Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, जिनका हाल ही में निधन हो गया, उनका जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ था -
 (अ) बाड़मेर
 (ब) बीकानेर
 (स) जयपुर
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : बाड़मेर
व्याख्या :
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वे 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे। उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जसवंत सिंह 1960 में सेना में मेजर के पद से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे थे. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में वह अपने करियर के शीर्ष पर थे। 1998 से 2004 तक राजग के शासनकाल में जसवंत ने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालयों का नेतृत्व किया। 3 जनवरी 1938 को जसवंत सिंह का जन्म राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव जसोल में राजपूत परिवार में हुआ था।

प्रश्न 2   विश्व पर्यटन दिवस 2020 का विषय क्या है -
 (अ) सांस्‍कृतिक और प्राकृतिक विरासत
 (ब) पर्यटन और ग्रामीण विकास
 (स) पर्यटन और आजीविका
 (द) महामारी और पर्यटन

उत्तर : पर्यटन और ग्रामीण विकास
व्याख्या :
27 सितम्‍बर को विश्‍व पर्यटन दिवस मनाया गया। इसका विषय है- पर्यटन और ग्रामीण विकास। दुनियाभर में बडे शहरों के बाहर सांस्‍कृतिक और प्राकृतिक विरासत को सुरक्ष‍ित रखने के अवसर उपलब्‍ध कराने पर्यटन की अनूठी भूमिका रेखांकित करने के लिए हर वर्ष 27 सितम्‍बर को विश्‍व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का पर्यटन दिवस ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर के देश कोविड-19 के प्रभाव से उबरने के लिए पर्यटन की ओर देख रहे हैं।

प्रश्न 3   डॉ ईशर जज अहलूवालिया, जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक प्रसिद्ध _______ थीं -
 (अ) इतिहासकार
 (ब) लेखक
 (स) अर्थशास्त्री
 (द) चिकित्सक

उत्तर : अर्थशास्त्री
व्याख्या :
देश की जानी-मानी अर्थशास्त्री डॉ. इशर जज अहलूवालिया (Isher Judge Ahluwalia) का 74 वर्ष की उम्र में ब्रेन कैंसर के साथ 10 माह की लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है। उन्होंने कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक और फिर दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में ही मास्टर डिग्री हासिल की थी। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की और कुछ समय बाद वे भारत वापस लौट आईं। भारत में उन्होंने तकरीबन 15 वर्षों तक भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (ICRIER) में निदेशक और अध्यक्ष के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2009 में उन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिये राष्ट्रपति द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 4   मुस्तफा अदीब ने किस देश के प्रधान मंत्री पद से इस्तीफे देने की घोषणा की है -
 (अ) इजराइल
 (ब) लेबनान
 (स) ब्रुनेई
 (द) एस्तोनिया

उत्तर : लेबनान
व्याख्या :
लेबनान के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मुस्तफा अदिब ने नई कैबिनेट बनाने में अपनी विफलता के बाद इस्तीफे की घोषणा की है। जर्मनी के लेबनान के पूर्व राजदूत मुस्तफा अदिब को 31 अगस्त 2020 को इस पद के लिए चुना गया था। हसन दीब के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने 4 अगस्त को बेरूत बंदरगाह विस्फोट, जिसमें 200 लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए थे, के बाद इस्तीफा दे दिया।

प्रश्न 5   फॉर्मूला वन रूस ग्रां प्री 2020 का ख़िताब किसने जीता है -
 (अ) एलेक्स एल्बोन
 (ब) मैक्स वेरस्टैपेन
 (स) वाल्टेरी बोटास
 (द) लुईस हैमिल्टन

उत्तर : वाल्टेरी बोटास
व्याख्या :
वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज-फिनलैंड) ने रूस के सोची ऑटोड्रोम में आयोजित फॉर्मूला वन रशियन ग्रैंड प्रिक्स 2020 जीता है। यह सीजन की उनकी दूसरी जीत है। मैक्स वरस्टापेन (रेड बुल - नीदरलैंड) दूसरे स्थान पर रहे, जिनके बाद 6 बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) पेनाल्टी के कारण तीसरे स्थान रहे।

