीले है-
 (अ) जयसमन्द
 (ब) पचभदरा
 (स) डीडवाना
 (द) सांभर

उत्तर : जयसमन्द
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद (सलूम्‍बर) है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया।

प्रश्न 2   राजस्थान में खारे पानी की झीलें किस महासागर का अवशेष मानी जाती है-
 (अ) प्रशान्त महासागर
 (ब) अरब सागर
 (स) टेथिस सागर
 (द) उक्त में से कोई नहीं

उत्तर : टेथिस सागर
व्याख्या :
राजस्थान की खारे पानी की झीलें टेथिस सागर का अवशेष मानी जाती हैं।

प्रश्न 3   वह झील जिस पर प्रसिद्ध टाॅड राॅक है-
 (अ) राजसमंद झील
 (ब) बालसमंद झील
 (स) नक्की झील
 (द) कोलायत झील

उत्तर : नक्की झील
व्याख्या :
राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। इस झील के एक तरफ मेंढक जैसी चट्टान बनी हुई है जिसे “टाॅड राॅक” कहा जाता है। एक चट्टान की आकृति महिला के समान है जिसे “नन राॅक” कहा जाता है।

प्रश्न 4   कावोद झील कौनसे जिले में है-
 (अ) जैसलमेर
 (ब) उदयपुर
 (स) जयपुर
 (द) अलवर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
कावोद,पोकरण,गडसीसर झील जैसलमेर जिले में स्थित है।

प्रश्न 5   गड़सीसर झील किस जिले में है-
 (अ) कोटा
 (ब) जैसलमेर
 (स) टोंक
 (द) जयपुर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
कावोद, पोकरण, गडसीसर झीलें जैसलमेर जिले में स्थित है।

प्रश्न 6   गैब सागर झील कौनसे जिले में है-
 (अ) जयपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) कोटा
 (द) डूँगरपुर

उत्तर : डूँगरपुर
व्याख्या :
एडवर्ड सागर/गैब सागर डुंगरपुर जिले में स्थित है।

प्रश्न 7   अनूप सागर किस जिले में है-
 (अ) बीकानेर
 (ब) जैसलमेर
 (स) कोटा
 (द) भरतपुर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
लूनकरनसर, अनूप सागर, गजनेर झीलें बीकानेर जिले में स्थित है।

प्रश्न 8   राजस्थान की खारे पानी की सबसे बड़ी झील सांभर किस जिले में है-
 (अ) जैसलमेर
 (ब) जोधपुर
 (स) जयपुर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।

प्रश्न 9   बुझ झील किस जिले में है-
 (अ) जयपुर
 (ब) जैसलमेर
 (स) धौलपुर
 (द) नागौर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
‘बुझ झील’ राजस्थान की कांकनी नदी पर स्थित है| ‘बुझ झील’ राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है|

प्रश्न 10   पिछोला झील किस जिले में है-
 (अ) जयपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) अजमेर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
14 वीं सदी में मीठे पानी की पिछोला झील (उदयपुर) का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। पिछौला में बने टापूओं पर ‘जगमन्दिर(लैक पैलेस)’ व ‘जगनिवास(लैक गार्डन पैलेस)’ महल बने हुए है।

page no.(1/18)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.