Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्य मंत्रिपरिषद

प्रश्न 1   राजस्थान की प्रथम महिला कौन है, जिन्हें राजस्थान के मंत्रिमण्डल में स्थान मिला -
 (अ) गिरिजा व्यास
 (ब) सुमित्रा सिंह
 (स) विद्या पाठक
 (द) कमला बेनीवाल

उत्तर : कमला बेनीवाल
व्याख्या :
सुखाडिया मंत्रिमंडल में श्रीमती कमला बेनीवाल को उपमंत्री के रूप में शामिल किया गया। वे 1954 में राज्य की पहली महिला मंत्री बनी।

प्रश्न 2   राजस्थान की मंत्रिपरिषद् की न्यूनतम सदस्य संख्या क्या हो सकती है -
 (अ) 12
 (ब) 10
 (स) 08
 (द) 05

उत्तर : 12
व्याख्या :
राजस्थान में मंत्रिपरिषद की न्यूनतम सदस्य संख्या 11 + एक मुख्यमंत्री है। 91वें संविधान संशोधन (2003) के अनुसार, मंत्रिपरिषद का आकार विधानसभा की कुल सदस्य संख्या (200) का 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता।

प्रश्न 3   भारत के संविधान के अनुसार, राजस्थान की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या कितने से अधिक नहीं हो सकती -
 (अ) 30 से
 (ब) 15 से
 (स) 20 से
 (द) 29 से

उत्तर : 30 से

प्रश्न 4   राज्य मंत्रिपरिषद् अपने पद पर बना रहता है _____ के प्रसाद पर्यंत ।
 (अ) पार्टी अध्यक्ष
 (ब) राज्यपाल
 (स) मुख्यमंत्री
 (द) स्पीकर

उत्तर : राज्यपाल

प्रश्न 5   निम्नलिखित में कौनसा कथन असत्य है -
 (अ) राजस्थान के सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री हैं।
 (ब) राजस्थान में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री हो सकते हैं।
 (स) कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग होते हैं ।
 (द) राजस्थान सरकार में वर्तमान में कोई उपमंत्री नहीं है।

उत्तर : राजस्थान के सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री हैं।

प्रश्न 6   निम्नांकित में से कौन राजस्थान में मंत्रिपरिषद की बैठक का स्थान और समय निर्दिष्ट करता है -
 (अ) मुख्य सचेतक
 (ब) मुख्यमंत्री
 (स) संसदीय कार्य मंत्री
 (द) राज्यपाल

उत्तर : मुख्यमंत्री

प्रश्न 7   निम्नांकित में से बीस सूत्रीय कार्यक्रम की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की एक वर्ष में कितनी बैठकें आयोजित की जानी चाहिए -
 (अ) दो
 (ब) तीन
 (स) चार
 (द) पाँच

उत्तर : दो

प्रश्न 8   राज्य मंत्री परिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी है -
 (अ) विधानसभा के प्रति
 (ब) लोकसभा के प्रति
 (स) मुख्यमंत्री के प्रति
 (द) राज्यपाल के प्रति

उत्तर : विधानसभा के प्रति

प्रश्न 9   राज्य मंत्रिमण्डल के मंत्रिगण अपने पद पर बने रहते हैं -
 (अ) विधानसभा अध्यक्ष के प्रसाद पर्यंत
 (ब) राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत
 (स) मुख्यमंत्री के प्रसाद पर्यंत
 (द) राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत

उत्तर : राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत

प्रश्न 10   निम्नलिखित में से कौन सा राज्य मंत्रिपरिषद का कार्य नहीं है -
 (अ) सरकार की नीति तय करना
 (ब) उच्च स्तरीय नियुक्ति के समय राज्यपाल को सलाह देना
 (स) बजट का गठन करना
 (द) बहुमत के लिए समय सीमा तय करना / सलाह देना

उत्तर : बहुमत के लिए समय सीमा तय करना / सलाह देना

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.