प्रश्न 6   नियामक IRDAI ने निम्नलिखित में से किस कंपनी की पहचान घरेलू व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण बीमा कंपनी (D-SII) के रूप में की है -
 (अ)  भारतीय जीवन बीमा निगम
 (ब) जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
 (स) न्यू इंडिया एश्योरेंस
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) और न्यू इंडिया एश्योरेंस को घरेलू व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण बीमाकर्ता (D-SII) के रूप में चिह्नित किया है। IRDAI ने बाद में तीन बीमाकर्ताओं को विनियमित नियामक पर्यवेक्षण के अधीन करने का भी निर्णय लिया है।

प्रश्न 7   किस क्रिकेटर ने एमएस धोनी के टी20 इंटरनेशनल में विकेटकीपर के रूप में लिए गए सबसे ज्यादा विकेट्स का रिकॉर्ड तोड़ा है -
 (अ) सुजी बेट्स
 (ब) राचेल हेन्स
 (स) एलिसा हीली
 (द) अमेलिया केर

उत्तर : एलिसा हीली
व्याख्या :
एलिसा हीली (Alyssa Healy), ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला विकेटकीपर हैं।

प्रश्न 8   किसान बिल पर विरोध और नाराजगी के चलते किस राजनीतिक दल ने भाजपा से पुराना गठबंधन तोड़ दिया है -
 (अ) लोक जनशक्ति पार्टी
 (ब) शिरोमणि अकाली दल
 (स) जनता दल (यूनाइटेड)
 (द) जननायक जनता पार्टी

उत्तर : शिरोमणि अकाली दल
व्याख्या :
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का 22 साल पुराना गठबंधन टूट गया। भाजपा के इस सबसे पुराने साथी ने कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने का फैसला लिया। भाजपा की एक अन्य पुरानी सहयोगी शिवसेना पहले ही साथ छोड़ चुकी है। शिअद और भाजपा के रिश्ते इतने सौहार्दपूर्ण थे कि दोनों पार्टियों ने मिलकर तीन बार पंजाब में सरकार बनाई और हर बार पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। दोनों दलों के रिश्तों को राजनीतिक से ज्यादा सामाजिक सौहार्द के रूप में देखा जाता रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ राजग का गठन 1998 में हुआ था और शरद यादव इसके पहले संयोजक बनाए गए थे। शिअद इसका संस्थापक सदस्य है। गठबंधन टूटने की बुनियाद उसी दिन पड़ गई थी जब शिअद के प्रधान सुखबीर बादल ने कृषि विधेयकों का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से हरसिमरत कौर बादल को इस्तीफा देने के लिए कह दिया।

प्रश्न 9   बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) किस बैंक के साथ छोटे और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए साझेदारी की है -
 (अ) यस बैंक
 (ब) एचडीएफसी बैंक
 (स) ऐक्सिस बैंक
 (द) आईसीआईसीआई बैंक

उत्तर : यस बैंक
व्याख्या :
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने घोषणा की कि उसने छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) को सशक्त बनाने के लिए निजी क्षेत्र के बैंक, यस बैंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बीएसई के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देने, बैंकिंग और वित्तीय समाधानों के लिए जागरूकता और ज्ञान-साझाकरण कार्यक्रमों के माध्यम से, मंच पर सूचीबद्ध छोटे और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाना है। यस बैंक सूचीबद्ध एसएमई के लिए अनुकूलित सेवाएं और उत्पाद भी प्रदान करेगा।

प्रश्न 10   ‘विश्व हृदय दिवस’ प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
 (अ) 20 सितम्बर
 (ब) 23 सितम्बर
 (स) 26 सितम्बर
 (द) 29 सितंबर

उत्तर : 29 सितंबर
व्याख्या :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) द्वारा 1999 में पहली बार विश्व ह्रदय दिवस की स्थापना की गई थी। हृदय रोगों और उनकी रोकथाम के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन दुनिया भर के लोगों से ‘यूज हार्ट टू बीट सीवीडी’ के लिए कहता है।

page no.(1/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.