Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की झीलें

प्रश्न 11   तालिका-I को तालिका-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

तालिका - I तालिका-II
(A) उदय सागर 1. जोधपुर
(B) रामगढ़ 2. डूंगरपुर
(C) कायलाना 3. उदयपुर
(D) गेप सागर 4. जयपुर
कूट : A B C D
 (अ) 3 1 4 2
 (ब) 4 3 2 1
 (स) 3 4 1 2
 (द) 1 2 3 4

उत्तर : 3 4 1 2
व्याख्या :
उदयसागर झील उदयपुर में स्थित है। इसका निर्माण मेवाड के शासक उदयसिंह ने आयड़ नदी के पानी को रोककर करवाया। इस झील से निकलने के बाद ही आयड़ का नाम बेड़च हो जाता है।
रामगढ़ झील जयपुर ग्रामीण में स्थित है।
कायलाना झील (जोधपुर) प्रारम्भ में एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है।
एडवर्ड सागर/गैब सागर डुंगरपुर में स्थित है।

प्रश्न 12   निम्नलिखित झीलों में से कौन सी झील मीठे पानी की नहीं है -
 (अ) नवलखा
 (ब) नक्की
 (स) छापरताल
 (द) लूणकरणसर

उत्तर : लूणकरणसर
व्याख्या :
लूणकरणसर बीकानेर जिले में स्थित यह झील अत्यन्त छोटी है। परिणामस्वरूप यहां से थोडी बहुत मात्रा में नमक स्थानीय लोगो की ही आपूर्ति कर पाता है। उत्तरी राजस्थान की एकमात्र खारे पानी की झील है।

प्रश्न 13   पचपद्रा झील -
 (अ) खारे पानी की है
 (ब) मीठे पानी की है
 (स) मिश्रित पानी की है
 (द) विशेष पानी की है

उत्तर : खारे पानी की है
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क नमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।

प्रश्न 14   सूची-I को सूची -II से सुमेलित कीजिए और सूची के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

सूची-I सूची -II
(A) मोती झील (I) हनुमानगढ़
(B) बुझ झील (II) बांसवाड़ा
(C) आनंद सागर झील (III) जैसलमेर
(D) तलवाड़ा झील (IV) भरतपुर
कूट - A B C D
 (अ) III Π I IV
 (ब) IV III II I
 (स) I II III IV
 (द) II III IV I

उत्तर : IV III II I
व्याख्या :
मोती झील भरतपुर जिले में स्थित है यह भरतपुर की जीवनरेखा कहलाती है। बुझ झील राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है। यह कांकनी नदी पर स्थित है। बंसवाड़ा में आनंद सागर झील लंचई बाई द्वारा निर्मित एक कृत्रिम झील है। तलवाड़ा झील राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित एक छोटी सी झील है।

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है -
 (अ) छपरवाड़ा झील - जयपुर
 (ब) ताल छापर झील - चूरू
 (स) बाल समन्द - राजसमन्द
 (द) जयसमन्द - उदयपुर

उत्तर : बाल समन्द - राजसमन्द
व्याख्या :
बालसमंद झील (जोधपुर ग्रामीण) जोधपुर मण्डोर मार्ग पर स्थित है। इसका निर्माण सन् 1159 में परिहार शासक बालकराव ने करवाया। इस झील के मध्य महाराजा सुरसिंह ने अष्ट खम्भा महल बनाया।

प्रश्न 16   राजस्थान की किस झील से श्यामपुरा और भाट नहरें निकलती हैं -
 (अ) राजसमन्द
 (ब) उदयसागर
 (स) जयसमन्द
 (द) सिलिसेढ़

उत्तर : जयसमन्द

प्रश्न 17   राजस्थान के किस जिले में नक्की झील स्थित है -
 (अ) अलवर
 (ब) अजमेर
 (स) सिरोही
 (द) उदयपुर

उत्तर : सिरोही
व्याख्या :
राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। राजस्थान की एक मात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है। झील का निर्माण ज्वालामुखी उद्भेदन से हुआ अर्थात यह एक प्राकृतिक झील(क्रेटर झील) है।

प्रश्न 18   श्यामपुरा और भाट नहरें सम्बन्धित हैं -
 (अ) माही नदी से
 (ब) कोटा बैराज से
 (स) नर्मदा नहर से
 (द) जयसमन्द झील से

उत्तर : जयसमन्द झील से
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं। इस झील से श्यामपुरा व भट्टा/भाट दो नहरें भी निकाली गई है।

प्रश्न 19   किस झील का निर्माण 1891-92 के दौरान अकाल राहत कार्यों के तहत् करवाया गया -
 (अ) राजसमंद झील
 (ब) फतेहसागर झील
 (स) फॉयसागर झील
 (द) नक्की झील

उत्तर : फॉयसागर झील
व्याख्या :
फायसागर झील अजमेर में स्थित है। इसका निर्माण बाण्डी नदी(उत्पाती नदी) के पानी को रोककर करवाया गया इसे अंग्रेज इजि. फाॅय के निर्देशन में बाढ़ राहत परियोजना के तहत बनाया गया। इसलिए इसे फाॅय सागर कहते है।

प्रश्न 20   राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन सी झील को रामसर वेटलैंड कन्वेंशन में शामिल किया गया है -
 (अ) जयसमंद
 (ब) आना सागर
 (स) सांभर
 (द) पचपदरा

उत्तर : सांभर
व्याख्या :
सांभर झील को रामसर साइट 23 मार्च 1990 को घोषित किया गया था। यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।

page no.(2/18)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.