Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   हाल ही में किस देश के हास्य अभिनेता केन शिमुरा का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) चीन
 (स) जापान
 (द) रूस

उत्तर : जापान
व्याख्या :
जापान के जाने माने हास्य अभिनेता केन शिमुरा का कोरोनोवायरस के चलते निधन। उन्होंने योमी यामाडा द्वारा निर्देशित अपनी पहली फीचर फिल्म गॉड ऑफ सिनेमा से अभिनय में लोकप्रियता हासिल की थी। शिमुरा, पश्चिम टोक्यो के हिगाशिमुरयामा में पले-बढ़े और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तब की जब वे जापानी रॉक बैंड और कॉमेडी ग्रुप द ड्रिफ्टर्स में शामिल हुए थे, जिसे जापान में अपने शुरुआती दौरों के दौरान बीटल्स के लिए एक उद्घाटन के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 2   एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारतीय ढांचागत क्षेत्र के लिए कितने करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है -
 (अ) बीस करोड़ डॉलर
 (ब) तीस करोड़ डॉलर
 (स) दस करोड़ डॉलर
 (द) पंद्रह करोड़ डॉलर

उत्तर : दस करोड़ डॉलर
व्याख्या :
यह सहायता सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष (एनआईआईएफ) के जरिए की जाएगी। मनीला स्थित संस्थाय एनआईआईएफ में निवेश करेगी इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि निवेश की जाने वाली वास्त विक राशि दस करोड़ डॉलर से अधिक होगी। एशियाई विकास बैंक इस असाधारण और चुनौतीपूर्ण दौर में एनआईआईएफ के जरिए निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं। एशियाई विकास बैंक दो दशक से अधिक समय से भारतीय प्राइवेट इक्विटी फंड में निवेश कर रहा है। एशियाई विकास बैंक ने तीन इक्विटी फंड में 2,600 करोड़ रुपये से अधिक राशि के निवेश की प्रतिबद्धता व्यएक्ति की है।

प्रश्न 3   किस अंतरिक्ष कंपनी को नासा के प्रस्तावित चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति के लिए अनुबंध प्राप्त हुआ है -
 (अ) स्पेसएक्स
 (ब) नासा
 (स) इसरो
 (द) जाक्सा

उत्तर : स्पेसएक्स
व्याख्या :
नासा ने हाल ही में एलोन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स के एक नए अंतरिक्ष कैप्सूल का चयन किया है इसके द्वारा कार्गो और अन्य आपूर्ति को प्रस्तावित चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाया जाएगा। चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन का लक्ष्य चंद्रमा पर एक स्थायी पोस्ट का निर्माण करना तथा भविष्य में मंगल ग्रह के लिए मिशन की तैयारी करना है। स्पेसएक्स इस कार्य के लिए फाल्कन हेवी रॉकेट का उपयोग करके ‘ड्रैगन-एक्सएल’ अंतरिक्ष यान भेजेगा।

प्रश्न 4   किस देश की वायु सेना ने 30 अप्रैल से अलास्का में आयोजित होने वाले अपने प्रमुख बहुपक्षीय हवाई अभ्यास, रेड फ्लैग (Red Flag) के चरण-1 को रद्द कर दिया है -
 (अ) ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना
 (ब) पाकिस्तानी वायु सेना
 (स) अमेरिकी वायु सेना
 (द) इजरायली वायु सेना

उत्तर : अमेरिकी वायु सेना
व्याख्या :
अमेरिकी वायु सेना के इस बहुपक्षीय हवाई अभ्यास में भारतीय वायु सेना (IAF) अपने सुखोई Su-30 लड़ाकू जेट विमानों के साथ भाग लेने वाली थी। अमेरिकी वायु सेना के अनुसार, इस हवाई अभ्यास को रद्द करने का निर्णय COVID-19 के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए लिया गया है। रेड फ्लैग हवाई अभ्यास एक उन्नत हवाई युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास है, जो अमेरिकी वायु सेना द्वारा एक वर्ष में कई बार आयोजित किया जाता है।

प्रश्न 5   इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया जनरल (IAG) ने भारत की किस बीमा कंपनी में अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी बेच दी है -
 (अ) एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
 (ब) टाटा ए.आई.जी.
 (स) यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी
 (द) बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस

उत्तर : एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
व्याख्या :
देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक की हालिया अधिसूचना के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया का इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया जनरल (IAG) एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से बाहर निकल गया है। IAG ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी 310 मिलियन (लगभग 2,325 करोड़ रुपये) में नेपियन अपॉर्चुनिटीज़ और WP हनी व्हीट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को बेच दी, जो क्रमशः प्रेमजी इन्वेस्ट और वारबर्ग पिंकस की सहायक कंपनी हैं। एसबीआई के पास इस बीमा शाखा में 70% हिस्सेदारी है।

प्रश्न 6   इंडिया रेटिंग्स (Ind-Ra) के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी विकास दर कितनी रहेगी -
 (अ) 2.9%
 (ब) 3.6%
 (स) 4.5%
 (द) 5.1%

