Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   किस देश ने मृत या जीवित वन्यजीवों के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसमें अंडे और लार्वा भी शामिल हैं -
 (अ) वियतनाम
 (ब) थाईलैंड
 (स) कंबोडिया
 (द) फिलीपींस

उत्तर : वियतनाम

प्रश्न 12   बिजय मोहंती, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे -
 (अ) मराठी
 (ब) तमिल
 (स) हिन्दी
 (द) ओड़िया

उत्तर : ओड़िया
व्याख्या :
वयोवृद्ध ओडिया अभिनेता बिजय मोहंती का निधन। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर कलाकार के रूप में की और बाद में फिल्मों में आने से पहले कई नाटकों का निर्देशन किया। उनकी पहली फिल्म, चिलिका टायर में उनके प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले थे। वह फिल्मों में विलेन की भूमिकाओं के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं, जिनमें समय बड़ा बलवान, नागा फासा, सहरी बाघा, डंडा बालुंगा और चाका भूनरी फिल्मे शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 2014 के आम चुनाव में भुवनेश्वर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

प्रश्न 13   किस देश ने हाल ही में हाई रीजोल्यूशन मैपिंग सेटेलाइट ज़ियुआन III 03 को अंतरिक्ष में भेजा है -
 (अ) जापान
 (ब) चीन
 (स) दक्षिण कोरिया
 (द) उत्तर कोरिया

उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक नए हाई रीजोल्यूशन मैपिंग सेटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा गया। उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के मुताबिक जियुआन 03 सेटेलाइट को लांग मार्च-4 बी रॉकेट द्वारा लांच किया गया। यह प्रक्षेपण लांग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 341 वां मिशन था। लांग मार्च रॉकेट चीन की अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा संचालित किए जाने रॉकेटों की एक श्रृंखला है।

प्रश्न 14   पुनर्गठित प्रधानमंत्री आवास योजना– ग्रामीण (PMAY-G) के तहत मकान बनाने का काम पूरा करने का औसत समय 314 दिन से कम होकर कितने दिन हो गया है -
 (अ) 250
 (ब) 114
 (स) 220
 (द) 290

उत्तर : 114
व्याख्या :
प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G) के तहत मकान बनाने का काम पूरा करने के औसत टाइम को 114 दिन कर दिया गया है। पहले इस योजना के तहत 314 दिन में मकान बनाना होता था था। टाइम घटाने से इस योजना के तहत लोगों को मकान बन कर जल्द मिल सकेंगे।

प्रश्न 15   2019-20 के लिए फुटबॉल लेखक संघ (FWA) का फुटबॉलर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है -
 (अ) केविन डी ब्रुने
 (ब) मार्कस रैशफोर्ड
 (स) मोहम्मद सलाह
 (द) जॉर्डन हेंडरसन

उत्तर : जॉर्डन हेंडरसन

प्रश्न 16   किस आईआईटी ने एलिसा नामक होम COVID-19 टेस्टिंग किट विकसित करने के लिए वेल्स फारगो के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) आईआईटी हैदराबाद
 (ब) आईआईटी बॉम्बे
 (स) आईआईटी दिल्ली
 (द) आईआईटी मद्रास

उत्तर : आईआईटी दिल्ली

प्रश्न 17   स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में नए सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) राजेश भूषण
 (ब) नृपेन्द्र मिश्रा
 (स) कपिल देव त्रिपाठी
 (द) संजय अग्रवाल

उत्तर : राजेश भूषण

प्रश्न 18   किस बैंक ने और ग्रीन क्लाइमेट फंड (जीसीएफ) COVID-19 से ग्रीन रिकवरी को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है -
 (अ) विश्व बैंक
 (ब) यूरोपीय निवेश बैंक
 (स) न्यू डेवलपमेंट बैंक
 (द) एशियाई विकास बैंक

उत्तर : एशियाई विकास बैंक

प्रश्न 19   भारत की पहली शहद परीक्षण प्रयोगशाला गुजरात के किस जिले में स्थापित की गई है -
 (अ) अहमदाबाद
 (ब) सूरत
 (स) आनंद
 (द) राजकोट

उत्तर : आनंद
व्याख्या :
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (एनबीबी) के सहयोग से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा आणंद (गुजरात) में स्थापित‘भारत की विश्वस्तरीय अत्याधुनिक शहद परीक्षण प्रयोगशाला’ का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुभारम्भ किया। कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग ने दो साल की अवधि के लिए राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (एनबीएचएम) को स्वीकृति दे दी है।

प्रश्न 20   TERI की रिपोर्ट के अनुसार, किस वर्ष तक कोविड -19 के कारण भारत में बिजली की मांग 7 से 17% कम होगी -
 (अ) 2025
 (ब) 2024
 (स) 2026
 (द) 2023

उत्तर : 2025

page no.(2/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.