Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थानी शब्दावली

प्रश्न 11   सूड़ है -
 (अ) खेत से खरपतवार हटाना
 (ब) खेत जोतने से पहले खेत के झाड़-झखाड़ साफ करना
 (स) खेत के चारों ओर मेड़ करना
 (द) खेत को समतल करना

उत्तर : खेत जोतने से पहले खेत के झाड़-झखाड़ साफ करना

प्रश्न 12   चुनाई का कार्य करने वाले को कहते हैं -
 (अ) लकड़हारा
 (ब) बिनोरा
 (स) घोड़ला
 (द) चेजारा

उत्तर : चेजारा

प्रश्न 13   ‘पगतिया उतारणौ’ से तात्पर्य है -
 (अ) धोखा देना
 (ब) आश्वासन देते रहना
 (स) दुल्हन का स्वागत करना
 (द) जंवाई का स्वागत करना

उत्तर : आश्वासन देते रहना

प्रश्न 14   ‘बजेड़ा’ किसे कहते है -
 (अ) पान का खेत
 (ब) अफीम का खेत
 (स) बंजड़ खेत
 (द) समतल खेत

उत्तर : पान का खेत

प्रश्न 15   बटेवड़ा किस काम आता है -
 (अ) खेत बुवाई में
 (ब) उपले या कंडे संग्रह हेतु
 (स) फसल रखवाली में
 (द) पानी एकत्रित करने में

उत्तर : उपले या कंडे संग्रह हेतु

प्रश्न 16   पछेवड़ा है -
 (अ) मोटी सूती शाॅल
 (ब) महिला का घाघरा
 (स) घास की किस्म
 (द) भैंस की नस्ल

उत्तर : मोटी सूती शाॅल

प्रश्न 17   ‘लूरबो’ किसे कहते हैं -
 (अ) खेत में निरर्थक घास-पात को उखाड़ना
 (ब) खेत में तैयार फसल को काटना
 (स) पशुओं के चराने का स्थान
 (द) खेत के चारों ओर की दीवार

उत्तर : खेत में निरर्थक घास-पात को उखाड़ना

प्रश्न 18   ‘पलाण’ क्या है -
 (अ) एक लोक वाद्य यंत्र
 (ब) घोड़े पर रखी जाने वाली काठी
 (स) ऊँट पर रखी जाने वाली काठी
 (द) गोरबन्द का समानार्थी शब्द

उत्तर : ऊँट पर रखी जाने वाली काठी

प्रश्न 19   ब्रिटिश काल के दौरान राजस्थान में खरड़ा क्या था -
 (अ) राज्य की सेना जब किसी गाँव के पास पड़ाव ड़ालती, तो उसके भोजन के लिए गांव के लोगों से वसूल किया जाने वाला धन ।
 (ब) गढ़ के निर्माण व मरम्मत हेतु दो रुपए प्रति घर से वसूले जाते थे।
 (स) श्रमजीवी जातियों से वसूली जाने वाली राशि।
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : श्रमजीवी जातियों से वसूली जाने वाली राशि।

प्रश्न 20   राजस्थान में ‘पावड़ा’ का मतलब है -
 (अ) लोक कथा
 (ब) लोक गाथा
 (स) लोक गीत
 (द) लोक साहित्य

उत्तर : लोक गाथा

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.