उत्तर : 3.6%
व्याख्या :
घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने हाल ही में घोषणा की कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान 3.6% है। इससे पहले इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अनुमान लगाया था कि भारत 2020-21 में 5.5% की दर से वृद्धि करेगा। वृद्धि दर में इस बड़ी कमी का मुख्य कारण COVID-19 का प्रकोप है।

प्रश्न 7   द हिंदु पुरस्कार 2019 के विजेता हैं -
 (अ) मिर्जा वहीद
 (ब) संतनु दास
 (स) अ व ब दोनों
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : अ व ब दोनों
व्याख्या :
द हिंदू प्राइज 2019 के विजेता मिर्जा वहीद(Tell Her Everything)(फिक्शन) और संतनु दास (Empire, and First World War Culture: Writings, Images and Songs)(नॉन-फिक्शन) हैं। दोनों श्रेणियों के विजेताओं का चयन न्यायाधीशों के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा किया गया था।

प्रश्न 8   हाल ही में G- 20 समूह के देशों द्वारा COVID- 19 महामारी से निपटने तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की दिशा में ‘G- 20 वर्चुअल समिट’ का आयोजन किस देश की अध्यक्षता में किया गया -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) चीन
 (स) रूस
 (द) सऊदी अरब

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
31 मार्च, 2020 को असाधारण जी 20 व्यापार व निवेश मंत्रिस्तरीय वर्चुअल मीट का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया। भारत ने स्वास्थ्य पेशेवरों की आसान आवाजाही और राष्ट्रीय सीमाओं के पार सस्ती दवाओं तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया था। COVID-19 के खतरे के बीच, भारत दुनिया के लगभग 190 देशों को सस्ते चिकित्सा उत्पादों की आपूर्ति कर रहा है। भारत ने G-20 देशों से दवाओं तक पहुंच में सुधार के लिए G-20 ग्लोबल फ्रेमवर्क के निर्माण का आग्रह किया है।

प्रश्न 9   हाल ही में शोधकर्त्ताओं ने किस देश के मिगुशा में पाए गए एक प्राचीन जीवाश्म के विश्लेषण के आधार पर पता लगाया कि मानव हाथों का विकास किस प्रकार हुआ है -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) सऊदी अरब
 (स) रूस
 (द) कनाडा

उत्तर : कनाडा
व्याख्या :
शोधकर्त्ताओं ने एल्पिस्टोस्टेज (Elpistostege) के एक जीवाश्म की जाँच की। जीवाश्म वैज्ञानिकों के अनुसार मछलियों की मौज़ूदा प्रजातियों में वे महत्त्वपूर्ण चरण अनुपस्थित हैं जो मछलियों से चार पैर वाले जानवरों के रूपांतरण में भूमिका निभाते हैं। एल्पिस्टोस्टेज पूरी तरह से जलीय थे। इनका शरीर मगरमच्छ जैसा, सपाट त्रिकोणीय सिर, जबड़े के आसपास कई दाँत होते थे। जीवाश्म वैज्ञानिकों का मानना है कि एल्पीस्टोस्टेज अपने काल में, लवणीय मुहाना पारिस्थितिकी तंत्र में सबसे बड़े शिकारी होते थे।

प्रश्न 10   हाल ही में किस संस्था ने COVID- 19 के गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज के लिये रक्त प्लाज़्मा का उपयोग करने को मंज़ूरी प्रदान की है -
 (अ) US Food and Drug Administration
 (ब) Italian Medicines Agency
 (स) Drugs Controller General of India
 (द) Drug Department Authority Italy

उत्तर : US Food and Drug Administration
व्याख्या :
अमेरिका के खाद्य व औषधि प्रशासन ने गंभीर रूप से बीमार COVID -19 रोगियों के इलाज के लिए COVID-19 से एकत्रित मरीजों से एकत्र किए गए कंवलसेंट प्लाज्मा के उपयोग को मंजूरी दे दी है। इस इसका उद्देश्य वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा हासिल करने के लिए गंभीर रूप से बीमार रोगियों में एंटीबॉडी के साथ प्लाज्मा इंजेक्ट करना है। 2003 की SARS-CoV-1 महामारी, 2009-10 एच 1 एन 1 इन्फ्लूएंजा वायरस और 2012 MERS-CoV महामारी के प्रकोप के दौरान कंवलसेंट प्लाज्मा उपचार का अध्ययन किया गया था। इस उपचार के तहत COVID -19 रिकवर्ड मरीज से प्लाज्मा का संग्रह किया जाता है और उसे COID-19 के गंभीर रूप से बीमार रोगी में इंजेक्ट किया जाता है। प्लाज्मा रक्त का प्रमुख हिस्सा है। रक्त में आरबीसी, डब्ल्यूबीसी और प्लेटलेट्स के अलावा, अन्य सभी द्रव सामग्री को प्लाज्मा कहा जाता है।

page no.(1/56)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.