Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में स्थापत्य कला

प्रश्न 11   नथमल जी की हवेली अवस्थित है।
 (अ) बाड़मेर
 (ब) बीकानेर
 (स) जोधपुर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
नथमल जी की हवेली का निर्माण 1885 में जैसलमेर के महारावल बैरीसाल जी ने करवाया था। यह दो मंज़िला हवेली जैसलमेर के तत्कालीन प्रधान मंत्री दीवान मोहता नथमल के निवास के रूप में बनाई गई थी।

प्रश्न 12   चित्तौड़गढ़ किला अवस्थित है -
 (अ) मेसा पठार पर
 (ब) भोराठ पठार पर
 (स) गोरम पठार पर
 (द) बीजासण पठार पर

उत्तर : मेसा पठार पर
व्याख्या :
चित्तौड़गढ़ किला मेसा पठार पर अवस्थित है। ऐसा माना जाता है कि चितौड़गढ़ के किले को सातवीं सदी में मौर्यों द्वारा बनवाया गया था। इस अवधि के सिक्कों पर अंकित मौर्य शासक चित्रांगदा मोरी (Chitrangada Mori) के नाम पर इसका नाम पड़ा। एक समय में यह किला मेवाड़ की राजधानी था।

प्रश्न 13   निम्नलिखित में से कौन सा महल रणथम्बोर में अवस्थित है -
 (अ) बादल महल
 (ब) फतेह महल
 (स) जोगी महल
 (द) चंद्र महल

उत्तर : जोगी महल
व्याख्या :
जोगी महल रणथंभौर किले में स्थित है। रणथंभौर किले को देखने पर अबुल फजल ने कहा, अन्य सभी किले नंगे हैं, लेकिन यह किला बख्तरबंद है। किले में हम्मीर छत्री, पद्मला तालाब, हम्मीर महल, पीर सदरुद्दीन मस्जिद और गणेश मंदिर देखने योग्य स्थान हैं। रंगदेवी (हम्मीर की पत्नी) के नेतृत्व में राजस्थान का पहला जल जौहर और शक 11 जुलाई 1301 को रणथंभौर किले में हुआ।

प्रश्न 14   गढ़ बीटली इस नाम से भी जाना जाता है -
 (अ) तारागढ़
 (ब) मैगजीन
 (स) मेहरानगढ़
 (द) शेरगढ़

उत्तर : तारागढ़
व्याख्या :
अजमेर के तारागढ़ किले को गढ़ बिठली के नाम से जाना जाता है। राजा अजयपाल ने इस किले को सातवीं शताब्दी में बनवाया था, इसलिए इसे अजयमेरु दुर्ग भी कहा जाता है।

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से कौन से मन्दिर गुर्जर प्रतिहार शैली के हैं -
(i) चित्तौड़ के किले में स्थित समाधीश्वर मन्दिर
(ii) गोठ मांगलोद का दधिमति माता का मन्दिर
(iii) किराडू का सोमेश्वर मन्दिर
(iv) जगत का अम्बिका माता का मन्दिर
कूट :

 (अ) (ii), (iii) एवं (iv)
 (ब) (iii) एवं (iv)
 (स) (i), (ii), (iii) एवं (iv)
 (द) (i), (ii) एवं (iv)

उत्तर : (ii), (iii) एवं (iv)
व्याख्या :
समाधीश्वर मंदिर के रचनाकाल, नाम और इसके निर्माणकर्त्ता व इसमें अधिष्ठाता देव प्रतिमा आदि के सम्बन्ध में विद्वानों में अनेक मतभेद हैं, परन्तु प्राचीन अभिलेखों से यह ज्ञात होता है कि 1428 ई. में इस मंदिर का तीर्णोद्धार महाराणा मोकल ने कराया। गुर्जर प्रतिहार शैली का अंतिम व सबसे भव्य मंदिर किराडू का सोमेश्वर (लगभग 1016 ई.) है। वह भारत के सबसे अच्छे मंदिरों में से एक है। जगत का अम्बिका मंदिर लगभग 961 ई. है। दधिमति माता के मंदिर का निर्माण विक्रम संवत 665 (608 ई.) के लगभग माना जाता है, जिसके अनुसार इस मंदिर के निर्माण के लिए दाधीच ब्राह्मणों द्वारा दान किया गया था।

प्रश्न 16   कोलवी कन्दरा (बौद्ध कन्दराएँ) और चांद खेड़ी (जैन धार्मिक स्थल) किस जिले में स्थित हैं -
 (अ) बारां
 (ब) सवाई माधोपुर
 (स) बूँदी
 (द) झालावाड़

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
राजस्थान राज्य के झालावाड़ जिले में, शहर मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर कोलवी गांव में लगभग 2 हजार साल पुरानी बौद्ध गुफाएं स्थित हैं।
चाँद खेड़ी झालावाड़ ज़िले में स्थित एक छोटा गाँव है। यहाँ ऋषभदेव का प्राचीन मंदिर है, जो जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे।

प्रश्न 17   निम्नलिखित में से कौन सा मन्दिर, मन्दिर स्थापत्य कला की मारू गुर्जर शैली का है -
 (अ) समाधीश्वर मन्दिर (चित्तौड़ के दुर्ग में स्थित)
 (ब) किराडू का सोमेश्वर मन्दिर
 (स) आउवा का कामेश्वर मन्दिर
 (द) नागदा के सास-बहू के मन्दिर (उदयपुर के पास)

उत्तर : समाधीश्वर मन्दिर (चित्तौड़ के दुर्ग में स्थित)

प्रश्न 18   निम्नलिखित में से कौन सा दुर्ग कोशवर्द्धन दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है -
 (अ) अलवर का बाला दूर्ग
 (ब) शेरगढ़ दुर्ग
 (स) तवनगढ़ दुर्ग
 (द) सिवाना दुर्ग

उत्तर : शेरगढ़ दुर्ग

प्रश्न 19   गलत युग्म चुनिए :
 (अ) सलीम सिंह जी की हवेली - जैसलमेर
 (ब) जसवंत थड़ा - जोधपुर
 (स) अरथूना मंदिर - डूंगरपुर
 (द) त्रिपुरा सुंदरी मंदिर - बाँसवाड़ा

उत्तर : अरथूना मंदिर - डूंगरपुर

प्रश्न 20   मण्डन द्वारा निम्नलिखित किन पुस्तकों की रचना की गयी थी -
(i) राजवल्लभ
(ii) रूपावतार
(iii) देवमूर्ति प्रकरण
(iv) वास्तुसार

 (अ) (i), (ii), (iii) एवं (iv)
 (ब) (i), (iii) एवं (iv)
 (स) (ii) एवं (iii)
 (द) (iii) एवं (iv)

उत्तर : (i), (ii), (iii) एवं (iv)

page no.(2/41)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.