Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   किस देश को अयोग्य घोषित करते हुए भारत की 4*400 मीटर मिश्रित रिले टीम का 2018 एशियाई खेलों का रजत पदक स्वर्ण पदक में बदल दिया गया है -
 (अ) जॉर्डन
 (ब) चीन
 (स) बहरीन
 (द) कंबोडिया

उत्तर : बहरीन
व्याख्या :
भारत की चार गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम का 2018 एशियन गेम्स का रजत पदक अब स्वर्ण पदक में बदल गया है क्योंकि बहरीन की विजेता टीम को उसके एक सदस्य के डोपिंग प्रतिबंधित होने से अयोग्य घोषित कर दिया गया।बहरीन ने चार गुणा 400 मिक्स्ड रिले फाइनल में पहला स्थान हासिल किया था लेकिन उसकी सदस्य केमी एडेकोया को एथलेटिक्स इंटीग्रीटी यूनिट (एआइयू) ने डोप परीक्षण में विफल होने के बाद चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।इसके अलावा एआइयू के एडेकोया के नतीजों को हटाने के बाद भारतीय एथलीट अनु राघवन का महिला 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में चौथा स्थान भी बदल दिया गया जिससे उन्हें कांस्य पदक मिल गया। एडेकोया ने यह रेस जीती थी।

प्रश्न 2   बेंजामिन मकपा, जिनका हाल ही में निधन हो गया, वे किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे -
 (अ) तंजानिया
 (ब) बुरुंडी
 (स) कांगो
 (द) जाम्बिया

उत्तर : तंजानिया
व्याख्या :
तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति बेंजामिन मकपा (81) का तंजानिया के डार एस सलाम के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका जन्म 12 नवंबर, 1938 को हुआ था। उनकी मृत्यु की घोषणा तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने एक भाषण में की। उन्होंने 1995-2005 तक राष्ट्रपति के रूप में देश के पहले बहुपक्षीय चुनाव के बाद काम किया, वह आजादी के बाद से अपने देश के तीसरे राष्ट्रपति हैं।

प्रश्न 3   ग्रामीण क्षेत्रों और कम आय वाले व्यक्तियों के लिए बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने के लिए कौन सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारतीय ऋणदाताओं के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहा है -
 (अ) Twitter
 (ब) Whatsapp
 (स) Telegram
 (द) Instagram

उत्तर : Whatsapp

प्रश्न 4   भारतीय सरकार ने निम्नलिखित में से किस भारतीय सशस्त्र बल सेवा में महिला अधिकारियों के स्थायी कमीशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी -
 (अ) भारतीय तटरक्षक बल
 (ब) भारतीय वायु सेना
 (स) भारतीय नौसेना
 (द) भारतीय सेना

उत्तर : भारतीय सेना
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय थलसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने की औपचारिक सरकारी मंजूरी पत्र जारी कर दिया है। इससे, सेना में महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देने का रास्ता खुल गया है। इस आदेश से सेना की दस शाखाओं में लघु सेवा कमीशन की महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जा सकेगा। इन शाखाओं में आर्मी एयर डिफेंस, सिग्नल्स, इंजीनियर्स, आर्मी एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स, आर्मी सर्विस कार्प्स, आर्मी आर्डिनेंस कार्प्स और इंटेलिजेंस कार्प्स शामिल हैं। जज एंड एडवोकेट जनरल और आर्मी एजुकेशनल कार्प में महिला को स्थायी कमीशन दिया जा रहा है।

प्रश्न 5   किस देश ने ऑपरेशन लीजेंड(Legend) लॉन्च किया है -
 (अ) यूनाइटेड किंगडम
 (ब) डेनमार्क
 (स) अमेरिका
 (द) न्यूजीलैंड

उत्तर : अमेरिका

प्रश्न 6   भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने किस देश के साथ संयुक्त अनुसंधान का समर्थन करने के लिए 15 करोड़ रुपये का फंड लॉन्च किया है -
 (अ) इजराइल
 (ब) रूस
 (स) फ्रांस
 (द) जापान

उत्तर : रूस
व्याख्या :
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) और रूस के लघु नवीन उद्योगों की सहायता के लिए फाउंडेशन (एफएएसआईई) की साझेदारी के साथ भारत-रूस संयुक्त प्रौद्योगिकी आकलन और त्वरित व्यावसायीकरण कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एसएंडटी) से संचालित भारतीय और रूसी एसएमई और स्टार्ट-अप को प्रौद्योगिकी विकास के लिए और एक-दूसरे देश की प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए संयुक्त अनुसंधान एवं विकास हेतु जोड़ेगा। यह कार्यक्रम दो वार्षिक चक्रों के माध्यम से चलेगा जिसमें प्रत्येक चक्र के तहत पांच परियोजनाओं को वित्त पोषित किया जाएगा। इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्रित परियोजनाएं चलेंगी जिनमें आईटी एवं आईसीटी (एआई, एआर, वीआर सहित), मेडिसिन एंड फार्मास्युटिकल्स, अक्षय ऊर्जा, एयरोस्पेस, वैकल्पिक प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, नवीन सामग्री, जैव प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स और ड्रोन शामिल हैं, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से देश में इस कार्यक्रम का कार्यान्वयन फिक्की करेगा। दो साल की अवधि में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दस भारतीय एसएमई/स्टार्ट-अप को 15 करोड़ रुपये तक का फंड देगा और रूस के लघु नवीन उद्योगों की सहायता के लिए फाउंडेशन (एफएएसआईई) भी रूसी परियोजनाओं को इतना ही धन मुहैया कराएगा। इस कार्यक्रम के तहत भारत से कम से कम एक स्टार्ट-अप/एसएमई और रूस से एक एसएमई की भागीदारी के साथ संयुक्त रूप से चयनित परियोजनाओं के लिए आंशिक सार्वजनिक धन तक पहुंच प्रदान कराया जाएगा।

