Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

शाहजहाँ

प्रश्न 11   दिल्ली की प्रसिद्ध जामा-मस्जिद का निर्माण इनमें से किसने किया -
 (अ) शाहजहाँ
 (ब) हुमायूँ
 (स) अकबर
 (द) इब्राहिम लोदी

उत्तर : शाहजहाँ

प्रश्न 12   निम्नलिखित में से कौन सी मस्जिद पूर्णतया संगमरमर की बनी हुई है -
 (अ) आगरा की मोती मस्जिद
 (ब) सीकरी की जामा मस्जिद
 (स) दिल्ली के पुराने किले में किला-ए-कुन्हा मस्जिद
 (द) दिल्ली की जामा मस्जिद

उत्तर : आगरा की मोती मस्जिद

प्रश्न 13   शाहजहां ने निम्नलिखित में से किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी -
 (अ) दिल्ली
 (ब) जयपुर
 (स) आगरा
 (द) अमरकोट

उत्तर : आगरा

प्रश्न 14   शाहजहां के शासनकाल में कौन-सा विदेशी यात्री भारत आया था -
 (अ) थामस रो
 (ब) विलियम हॉकिंस
 (स) इब्न बतूता
 (द) मनूची

उत्तर : मनूची

प्रश्न 15   बनारस एवं इलाहाबाद के तीर्थयात्रा कर की समाप्ति के लिए किसने मुगल बादशाह के सामने बनारस के पंडितों का नेतृत्व किया था -
 (अ) जगन्नाथ
 (ब) हरनाथ
 (स) कवीन्द्राचार्य
 (द) कवि हरिनाम

उत्तर : कवीन्द्राचार्य

प्रश्न 16   किस मुगल बादशाह ने बलवन द्वारा प्रारंभ किया गया, दरबारी रिवाज ‘सिजदा’ समाप्त कर दिया था -
 (अ) जहाँगीर
 (ब) शाहजहाँ
 (स) हुमायूँ
 (द) अकबर

उत्तर : शाहजहाँ

प्रश्न 17   किस मुगल शहंशाह ने मुगल राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की -
 (अ) जहांगीर
 (ब) औरंगजेब
 (स) शाहजहां
 (द) बहादुरशाह

उत्तर : शाहजहां

प्रश्न 18   शाहजहाँ आगरे में अबुल मुजफ्फर शहाबुद्दीन मुहम्मद साहिब किरन-ए-सानी की उपाधि प्राप्तकर सिंहासन पर कब बैठा -
 (अ) 24 मार्च, 1611 ई.
 (ब) 24 जून, 1628 ई.
 (स) 6 फरवरी, 1628 ई.
 (द) 24 जनवरी, 1612 ई.

उत्तर : 6 फरवरी, 1628 ई.

प्रश्न 19   आरजूमंद बानो बेगम को अन्य किस नाम से जाना जाता है -
 (अ) मेहरुन्निसा
 (ब) लाडली बेगम
 (स) मुमताज महल
 (द) रोशन आरा

उत्तर : मुमताज महल

प्रश्न 20   आरजूमंद बानो बेगम को शाहजहाँ ने कौनसी उपाधि प्रदान की -
 (अ) बादशाह बेगम
 (ब) इतमाद-उद-दौला
 (स) नादिरुज्जमा
 (द) मलिका-ए-जमानी

उत्तर : मलिका-ए-जमानी

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.