Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में लोकायुक्त

प्रश्न 11   राजस्थान में लोकायुक्त के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है -
 (अ) वह भ्रष्टाचार एवं कुप्रशासन के मामलों पर विचार करता है।
 (ब) उसका कार्य शिकायतों की जाँच करना है।
 (स) वह मुख्य न्यायाधीश द्वारा नियुक्त होता है।
 (द) प्रथम लोकायुक्त 1973 में नियुक्त किया गया।

उत्तर : वह मुख्य न्यायाधीश द्वारा नियुक्त होता है।

प्रश्न 12   राजस्थान में लोकायुक्त वार्षिक प्रतिवेदन किसको प्रस्तुत करता है -
 (अ) राष्ट्रपति
 (ब) मुख्यमंत्री
 (स) उच्च न्यायालय
 (द) राज्यपाल

उत्तर : राज्यपाल

प्रश्न 13   लोकायुक्त के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
 (अ) लोकायुक्त भारतीय राज्यों में एक भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल संगठन है।
 (ब) सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, श्री आई. डी. दुआ राजस्थान के पहले लोकायुक्त बने।
 (स) राज्य का राज्यपाल लोकायुक्त और उसके उप-अधिकारियों की नियुक्ति करता है।
 (द) लोकायुक्त का कार्यकाल तय नहीं है और सरकार के लोकपाल के रूप में काम करते हैं।

उत्तर : लोकायुक्त का कार्यकाल तय नहीं है और सरकार के लोकपाल के रूप में काम करते हैं।

प्रश्न 14   राजस्थान में लोकायुक्त के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. न्यायमूर्ति आई.डी. दुआ राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त थे।
2. लोकायुक्त व्यवसाय में शामिल नहीं हो सकता।
3. वह संसद या विधान सभा का सदस्य होना चाहिए।
उपर्युक्त में से कौन से सही हैं -

 (अ) 1, 2, 3
 (ब) ​2, 3
 (स) 1, 2
 (द) 1, 3

उत्तर : 1, 2

प्रश्न 15   राजस्थान में लोकायुक्त का कार्यकाल होता है :
 (अ) 5 वर्ष या 66 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो ।
 (ब) 5 वर्ष या 60 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो ।
 (स) 5 वर्ष या 62 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो ।
 (द) 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो ।

उत्तर : 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो ।

प्रश्न 16   निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार करें :
1. राजस्थान में लोकायुक्त संस्था को वर्ष 1973 में स्थापित किया गया था।
2. न्यायमूर्ति आई.डी. दुआ राजस्थान राज्य के प्रथम लोकायुक्त थे ।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?

 (अ) केवल 1 सही है।
 (ब) केवल 2 सही है।
 (स) 1 एवं 2 दोनों सही हैं।
 (द) 1 एवं 2 दोनों गलत हैं।

उत्तर : 1 एवं 2 दोनों सही हैं।

प्रश्न 17   निम्न में से किसे राजस्थान के लोकायुक्त के अधिकार-क्षेत्र में सम्मिलित नहीं किया गया है -
 (अ) मंत्री
 (ब) मुख्यमंत्री
 (स) राजस्थान राज्य द्वारा स्थापित निगमों में कार्यरत सदस्य
 (द) जिले का मुखिया

उत्तर : मुख्यमंत्री

प्रश्न 18   राजस्थान में लोकायुक्त के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. न्यायमूर्ति आई.डी. दुआ राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त थे।
2. लोकायुक्त व्यवसाय में शामिल नहीं हो सकता।
3. वह संसद या विधान सभा का सदस्य होना चाहिए।
उपर्युक्त में से कौन से सही हैं ?

 (अ) 1,3
 (ब) 1,2,3
 (स) 2, 3
 (द) 1,2

उत्तर : 1,2

प्रश्न 19   राजस्थान के पहले लोकायुक्त कौन थे -
 (अ) वी.एस. दवे
 (ब) डी.पी. गुप्ता
 (स) एम. एल. जोशी
 (द) आई.डी. दुआ

उत्तर : आई.डी. दुआ

प्रश्न 20   किस राज्य ने सबसे पहले लोकायुक्त के लिए कानून बनाया था -
 (अ) राजस्थान
 (ब) हरियाणा
 (स) उड़िसा
 (द) पंजाब

उत्तर : उड़िसा

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.