प्रश्न 7   किस केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का 82 वां स्थापना दिवस 27 जुलाई 2020 को मनाया गया था -
 (अ) असम राइफल्स (AR)
 (ब) सीमा सुरक्षा बल (BSF)
 (स) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
 (द) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

उत्तर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
व्याख्या :
CRPF को 27 जुलाई, 1939 को अंग्रेजों के अधीन क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में स्थापित किया गया था। फिर इसे 1949 में सरदार वल्लभाई पटेल के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रूप में बदल दिया गया। 27 जुलाई, 2020 को 82वां सीआरपीएफ स्थापना दिवस भारत में मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय का दौरा करेंगे। मंत्री उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि देंगे जहां उनकी ओर से मध्य प्रदेश के नीमच शहर में एक माल्यार्पण किया जाएगा। इस शहर में पहली सीआरपीएफ बटालियन की स्थापना की गयी थी। सीआरपीएफ में 3.25 लाख पुलिस कर्मी शामिल हैं। बल में तीन मुख्य लड़ाकू थिएटर हैं। वे कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और उत्तर पूर्वी राज्यों में काउंटर इंसर्जेंसी हैं।

प्रश्न 8   ‘कुम्हार सशक्तिकरण योजना’ के तहत केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कितने विद्युत चाक वितरित किए -
 (अ) 100
 (ब) 200
 (स) 500
 (द) 1000

उत्तर : 100
व्याख्या :
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने वंचित कुम्हार समुदाय के सशक्तिकरणऔर उसे ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ अभियान से जोड़ने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा चलाई जा रही ‘कुम्‍हार शक्तिकरण योजना’ के एक सौ प्रशिक्षित कारीगरों को100 विद्युत चाक वितरित किए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कुम्हारों को आश्वासन दिया कि उनके उत्पादों को बेचने के लिए रेलवे के साथ टाई-अप सहित उचित विपणन चैनल प्रदान करने की व्यवस्था बनाई जाएगी।

प्रश्न 9   किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने रोज़गार बाज़ार नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है -
 (अ) लद्दाख
 (ब) दिल्ली
 (स) गुजरात
 (द) गोवा

उत्तर : दिल्ली
व्याख्या :
पूर्णबंदी से प्रभावित हुए श्रमिकों और व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से, दिल्ली सरकार ने jobs.delhi.gov.in रोज़गार बाज़ार नाम से एक वेबसाइट लांच की है। इस वेबसाइट के जरिये श्रमिक बेहद आसानी से अपनी पसंद की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, वहीं व्यापारियों को यह वेबसाइट आसानी से कुशल कामग़ार मुहैया करा पायेगी। उचित नौकरी पाने के लिए, श्रमिकों को इस वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसके बाद वे फ़ोन या व्हाट्सअप के जरिये सीधा नौकरी देने वाले से सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रश्न 10   केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किसकी अध्यक्षता में “भारत में रूके और भारत में पढ़ें” समिति की स्थापना की है -
 (अ) अमित खरे
 (ब) पंकज मित्तल
 (स) अनिल सहस्रबुद्धे
 (द) डी.पी. सिंह

उत्तर : डी.पी. सिंह
व्याख्या :
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्वायत्त/तकनीकी संगठनों के प्रमुखों के साथ ‘भारत में रहें और भारत में अध्ययन करें’ (Stay in India and Study in India) के बारे में विचार-मंथन सत्र आयोजित किया। गौरतलब है कि COVID-19 के कारण कई छात्र जो विदेश में पढ़ाई करना चाहते थे उन्होंने भारत में ही रहने और भारत में ही अध्ययन करने का निर्णय किया है। साथ ही अपनी पढ़ाई पूरी होने की चिंता के साथ भारत लौटने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ रही है। COVID-19 के कारण उत्पन्न यह चिंताजनक स्थिति दो महत्त्वपूर्ण विषयों से संबंधित है। विदेश जाने के इच्छुक छात्रों की आवश्यकताओं को देखना और उन्हें देश में अध्ययन हेतु रोकने के लिये प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की व्यवस्था करना। विदेश से लौटने वाले छात्रों की चिंताओं का समाधान करना और उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में मदद करना। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 के दौरान लगभग 7 लाख 50 हज़ार छात्रों ने अपनी पढ़ाई के लिये विदेश यात्रा की और इस वजह से मूल्यवान विदेशी मुद्रा भारत से बाहर चली गई और साथ ही कई प्रतिभावान छात्र विदेश चले गए। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के घोषणापत्र के अनुसार वर्ष 2024 तक सभी प्रमुख संस्थानों में सीटों की क्षमता 50% बढ़ानी होगी और राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थानों की संख्या वर्ष 2024 तक बढ़ाकर 50 करनी होगी।

page no.(1/72)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.